×

UP Gold Silver Price Today: यूपी में सोना चांदी के भाव से हल्की राहत, जानें अपने शहर के 10 ग्राम सोने के भाव

UP Gold Silver Price Today: राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को 24 और 22 कैरेट दोनों सोने के भाव में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 380 रुपए गिरकर 61,130 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। जानिए क्या है 22 कैरेट सोने का भाव?

Viren Singh
Published on: 7 April 2023 7:50 AM GMT
UP Gold Silver Price Today: यूपी में सोना चांदी के भाव से हल्की राहत, जानें अपने शहर के 10 ग्राम सोने के भाव
X
UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 07 April 2023: यूपी सर्राफा बाजार में 07 अप्रैल, 2023 को सोना चांदी के नए दाम जारी हो गए हैं। कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन शुक्रवार को सोना चांदी के भाव में गिरावट आई है। लेकिन कमी के बाद भी बाजार में सोना और चांदी के भाव आसमान को छू रहे हैं। शुक्रवार को सूबे में सोना 380 रुपये प्रति 10 ग्राम सस्ता हुआ है, जबकि चांदी 600 रुपये प्रतिकिलो सस्ती हुई है। सोना चांदी के दाम में बीते दिन हुई बढ़ोतरी पर बाजार विशेषज्ञ ने कहा कि ग्लोबल मार्केट में मंदी की आशंका की वजह से सोना चांदी के भाव में तेजी का दौर देख रहा है।

लखनऊ में सोने का भाव

सर्राफा बाजार के अनुसार, राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को 24 और 22 कैरेट दोनों सोने के भाव में गिरावट आई है। 24 कैरेट सोना 380 रुपए गिरकर 61,130 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोना 300 रुपये कम होकर 56,050 रुपये प्रति 10 ग्राम पर हो गया है। इससे पहले गुरुवार को 24 कैरेट सोना 61,510 रुपये और 22 कैरेट सोना 56,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था, जो कि इसका अब तक का उच्चतम स्तर था।

लखनऊ में चांदी का भाव

सर्राफा बाजार के मुताबिक, लखनऊ में सोने की तरह चांदी के भाव भी कम हुए हैं। शुक्रवार को 999 शुद्धता वाली चांदी 600 रुपये कम होकर 76,490 रुपये प्रतिकिलो पर आ गई है। इससे पहले गुरुवार को शहर में चांदी का भाव 77,090 रुपये प्रतिकिलो था।

अन्य शहर में सोने का रेट्स

कानपुर

56,050 (22 कैरट)

61,130 (24 कैरट)

आगरा

56,050(22 कैरट)

61,130 (24 कैरट)

नोएडा

56,050 (22 कैरट)

61,130 (24 कैरट)

गाजियाबाद

56,050 (22 कैरट)

61,130 (24 कैरट)

वाराणसी

56,050 (22 कैरट)

61,130 (24 कैरट)

मथुरा

56,050 (22 कैरट)

61,130 (24 कैरट)

सोना लेते वक्त इन बातों का रखें ध्यान

बात दें कि यूपी सहित घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के जारी भाव सांकेतिक होते हैं। इन भाव में न तो जीएसटी जोड़ा होता है और न ही किसी भी प्रकार कोई अन्य चार्ज एड होता है। कीमती आभूषण का सटीक भाव पता करने के लिए लोगों को सर्राफा बाजार से संपर्क करना पड़ेगा। इसके अलावा सोना खरीदते वक्त एक बात को ध्यान में रखें कि हॉलमार्क जरूर देखें, क्योंकि हॉलमार्क सोने की शुद्धता व असलियत की पहचान होती है। इसके अलावा सोने की शुद्धता पता करने के लिए केंद्र सरकार ने एक एप बनाया है। बीआईएस केयर एप से सोने की शुद्धता पता कर सकते हैं।

घर बैठे ऐसे जानें सोने का भाव

सर्राफा बाजार से सोने के भाव की जानकारी घर बैठे भी मालूम कर सकते हैं। 22 कैरेट और 18 कैरेट गोल्ड जूलरी का खुदरा रेट जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। मिस्ड कॉल देते ही कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के लेटेस्ट भाव आ जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story