TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

UP Nikay Chunav 2023: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चित्रकूट में कहा- सपा सरकार में था डकैतों का बोलबाला

Chitrakoot News: ब्रजेश पाठक ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने चित्रकूट को अपनी लीला में अभूतपूर्व स्थान दिया है। पिछली सपा सरकार ने बुंदेलखंड व चित्रकूट को अपराधगाह बनाने का काम किया था। यहां पर डकैतों का आतंक, अपराधियों को बोलबाला रहा है।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 3 May 2023 4:47 PM GMT
UP Nikay Chunav 2023:  डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने चित्रकूट में कहा- सपा सरकार में था डकैतों का बोलबाला
X
डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का स्वागत करते कार्यकर्ता(Pic: Newstrack)

Chitrakoot News: नगरीय निकाय चुनाव के दूसरे चरण के प्रचार के सिलसिले में बुधवार को डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक जनपद के दौरे पर आए। उन्होंने कहा कि चित्रकूट का भारत की संस्कृति व हमारी विचारधारा का पुरातन लगाव है। डिप्टी सीएम के आगमन को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह रहा। जगह-जगह उनका स्वागत किया गया।

चित्रकूट की पहचान दुनिया में बनाने का प्रयास

प्रदेश के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि सरकार अयोध्या, काशी, मथुरा की तरह चित्रकूटधाम के विकास को प्राथमिकता दे रही है। यहां पर पर्यटन विकास के बहुत काम कराए गए हैं। चित्रकूट की पहचान दुनिया में बने, यह सरकार का पूरा प्रयास है। उन्होंने पूर्ववती सपा सरकार के कार्यकाल की याद दिलाते हुए उन्होंने विरोधियों पर जमकर हमला बोला। कहा कि सपा सरकार के दौरान यहां पर अपराधियों का बोलबाला था और हफ्ता वसूली होती थी। मुख्यालय कर्वी के पुरानी कोतवाली के पास आयोजित चुनावी जनसभा में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने नगर निकाय चुनाव में पार्टी प्रत्याशियों को जिताने के लिए हुंकार भरी।

विकास के लिए लाएंगे पैकेज

ब्रजेश पाठक ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम राम ने चित्रकूट को अपनी लीला में अभूतपूर्व स्थान दिया है। पिछली सपा सरकार ने बुंदेलखंड व चित्रकूट को अपराधगाह बनाने का काम किया था। यहां पर डकैतों का आतंक, अपराधियों को बोलबाला रहा है। खनन, अवैध कार्यों का बोलबाला था। डिप्टी सीएम ने कहा कि वर्ष 2017 में जब भाजपा सरकार आई तो सांस्कृतिक धरोहर के स्थानों को महत्व दिया है। अयोध्या में रामलला का भव्य मंदिर बन रहा है। जिसका सैकड़ों वर्ष तक इंतजार करना पड़ा है। बाबा काशीनाथ कारीडॉर बन चुका है। बाबा काशीनाथ में अब गोवा से ज्यादा पर्यटक पहुंचने लगे हैं। मथुरा में कृष्ण कन्हैया की धरती का किसी ने ध्यान नहीं दिया था। यह भाजपा सरकार के एजेंडे में है। उसे भव्य बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अयोध्या, काशी, मथुरा की तरह चित्रकूटधाम का विकास सरकार की प्राथमिकता में है। यहां के विकास के लिए विशेष पैकेज लेकर आएंगे।

नगर की सरकार होना जरुरी

डिप्टी सीएम ने कहा कि विकास कार्य धरातल पर हों, केन्द्र और यूपी की सरकार पैसा भी खर्च कर रही है, लेकिन पैसा खर्च करने को नगर की सरकार यानी नगरीय निकाय में भाजपा का प्रतिनिधि होना जरुरी है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में हर गरीब को आवास दिए जा रहे हैं। वर्ष 2019 से लगातार निःशुल्क राशन मिल रहा है। यूपी में सरकार ने कानून का राज स्थापित किया गया है। गुंडे जेल भेजे गए है। पहले की सपा सरकार में लोगों से वसूली होती थी। लेकिन अब विपक्षियों के पास कुछ कहने को नहीं बचा है, उनके नेता घरों से नहीं निकल रहे हैं। जनसभा में सांसद आरके सिंह पटेल, पूर्व सांसद भैरो प्रसाद मिश्र, पूर्व मंत्री चंद्रिका प्रसाद उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष अशोक जाटव, पूर्व विधायक आनंद शुक्ल, जिलाध्यक्ष चंद्रप्रकाश खरे आदि ने भी लोगों को संबोधित किया।

Sunil Shukla (Chitrakoot)

Sunil Shukla (Chitrakoot)

Next Story