×

UP Gold Silver Price Today सोना चांदी के नए भाव जारी, जानिए आपके शहर में किस भाव है 10 ग्राम गोल्ड

UP Gold Silver Price Today: राष्ट्रीय सर्राफा बाजार में जारी हुए सोना व चांदी के भाव सांकेतिक होते हैं। इसमें GST व अन्य किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगा होता है। सही दाम के लिए आपको सर्राफा बाजार से पता करना पड़ेगा।

Viren Singh
Published on: 15 May 2023 8:32 AM GMT
UP Gold Silver Price Today सोना चांदी के नए भाव जारी, जानिए आपके शहर में किस भाव है 10 ग्राम गोल्ड
X
UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today: देश में शादियों का सीजन चल रहा है, ऐसे में हर किसी की निगाहें सर्राफा बाजार पर टिकी रहती हैं कि आज मार्केट में सोना चांदी सस्ता हुआ की नहीं। संशय के बीच उत्तर प्रदेश के सर्राफा बाजार ( UP Bullion Market) में 15 मई, 2023 को सोना व चांदी (Gold And Silver) की नई कीमतें जारी कर दी गई हैं। प्रदेश में सोमवार को सोना चांदी के भाव में कोई बदलाव नहीं हुआ है, जिस भाव में रविवार को था, उसी भाव में सोमवार को भी बना हुआ है। स्थिर होने के बाद सोना 62 हजार के पास कारोबार कर रहा है। वहीं, चांदी 74 हजार रुपये पार ट्रेंड कर रही है। ऐसे अगर आप आज सोना चांदी को लेने के मन बना रहा हैं तो बाजार जाते वक्त जेब मजबूत करके जाएं, क्योंकि दाम स्थिर रहने बाद भी कीमती आभूषण तेजी पर है।

लखनऊ में आज सोना का भाव

राजधानी लखनऊ की सर्राफा बाजार में सोमवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट सोने का भाव स्थिर है। 24 कैरेट सोना 61,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर है। 22 कैरेट सोना 56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर चल रहा है। रविवार को भी बाजार सोना इसी भाव पर कारोबार किया था।

लखनऊ में चांदी का भाव

सोना के साथ राजधानी लखनऊ की सर्राफा बाजार में चांदी के भाव भी स्थिर हैं। सोमवार को शहर में 999 शुद्धता वाली चांदी का भाव 74,800 रुपये प्रतिकिलो पर चल रहा है। यही भाव पर रविवार को भी चांदी ने शहर में कारोबार किया था।

अन्य शहर में सोने के भाव

कानपुर

56,800 (22 कैरट)

61,950 (24 कैरट)

आगरा

56,800 (22 कैरट)

61,950 (24 कैरट)

नोएडा

56,800 (22 कैरट)

61,950 (24 कैरट)

गाजियाबाद

56,800 (22 कैरट)

61,950 (24 कैरट)

वाराणसी

56,800 (22 कैरट)

61,950 (24 कैरट)

मथुरा

56,800 (22 कैरट)

61,950 (24 कैरट)

सोना लेते वक्त इन बातों का रखें विशेष ख्याल

राष्ट्रीय सर्राफा बाजार में जारी हुए सोना व चांदी के भाव सांकेतिक होते हैं। इसमें GST व अन्य किसी भी प्रकार का कोई टैक्स नहीं लगा होता है। सोना चांदी के सटीक भाव क पता लगाने के लिए ग्राहक को अपने नजदीकी सर्राफा बाजार से पता करना होगा। एक बात और सर्राफा मार्केट में सोना खरीदते वक्त कुछ सावधानी बरतें, जैसे हॉलमार्क और कैरेट जरूर देखें। बाजार में हर कैरेट सोने का भाव अगल अगल होता है। वहीं, हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और असलियत की पहचान होती है। ग्राहक चाहें तो सोने की शुद्धता को पता करने के लिए बीआईएस केयर एप की भी मदद ले सकते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें सोने के भाव

लोग सोना के भाव की जानकारी फोन से भी पता सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने का भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके देते ही कुछ ही देर में SMS के जरिये भाव पता चल जाएंगे। वहीं, चाहें तो कीमती आभूषण के दाम के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर पता कर सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story