×

UP Gold Silver Price Today: सोना 200 रुपये से अधिक टूटा, चांदी 300 रुपए किलो हुई सस्ती, जानें अपने शहर के नए रेट्स

UP Gold Silver Price Today 29 April 2023: सोना के साथ लखनऊ में चांदी के भाव में कम हुए हैं। शनिवार को शहर में सोने की तुलना में चांदी के भाव अधिक गिरावट आई है। जानिए 1 किलो चांदी का भाव?

Viren Singh
Published on: 29 April 2023 5:30 AM GMT
UP Gold Silver Price Today: सोना 200 रुपये से अधिक टूटा, चांदी 300 रुपए किलो हुई सस्ती, जानें अपने शहर के नए रेट्स
X
UP Gold Silver Price Today 12 April 2023 (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 29 April 2023: उत्तर प्रदेश सर्राफा बाजार (Bullion Market) में 29 अप्रैल, 2023 को सोना और चांदी (Gold And Silver) के ताजा भाव जारी हो गए हैं। शुक्रवार भाव रुकने के बाद शनिवार को प्रदेश में लोगों को सोना चांदी के भाव से राहत मिली है। यानी सोना चांदी के रेट्स में गिरावट आई है। सूबे में सोना 200 से अधिक सस्ता हुआ है, जबकि चांदी 300 रुपए टूटी है। ऐसे अगर आप आज बाजार से सोना चांदी को खरीदने का मन बना है तो दिन अच्छा है, क्योंकि दोनों कीमती आभूषण के दाम कम हुए हैं। इसके अलावा बाजार जाने पहले न्यूजट्रैक पर गोल्ड सिल्वर के भाव की जानकारी ले सकते हैं।

लखनऊ में आज सोना 200 से अधिक टूटा (Gold Price in Lucknow)

सर्राफा बाजार के मुताबिक, राजधानी लखनऊ में शनिवार को 24 कैरेट सोने का भाव 220 रुपये गिरकर 60,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 200 रुपए सस्ता होकर 55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। इससे पहले शहर में सोने का भाव स्थिर था और 24 कैरेट सोना 61,190 रुपये और 22 कैरेट सोना 56,100 रुपये 10 ग्राम पर था।

लखनऊ में चांदी 300 रुपए हुई सस्ती (Silver Price in Lucknow)

सोना के साथ लखनऊ में चांदी के भाव में कम हुए हैं। शनिवार को शहर में सोने की तुलना में चांदी के भाव अधिक गिरावट आई है। चांदी 300 रुपये प्रतिकिलो टूटी है। इसके बाद चांदी 76,200 रुपये प्रति किलो पर कारोबार कर रही है। इससे पहले शुक्रवार को शहर में चांदी के भाव स्थिर थे और यह 76,500 रुपए प्रति किलो पर थी।

यूपी के अन्य जिलों में सोने के भाव

56,900 (22 कैरट)

60,970 (24 कैरट)

76,200 (चांदी)

आगरा

56,900 (22 कैरट)

60,970 (24 कैरट)

76,200 (चांदी)

नोएडा

56,900 (22 कैरट)

60,970 (24 कैरट)

76,200 (चांदी)

गाजियाबाद

56,900 (22 कैरट)

60,970 (24 कैरट)

76,200 (चांदी)

वाराणसी

56,900 (22 कैरट)

60,970 (24 कैरट)

76,200 (चांदी)

मथुरा

56,900 (22 कैरट)

60,970 (24 कैरट)

76,200 (चांदी)

सोना लेते वक्त इन बातों का रखें विशेष ख्याल

यूपी सहित भारत की सर्राफा बाजार में जारी हुए सोना चांदी के भाव सांकेतिक दाम होता है। इसमें GST व अन्य किसी भी प्रकार का कोई कर नहीं लगा होता है। इसलिए कीमती आभूषण का सही रेट की जानकारी सर्राफा बाजार से पता चलती है कि 10 ग्राम सोना और 1 किलो चांदी का कितना दाम है। सर्राफा मार्केट से सोना लेते वक्त इसमें हॉलमार्क जरुर देखें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और असलियत की पहचान होती है। ग्राहक चाहें तो सोने की शुद्धता को पता करने के लिए बीआईएस केयर एप की भी मदद ले सकते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें सोने के भाव

इसके अलावा ग्राहक सोना के भाव की जानकारी फोन से भी पता सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने का भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके देते ही कुछ ही देर में SMS के जरिये भाव पता चल जाएंगे। वहीं, चाहें तो कीमती आभूषण के दाम के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर पता कर सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story