TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

UP Gold Silver Price Today 13 MAY: खुशखबरी... सोना 400 रुपये तो चांदी 2600 रुपये हुई सस्ती, अब फटाफट चेक कर लें रेट्स

UP Gold Silver Price Today: राजधानी लखनऊ में शनिवार को 24 कैरेट सोने का भाव 440 रुपये गिरकर 61,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जानिए अपने शहरों के भाव।

Viren Singh
Published on: 13 May 2023 7:30 AM GMT
UP Gold Silver Price Today 13 MAY: खुशखबरी... सोना 400 रुपये तो चांदी 2600 रुपये हुई सस्ती, अब फटाफट चेक कर लें रेट्स
X
Share Market Update Today (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 13 MAY: उत्तर प्रदेश सर्राफा बाजार (Bullion Market) में 13 मई, 2023 को सोना और चांदी (Gold And Silver) के ताजा भाव जारी कर दिये गए हैं। प्रदेश शनिवार को सोना व चांदी के भाव में गिरावट आई है। आज सोना बाजार में 440 रुपये सस्ता हुआ है तो वहीं चांदी 2 हजारु रुपये से अधिक टूटी है। इस गिरावट के बाद चांदी 75 हजार रुपये पर आ गई है। ऐसे अगर आप आज बाजार से सोना चांदी को खरीदने का मन बना है तो दिन अच्छा है, क्योंकि दोनों कीमती आभूषण के दाम कम हुए हैं। इसके अलावा बाजार जाने पहले न्यूजट्रैक पर गोल्ड सिल्वर के भाव की जानकारी ले सकते हैं।

लखनऊ में आज सोना 400 से अधिक टूटा

सर्राफा बाजार के मुताबिक, राजधानी लखनऊ में शनिवार को 24 कैरेट सोने का भाव 440 रुपये गिरकर 61,840 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 450 रुपए सस्ता होकर 56,650 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले शुक्रवार को शहर में सोने का भाव स्थिर था। 24 कैरेट सोना 62,280 रुपये और 22 कैरेट सोना 57,100 रुपये 10 ग्राम पर था।

लखनऊ में चांदी 2600 रुपए हुई सस्ती

सोना के साथ लखनऊ में चांदी के भाव में कम हुए हैं। शनिवार को शहर में सोने की तुलना में चांदी के भाव अधिक गिरावट आई है। चांदी 2600 रुपए टूटी है। इसके बाद यह 75 हजार रुपए प्रति किलो पर ट्रेंड कर रही है। इससे पहले शुक्रवार को शहर में चांदी के भाव स्थिर थे और यह 76,600 रुपए प्रति किलो पर थी।

यूपी के अन्य जिलों में सोने के भाव

कानपुर

56,650 (22 कैरट)

61,840 (24 कैरट)

आगरा

56,650 (22 कैरट)

61840, (24 कैरट)

नोएडा

56,650 (22 कैरट)

61,840 (24 कैरट)

गाजियाबाद

56,650 (22 कैरट)

61,840 (24 कैरट)

वाराणसी

56,650 (22 कैरट)

61,840 (24 कैरट)

मथुरा

56,650 (22 कैरट)

61,840 (24 कैरट)

सोना लेते वक्त इन बातों का रखें विशेष ख्याल

यूपी सहित भारत की सर्राफा बाजार में जारी हुए सोना चांदी के भाव सांकेतिक दाम होता है। इसमें GST व अन्य किसी भी प्रकार का कोई कर नहीं लगा होता है। इसलिए कीमती आभूषण का सही रेट की जानकारी सर्राफा बाजार से पता चलती है कि 10 ग्राम सोना और 1 किलो चांदी का कितना दाम है। सर्राफा मार्केट से सोना लेते वक्त इसमें हॉलमार्क जरुर देखें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और असलियत की पहचान होती है। ग्राहक चाहें तो सोने की शुद्धता को पता करने के लिए बीआईएस केयर एप की भी मदद ले सकते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें सोने के भाव

इसके अलावा ग्राहक सोना के भाव की जानकारी फोन से भी पता सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने का भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके देते ही कुछ ही देर में SMS के जरिये भाव पता चल जाएंगे। वहीं, चाहें तो कीमती आभूषण के दाम के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर पता कर सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story