×

Mutual Funds: इन म्यूचुअल फंड में खेल सकते हैं दांव, निवेशकों को दिया है सबसे अधिक रिटर्न

Mutual Funds: मार्च 2023 में समाप्त तिमाही में स्मॉल-कैप श्रेणी को कुल 6,932.19 करोड़ रुपये का प्रवाह प्राप्त हुआ।अकेले मार्च महीने में स्मॉल-कैप को 2,430.04 करोड़ रुपये का उच्चतम प्रवाह प्राप्त हुआ है।

Viren Singh
Published on: 1 May 2023 2:36 PM GMT
Mutual Funds: इन म्यूचुअल फंड में खेल सकते हैं दांव, निवेशकों को दिया है सबसे अधिक रिटर्न
X
Mutual Funds (सोशल मीडिया)

Mutual Funds: म्यूचुअल फंड में निवेश हमेशा से फायदे का सौदा रहा है। इसलिए अगर कहीं निवेश करने का मन बना रहे हैं तो उसका कुछ हिस्सा म्युचुअल फंड में भी डाल सकते हैं। जिन निवेशकों ने म्युचुअल फंड्स में निवेश पहले से किया हुआ है, उन्हें अप्रैल माह में कई स्मॉल कैप फंड्स से अच्छा रिर्टन मिला है। एसोसिएशन ऑफ म्युचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) से मिली जानकारी के मुताबिक, मार्च 2023 में समाप्त तिमाही में स्मॉल-कैप श्रेणी को कुल 6,932.19 करोड़ रुपये का प्रवाह प्राप्त हुआ।

अकेले मार्च महीने में स्मॉल-कैप को 2,430.04 करोड़ रुपये का उच्चतम प्रवाह प्राप्त हुआ। 31 मार्च, 2023 को स्मॉल-कैप श्रेणी के लिए प्रबंधन के तहत शुद्ध संपत्ति 1.33 लाख रुपये करोड़ थी।

सबसे अधिक रिटर्न देने वाले म्यूचुअल फंड

ऐसे में अगर आप म्यूचुअल फंड में निवेश का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको कुछ ऐसे स्मॉल-कैप वाले म्यूचुअल फंड में बारे में बताएंगे,जिन्होंने अपने निवेशक बीते अप्रैल महीने में सबसे अधिक रिटर्न दिया है। तो आईये डालते हैं इन स्मॉल-कैप म्यूचुअल फंड की लिस्ट पर नजर...।

क्वांट स्मॉल कैप फंड डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ: 7.10%

क्वांट क्वांट स्मॉल कैप फंड डायरेक्ट प्लान ग्रोथ निफ्टी स्मॉलकैप 250 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है। इस फंड को 1 जनवरी, 2013 को बाजार में लॉन्च किया गया था।

यूनियन स्मॉल कैप डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ: 5.71%

यह योजना निफ्टी स्मॉलकैप 250 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है। इसको 10 जून 2024 में बाजार में उतारा गया था।

एडलवाइस स्मॉल कैप फंड डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ: 5.52%

यह योजना निफ्टी स्मॉलकैप 250 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है। इसे 7 फरवरी, 2019 को लॉन्च किया गया था।

आदित्य बिड़ला स्मॉल कैप डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ: 5.46%

यह योजना निफ्टी स्मॉलकैप 250 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है। आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 01 जनवरी, 2013 को लॉन्च किया गया था।

निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ: 5.43%

यह योजना निफ्टी स्मॉलकैप 250 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है और इसे आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 16 सितंबर, 2010 को लॉन्च किया गया था।

बैंक ऑफ इंडिया स्मॉल कैप फंड डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ: 5.29%

यह योजना निफ्टी स्मॉलकैप 250 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है और इसे आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 19 दिसंबर, 2018 को लॉन्च किया गया था।

एचएसबीसी स्मॉल कैप फंड- डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ: 5.22%

यह योजना निफ्टी स्मॉलकैप 250 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है और इसे आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 12 मई 2014 को लॉन्च किया गया था।

आईटीआई स्मॉल कैप डायरेक्ट प्लान-ग्रोथ: 4.40%

यह योजना निफ्टी स्मॉलकैप 250 टोटल रिटर्न इंडेक्स को ट्रैक करती है और इसे आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार 17 फरवरी, 2020 को लॉन्च किया गया था।

इसको कहते हैं म्यूचुअल फंड

काफी लोगों के पैसों से तैयार हुआ एक फंड को म्यूचुअल फंड कहते हैं। इस फंड को एसेट मैनेजमेंट कंपनीज संचालन करती है। लोग इन कंपनियों में पैसा निवेश करते हैं। उसके बाद म्यूचुअल फंड इन पैसों को अलग अलग बांड, शेयर मार्केट सहित कई जगहों पर निवेश करता है।

Viren Singh

Viren Singh

Next Story