×

UP Gold Silver Price Today: सोना चांदी हुआ महंगा, जाने आपके शहर में कितने बढ़े दाम

UP Gold Silver Price Today 30 April 2023: ग्राहक सोना के भाव की जानकारी फोन से भी पता सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने का भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा।

Viren Singh
Published on: 30 April 2023 7:07 AM GMT
UP Gold Silver Price Today: सोना चांदी हुआ महंगा, जाने आपके शहर में कितने बढ़े दाम
X
UP Gold Silver Price Today (सोशल मीडिया)

UP Gold Silver Price Today 30 April 2023: आज अप्रैल महीना का आखिरी दिन है। यूपी सर्राफा बाजार में महीने का आखिरी यानी 30 अप्रैल, 2023 सोना और चांदी के लेटेस्ट रेट्स जारी हो गए हैं। बीते कई दिनों प्रदेश में जारी सोना-चांदी के भाव में उतार-चढ़ाव के बीच एक बार फिर लोगों को झटका मिला है। यानी रविवार को सूबे में कीमती आभूषण सोना और चांदी के दाम बढ़े हैं। यूपी में सोना 110 रुपये महंगा हुआ और चांदी 200 रुपए उछली है। ऐसे उन लोगों को तगड़ा झटका मिला है, जो शादी के लिए सोना चांदी को खरीदने का प्लान बना रहे हैं। वहीं, सोना चांदी को खरीदने से पहले आप न्यूजट्रैक पर गोल्ड-सिल्वर के भाव की जानकारी ले सकते हैं।

लखनऊ में सोने का भाव

सर्राफा बाजार के मुताबिक, राजधानी लखनऊ में रविवार को 24 कैरेट और 22 कैरेट दोनों सोने के भाव में तेजी आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 110 रुपये महंगा होकर 61,080 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना 100 रुपये तेज होकर 56 हजार पर आ गया है। इससे पहले शहर में दोनों कैरेट सोने के भाव में गिरावट आई थी। शनिवार को 24 कैरेट सोने 220 रुपये गिरकर 60,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर था। 22 कैरेट सोना 200 रुपए सस्ता होकर 55,900 रुपये प्रति 10 ग्राम था।

लखनऊ में चांदी का भाव

वहीं, राजधानी लखनऊ में चांदी के भी दाम बढ़े हैं। रविवार को शहर में 999 शुद्धता वाली चांदी 200 रुपये महंगी हुई है। इसके बाद यह 76,400 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई है। इससे पहले शहर में चांदी भी सस्ती हुई थी। शनिवार को चांदी 300 रुपये कम होकर 76,200 रुपये पर थी।

यूपी के अन्य जिलों में सोने के भाव

कानपुर

56,000 (22 कैरट)

61,080 (24 कैरट)

76,400 (चांदी)

आगरा

56,000 (22 कैरट)

61,080 (24 कैरट)

76,400 (चांदी)

नोएडा

56,000 (22 कैरट)

61,080 (24 कैरट)

76,400 (चांदी)

गाजियाबाद

56,000 (22 कैरट)

61,080 (24 कैरट)

76,400 (चांदी)

वाराणसी

56,000 (22 कैरट)

61,080 (24 कैरट)

76,400 (चांदी)

मथुरा

56,000 (22 कैरट)

61,080 (24 कैरट)

76,400 (चांदी)

सोना लेते वक्त इन बातों का रखें विशेष ख्याल

यूपी सहित भारत की सर्राफा बाजार में जारी हुए सोना चांदी के भाव सांकेतिक दाम होता है। इसमें GST व अन्य किसी भी प्रकार का कोई कर नहीं लगा होता है। इसलिए कीमती आभूषण का सही रेट की जानकारी सर्राफा बाजार से पता चलती है कि 10 ग्राम सोना और 1 किलो चांदी का कितना दाम है। सर्राफा मार्केट से सोना लेते वक्त इसमें हॉलमार्क जरुर देखें। हॉलमार्क से सोने की शुद्धता और असलियत की पहचान होती है। ग्राहक चाहें तो सोने की शुद्धता को पता करने के लिए बीआईएस केयर एप की भी मदद ले सकते हैं।

मिस्ड कॉल से जानें सोने के भाव

इसके अलावा ग्राहक सोना के भाव की जानकारी फोन से भी पता सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने का भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसके देते ही कुछ ही देर में SMS के जरिये भाव पता चल जाएंगे। वहीं, चाहें तो कीमती आभूषण के दाम के लिए www.ibja.co या ibjarates.com पर पता कर सकते हैं।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story