×

Chhattisgarh Election 2023: भाजपा का कांग्रेस पर बड़ा हमला, नड्डा बोले-भूपेश सरकार मतलब लूट की गारंटी, असम के CM ने कहा- महादेव लेंगे हिसाब

Chhattisgarh Election 2023: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज जशपुर की सभा में कांग्रेस सरकार के समय हुए विभिन्न घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार का मतलब सिर्फ भ्रष्टाचार और लूट की गारंटी है।

Anshuman Tiwari
Written By Anshuman Tiwari
Published on: 6 Nov 2023 12:30 PM GMT
BJPs big attack on Congress, Nadda said - Bhupesh government means guarantee of loot
X

हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा: Photo- Social Media

Chhattisgarh Election 2023: छत्तीसगढ़ में मतदान की तारीख नजदीक आने के साथ ही प्रचार युद्ध चरम पर पहुंच चुका है। भाजपा ने कांग्रेस पर तीखे हमले शुरू कर दिए हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आज जशपुर की सभा में कांग्रेस सरकार के समय हुए विभिन्न घोटालों का जिक्र करते हुए कहा कि भ्रष्टाचार और कांग्रेस एक ही सिक्के के दो पहलू हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार का मतलब सिर्फ भ्रष्टाचार और लूट की गारंटी है।

उधर असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वास सरमा ने बिलासपुर की जनसभा में कहा कि राहुल गांधी और प्रियंका की गारंटी खुद उनकी मिं नहीं लेसकती हैं तो इन दोनों पर बाकी कौन भरोसा करेगा। उन्होंने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हमला करते हुए कहा कि इस बार के चुनाव में महादेव उनसे जरूर हिसाब लेंगे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल : Photo- Social Media

भूपेश राज में जमकर हुई लूट

भाजपा अध्यक्ष नड्डा ने जशपुर की सभा में कहा कि देश में कांग्रेस सरकार के समय पनडुब्बी घोटाला, कोयला घोटाला, हेलीकॉप्टर घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला और मनरेगा घोटाला समेत न जाने कितने घोटाले हुए थे। यदि छत्तीसगढ़ को देखा जाए तो भूपेश बघेल के कार्यकाल के दौरान शराब घोटाला, चावल घोटाला और कोयला घोटाला समेत तमाम तरह के घोटाले किए गए। भाजपा नेता ने भ्रष्टाचार और कांग्रेस को एक ही सिक्के का दो पहलू बताते हुए कहा कि भूपेश बघेल सरकार का मतलब भ्रष्टाचार और लूट की गारंटी है।

ये भी पढ़ें: MP Election 2023 : प्रियंका गांधी ने भाजपा पर जमकर साधा निशाना, बोलीं प्याज और विराट दोनों ने मारी सेंचुरी, उठाए महंगाई और बेरोजगारी के मुद्दे

आयुष्मान भारत योजना की राशि बढ़ेगी

नड्डा ने कहा कि केंद्र के मोदी सरकार की ओर से गरीब अनाज कल्याण अन्न योजना चलाई जा रही है मगर छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसे रोकने में जुटे हुए हैं। इस कारण गरीबों तक मुफ्त राशन नहीं पहुंच पा रहा है। उन्होंने कहा कि आयुष्मान भारत योजना के तहत लोगों को पांच लाख का कवर दिया जा रहा है और यदि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनी तो इस राशि को बढ़ाकर 10 लाख कर दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की ओर से किए गए वादे पूरे नहीं किए गए क्योंकि कांग्रेस का मतलब ही झूठ और लूट की गारंटी है।

बघेल ने महादेव को भी नहीं छोड़ा

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार की ओर से राज्य के विकास के लिए पिछले साल 236 करोड़ की आर्थिक मदद दी गई। भाजपा का मतलब विश्वास है और इसीलिए लोगों को भाजपा पर पूरा भरोसा है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने तो महादेव को भी नहीं छोड़ा। छत्तीसगढ़ की सत्ता हासिल करने के लिए उन्होंने 508 करोड रुपए का घोटाला कर डाला। उन्होंने कहा कि इस मामले में हिरासत में लिए गए व्यक्ति ने इस बात को स्वीकार किया है कि वह छत्तीसगढ़ चुनाव के लिए यह पैसा मुख्यमंत्री को देने के लिए दुबई से आया था।

चुनाव में हिसाब लेंगे महादेव

उधर असम के मुख्यमंत्री हिम्मत बिस्वा सरमा ने बिलासपुर की जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राहुल और प्रियंका की बातों पर भरोसा नहीं किया जा सकता। इन दोनों पर तो इनकी मां को ही भरोसा नहीं है। इन दोनों के पास कोई काम धंधा नहीं है और ये दोनों केवल घूमते रहते हैं।

असम के मुख्यमंत्री हिम्मत बिस्वा सरमा: Photo- Social Media

देश के लोग राम जन्मभूमि का दौरा कर रहे हैं तो राहुल बाबर के जन्म स्थान उज़्बेगिस्तान का दौरा करने गए थे। महादेव सट्टा ऐप का जिक्र करते हुए असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि पहली बार यह सुनने में आया है कि महादेव के नाम पर भी लूटखसोट की गई है। आने वाले चुनाव में महादेव अपना हिसाब जरूर लेंगे।

ये भी पढ़ें: Gautam Adani को नहीं फला यह कारोबार, पूरी हिस्सेदारी बेचने के लिए बातचीत का दौर शुरू; लुढ़के कंपनी के शेयर

पूरी होगी भूपेश बघेल की मंशा

कांग्रेस नेता संजय निरुपम के बयान पर पलटवार करते हुए असम के मुख्यमंत्री ने कहा कि मुझे भ्रष्टाचार पसंद नहीं है और इसीलिए मैंने कांग्रेस से इस्तीफा देने का फैसला किया था। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने मां गंगा के जल को हाथ में लेकर यहां शराबबंदी लागू करने का वादा किया था मगर वे दारू की गंगा लेकर आ गए और छत्तीसगढ़ में होम डिलीवरी शुरू कर दी। उन्होंने कहा कि भूपेश बघेल नक्सलियों के बल पर चुनाव जीतना चाहते हैं मगर उनकी यह मंशा कभी पूरी होने वाली नहीं है।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story