×

UP Gold Silver Price Today: गोल्ड-सिल्वर की नई कीमतें हुईं जारी, जानिए आज क्या है कीमती आभूषण का हाल

UP Gold Silver Price Today: राजधानी लखनऊ में रविवार को 24 कैरेट की तुलना में 22 कैरेट सोने के दाम अधिक बढ़े हैं। शहर में 22 कैरेट सोना 150 रुपए महंगा हुआ है।

Viren Singh
Published on: 14 May 2023 7:16 AM GMT
UP Gold Silver Price Today: गोल्ड-सिल्वर की नई कीमतें हुईं जारी, जानिए आज क्या है कीमती आभूषण का हाल
X
UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today May 14 2023: उत्तर प्रदेश सर्राफा बाजार (Bullion Market) में 14 मई, 2023 को सोना और चांदी के नए भाव जारी हो गए हैं। प्रदेश रविवार को सोना चांदी के भाव उतार चढ़ाव देखने को मिला है। सूबे में सोना 100 रुपए से अधिक महंगा हुआ है तो वहीं चांदी में 200 रुपए की गिरावट आई है। इसके बाद चांदी 74 हजार के पास आ गई है। ऐसे अगर आप कीमती आभूषण को खरीदने या फिर निवेश का मन बना रहे हैं तो सोना के लिए अधिक और चांदी के कम दाम चुकाने पड़ेंगे।

छुट्टी वाले दिन अगर आप सोना चांदी को खरीदने जा रहा हैं तो न्यूजट्रैक पर इसके भाव जारी कर दिये हैं। यहां से जानकारी लेकर बाजार की ओर का रुख कर सकते हैं।

लखनऊ में आज सोना महंगा

राजधानी लखनऊ में रविवार को 24 कैरेट की तुलना में 22 कैरेट सोने के दाम अधिक बढ़े हैं। शहर में 22 कैरेट सोना 150 रुपए बढ़कर 56,800 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। इसके अलावा 24 कैरेट सोना 110 रुपये महंगा होकर 61,950 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। शनिवार को 24 कैरेट का भाव 61,840 रुपये और 22 कैरेट सोने का भाव 56,650 रुपये 10 ग्राम पर था।

लखनऊ में चांदी सस्ती

राजधानी लखनऊ में रविवार को 999 शुद्धता वाली चांदी के भाव में गिरावट आई है। शहर में चांदी 200 रुपये टूटी है। इसके बाद यह 74,800 रुपए प्रतिकिलो पर आ गई है। इससे पहले शनिवार को शहर में चांदी का भाव 75 हजार रुपये पर था।

यूपी के अन्य जिलों में सोने के भाव

कानपुर

56,800 (22 कैरट)

61,950 (24 कैरट)

आगरा

56,800 (22 कैरट)

61,950 (24 कैरट)

नोएडा

56,800 (22 कैरट)

61,950 (24 कैरट)

गाजियाबाद

56, 800 (22 कैरट)

61,950 (24 कैरट)

वाराणसी

56,800 (22 कैरट)

61,950 (24 कैरट)

मथुरा

56,800 (22 कैरट)

61,950 (24 कैरट)

सोना लेते वक्त इन बातों का रखें विशेष ख्याल

यूपी सहित भारत की सर्राफा बाजार में जारी हुए सोना चांदी के भाव सांकेतिक दाम होता है। इसमें GST व अन्य किसी भी प्रकार का कोई कर नहीं लगा होता है। इसलिए कीमती आभूषण का सही रेट की जानकारी सर्राफा बाजार से पता चलती है कि 10 ग्राम सोना और 1 किलो चांदी का कितना दाम है। सर्राफा मार्केट से सोना लेते वक्त इसमें हॉलमार्क जरुर देखें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और असलियत की पहचान होती है। ग्राहक चाहें तो सोने की शुद्धता को पता करने के लिए बीआईएस केयर एप की भी मदद ले सकते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें सोने के भाव

इसके अलावा ग्राहक सोना के भाव की जानकारी फोन से भी पता सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने का भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके देते ही कुछ ही देर में SMS के जरिये भाव पता चल जाएंगे। वहीं, चाहें तो कीमती आभूषण के दाम के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर पता कर सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story