×

UP Gold Silver Price Today: कीमती आभूषण खरीदने से पहले जानिए सोना चांदी के नए दाम, मिली राहत या फिर हुई बढ़ोतरी

UP Gold Silver Price Today 5 September 2023: लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को 24 कैरेट सोने और 22 कैरेट सोने दोनों भाव में तेजी आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 100 रुपये महंगा हुआ है। जानिए नए भाव।

Viren Singh
Published on: 4 Sep 2023 11:23 PM GMT
UP Gold Silver Price Today: कीमती आभूषण खरीदने से पहले जानिए सोना चांदी के नए दाम, मिली राहत या फिर हुई बढ़ोतरी
X
Gold Silver Price Today 27 June 2023 (photo: social media )

UP Gold Silver Price Today 05 September 2023: उत्तर प्रदेश की सर्राफा बाजार में लोगों को लगातार सोने के भाव परेशान कर रहे हैं। आज दूसरा दिन है, जब यूपी में सोना महंगा हुआ है। प्रदेश के जिले के सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की नई कीमतें 05 सितंबर को जारी कर दी गई हैं। प्रदेश में मंगलवार को सोना जहां महंगा हुआ तो वहीं चांदी के भाव ने लोगों को राहत दी है। सोना 100 रुपये चढ़ा तो चांदी 700 रुपये सस्ती हुई है। ऐसे में आप आज बाजार से सोना खरीदने जा रहे हैं तो अधिक दाम देना पड़ेगा, जबकि चांदी के भाव से खरीदार को राहत मिलेगी।

सोना उछला

लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को 24 कैरेट सोने और 22 कैरेट सोने दोनों भाव में तेजी आई है। शहर में 24 कैरेट सोना 100 रुपये महंगा हुआ है, जिसके बाद यह 60,470 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, 22 कैरेट सोना भी 100 रुपये महंगा हुआ है और यह 55,450 रुपये 10 ग्राम पर आ गया है। इससे पहले सोमवार को 24 कैरेट सोना 60,370 और 22 कैरेट सोना 55,350 रुपये पर था।

चांदी गिरी

लखनऊ सर्राफा बाजार में मंगलवार को चांदी के भाव से लोगों को राहत मिली है। चांदी के भाव में 700 रुपये की गिरावट आई है। इस गिरावट के साथ चांदी 76,200 रुपये किलो पर पहुंच गया है। इससे पहले सोमवार को शहर में चांदी 76,900 रुपये प्रतिकिलो पर थी। यह दूसरा दिन है, जब शहर में चांदी सस्ती हुई है और यह 76,200 रुपये पर आ गई है।

अन्य जिलों सोने का भाव

कानपुर

55,450 (22 कैरट)

60,470 (24 कैरट)

आगरा

55,450 (22 कैरट)

60,470 (24 कैरट)

नोएडा

55,450 (22 कैरट)

60,470 (24 कैरट)

गाजियाबाद

55,450 (22 कैरट)

60,470 (24 कैरट)

वाराणसी

55,450 (22 कैरट)

60,470 (24 कैरट)

मथुरा

55,450 (22 कैरट)

60,470 (24 कैरट)

ऐसे पता करें मिस्ड कॉल से सोना चांदी के रेट

आपको बता दें कि बुलियम मार्केट में हर दिन सोना-चांदी यानी गोल्ड एंड सिल्वर के अलग-अलग स्टैंडर्ड प्योरिटी वाले भाव की जानकारी मिलती है। बाजार में हर दिन सोना चांदी लेटेस्ट रेट्स जारी होते हैं। यह दाम जीएसटी, मेकिंग चार्ज और अन्य टैक्स से पहले के होते हैं। ग्राहक अगर कीमती आभूषण के सही भाव पता करना है तो उसको अपने शहर के सर्राफा बाजार से संपर्क करना होगा। लोग सोने के भाव घर बैठे भी पता कर सकते हैं। 22 कैरेट और 11 कैरेट सोने के भाव जानने के लिए 8955664433 नंबर पर मिस्ड कॉल देना होगा। इसको देते ही कुछ ही देर में आपके फोन पर सोने के नए रेट्स मिल जाएंगे।

इन वजहों से बाजार में बदलता है सोना के भाव

गोल्ड सिल्वर के रेट्स में उतार-चढ़ाव विभिन्न कारकों से प्रभावित होते हैं, इसमें प्रतिष्ठित ज्वैलर्स के इनपुट भी शामिल हैं। वैश्विक सोने की मांग, देशों में मुद्रा मूल्य, ब्याज दरें और सरकारी सोने के व्यापार नियम जैसे कारक इन परिवर्तनों में योगदान करते हैं। इसके अलावा वैश्विक अर्थव्यवस्था की स्थिति और अन्य मुद्राओं के मुकाबले अमेरिकी डॉलर की मजबूती जैसी वैश्विक घटनाएं भी भारतीय बाजार में सोने की कीमतों पर अपना असर डालती हैं।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story