×

Aaj Ka Mausam: माॅनसून आज देगा दस्तक, आपके शहर में कब होगी बारिश, जानें एक क्लिक में

Aaj Ka Mausam: मौसम की जानकारी देने वाले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग ने कई राज्यों में आज बारिश का पूर्वानुमान जताया है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Shivani
Published on: 3 Jun 2021 2:09 AM GMT (Updated on: 4 Jun 2021 5:55 PM GMT)
Aaj Ka Mausam: माॅनसून आज देगा दस्तक, आपके शहर में कब होगी बारिश, जानें एक क्लिक में
X

बारिश की कांसेप्ट इमेज

और पढ़े : Yogi Adityanath Birthday: अजय सिंह बिष्ट से योगी आदित्यनाथ बनने की अनसुनी कहानी

Aaj Ka Mausam: माॅनसून 2021 आ गया है। गुरुवार यानी आज मानसून केरल में दस्तक देगा, जिसकी वजह से दक्षिण पश्चिमी राज्यों में भारी बारिश होने के आसार हैं। मौसम की जानकारी (Mausam Ki Jankari) देने वाले भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने कई राज्यों में आज बारिश का पूर्वानुमान (Barish Ka Alert )जताया है। पहाड़ी क्षेत्रों से लेकर मैदान तक बारिश और ओले गिरने की संभावना है। वहीं हिमाचल और जम्मू कश्मीर के कुछ इलाकों में बर्फ़बारी भी होने के आसार हैं।

आज कहां होगी बारिश (Aaj Kahan Hogi Barish)

मौसम विभाग के मुताबिक, आज उत्तर प्रदेश, हरियाणा, चंडीगढ़, उत्‍तराखंड, बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, मराठवाड़ा, कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश के तटीय भाग, तमिलनाडु, तेलंगाना, असम, मेघालय, पुडुचेरी समेत कई राज्यों में बारिश होने की संभावना है। बताया जा रहा है कि यहां तेज हवाएं चलने के साथ पानी बरसेगा। मॉनसून के सामान्य रहने का अनुमान लगाया गया है।

तेज हवाओं के साथ भारी बारिश

महाराष्ट्र में अगले दिन दिनों तक गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, कोंकण और मध्य महाराष्ट्र में बिजली गिरने के साथ तेज हवाएं चलेंगी। वहीं गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं। मराठवाड़ा के अधिकतर इलाकों में हल्की बारिश होने का अनुमान है।


केरल में आज आ रहा माॅनसून

आईएमडी के मुताबिक, दक्षिण-पश्चिम मानसून गुरुवार को केरल पहुंच रहा हैं। केरल में बारिश में तेज होगी। केरल और उससे सटे दक्षिण-पूर्वी अरब सागर में हवाओं के साथ ही बादल छाए हुए हैं। अगले 24 घंटे में केरल में बारिश बढ़ने के आसार हैं। हालांकि कई इलाकों में अभी भी रूक-रूक कर बारिश हो रही है।

राजस्थान में बारिश

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि राजस्थान के कई क्षेत्रों में आज हल्की और मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। दोपहर बाद गंगानगर, चूरू, बीकानेर, हनुमानगढ़, जयपुर, सीकर, अजमेर, विराटनगर, झुंझुनू, नागौर, कोटपुतली के आसपास पर आंधी और बारिश हो सकती है। इन क्षेत्रों में 30-50 किमी प्रति घंटा की गति के साथ हवा चलेगी।

दिल्ली का मौसमः

दिल्ली में इस महीने या जून में अब तक सबसे कम न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया है। बता दें कि बीते मंगलवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से 10 डिग्री कम 17.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, वहीं बुधवार को भी न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 22.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने दिल्ली में हल्की बारिश का अनुमान जताया है।

यूपी में झमाझम बारिश

केरल में मॉनसून के प्रवेश करने का असर यूपी में भी होगा। यूपी के कई जिलों में बादल छाये रह सकते हैं, साथ ही झमाझम बारिश (Bhari Barish) के आसार हैं।


बर्फबारी के आसार:

हिमाचल प्रदेश में पांच जून तक भारी बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। इसके पहले शिमला में भी झमाझम बारिश हुई है। पहाड़ी क्षेत्रों में बर्फबारी होने से तापमान पर भी असर पड़ेगा। जम्मू-कश्मीर की अलग अलग जगहों पर बीते दिन ओलावृष्टि हुई। साथ ही जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में कई स्थानों पर बारिश हुई। आज भी बारिश, बर्फबारी के आसार हैं।

(4 जून) कल मौसम कैसा होगा (Kal Ka Mausam Kaisa Rahega)

मौसम विभाग के मुताबिक, 4 जून यानी कल भी तेज हवाओं के साथ बरसात हो सकती है। राजस्थान, महाराष्ट्र, यूपी, पंजाब, हरियाणा और दिल्ली के अलावा झारखंड, कर्नाटक, केरल में पानी बरसेगा। जम्मू कश्मीर और लद्दाख के पहाड़ी क्षेत्रों वाले स्थानों में बिजली गिरने के आसार है। गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश के भी अलग अलग स्थानों पर बिजली गिर सकती है।

असम और मेघालय में भारी से बहुत भारी बारिश होने का पूर्वानुमान है। साथ ही तेलंगाना, कर्नाटक, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, पुडुचेरी और केरल में भारी वर्षा की संभावना है। भारतीय मौसम विभाग ने दक्षिण-पश्चिम राज्यों में भारी बारिश का अनुमान जताया है।

Shivani

Shivani

Next Story