Gold Silver Price Today 19 May 2023: सोना और चांदी के भाव में आई गिरावट, 10 ग्राम सोने का दाम हुआ इतना

UP Gold Silver Price Today 19 May 2023 : राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों सोने के भाव में हल्की गिरावट देखने को मिली है। जानिए सोने आज कितने पर मिल रहा है।

Viren Singh
Published on: 19 May 2023 5:00 AM GMT (Updated on: 19 May 2023 6:32 PM GMT)
Gold Silver Price Today 19 May 2023: सोना और चांदी के भाव में आई गिरावट, 10 ग्राम सोने का दाम हुआ इतना
X
Share Market Update Today (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 19 May 2023: अगर शादी के लिए सोना-चांदी को खरीदने का प्लान बना हैं तो फटाफट आज ही इसकी खरीदारी कर लीजिए, कहीं ऐसा न हो कि अगले दिन सोना चांदी महंगा हो जाए। यूपी बुलियन मार्केट में 19 मई, 2023 को सोना चांदी के लेटेस्ट रेट्स जारी हो गए हैं। प्रदेश में शुक्रवार को सोना चांदी के भाव में गिरावट आई है, जोकि कीमती आभूषण खरीदार के लिए राहत का विषय है। सूबे में सोना 220 रुपये टूटा है तो वहीं, चांदी 100 रुपये सस्ती हुई है। न्यूजट्रैक पर सोना चांदी के नए रेट्स पता करके बाजार का रुख कर सकते हैं।

लखनऊ में सोने का भाव

सर्राफा बाजार के मुताबिक, राजधानी लखनऊ में 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों सोने के भाव में हल्की गिरावट देखने को मिली है। शुक्रवार को 24 कैरेट सोना 220 रुपए घटकर 61,350 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। 22 कैरेट सोना 200 रुपए सस्ता होकर 56,250 रुपये 10 ग्राम है। इससे पहले शहर सोने का भाव स्थिर था और यह 61,750 रुपए (24कैरेट) और 56,450 रुपये (22 कैरेट) पर था,जोकि गुरुवार का रेट था।

लखनऊ में चांदी का भाव

सर्राफा बाजार के मुताबिक, राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को चांदी भी सस्ती हुई है। शहर 999 शुद्धता वाली चांदी 100 रुपये टूटी है। इसके बाद यह 74,500 रुपये प्रतिकिलो पर कारोबार कर रही है। इससे पहले शहर में चांदी के भाव भी स्थिर थे। गुरुवार को चांदी का भाव 74,600 रुपये पर था।

यूपी के अन्य जिलों में सोने के भाव

कानपुर

56,250 (22 कैरट)

61,350 (24 कैरट)

आगरा

56,250 (22 कैरट)

61,350 (24 कैरट)

नोएडा

56,250 (22 कैरट)

61,350 (24 कैरट)

गाजियाबाद

56,250 (22 कैरट)

61,350 (24 कैरट)

वाराणसी

56,250 (22 कैरट)

61,350 (24 कैरट)

मथुरा

56,250 (22 कैरट)

61,350 (24 कैरट)

फोन से पता करें कीमती आभूषण का भाव

यूपी सहित भारत की सर्राफा बाजार में सोना चांदी के जो भाव जारी होते हैं। इससे जीएसटी व मेकिंग चार्ज नहीं लगा होता है। इसका सटीक भाव आपको सर्राफा बाजार से ही मिल सकेगा। सोना लेते वक्त इसमें लगा हॉलमार्क जरुर देंखे। इससे सोने की शुद्धता और असलियत की पहचान होती है। ग्राहक चाहें तो सोने की शुद्धता को पता करने के लिए बीआईएस केयर एप की भी मदद ले सकते हैं। इसके अलावा ग्राहक सोना के भाव की जानकारी फोन से भी पता सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने का भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके बाद कुछ ही देर में भाव आपको मिल जाएंगे।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story