×

Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam: आपके राज्य में आज का मौसम कैसा रहने वाला है, इसकी जानकारी मौसम विभाग ने दी है और साथ ही अलग अलग राज्यों में बारिश का अलर्ट भी जारी किया है।

Shreya
Written By ShreyaPublished By Shreya
Published on: 8 Sep 2021 1:42 AM GMT
Aaj Ka Mausam: यूपी-बिहार समेत इन राज्यों में होगी झमाझम बारिश, IMD ने जारी किया अलर्ट
X

बारिश (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Aaj Ka Mausam: अगर आप उत्तर प्रदेश के निवासी हैं तो आज आज आपको सुहाने मौसम का एहसास होने वाला है। ये हम नहीं बल्कि मौसम विभाग (Mausam Vibhag) की जानकारी कह रह है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने बताया है कि यूपी में आज का मौसम कैसा रहने वाला है। आज प्रदेश के कई हिस्सों में गरज के साथ हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं। राज्य में बीते कुछ दिनों से रूक रूक कर बारिश हो रही है, जिससे कई जिलों में मौसम खुशनुमा हो गया है। राजधानी लखनऊ में तो आज का मौसम बेहद सुहाना है, सुबह सुबह ठंडी ठंडी हवाओं ने लोगों को काफी राहत दी है।

खैर, ये तो रहा यूपी में आज का मौसम कैसा रहेगा इसकी जानकारी, लेकिन आपके प्रदेश में मौसम कैसा रहने वाला है (Mausam Kaisa Rahne Wala Hai) आज इसकी भी जानकारी मौसम विभाग (Mausam Vibhag) ने दी है। तो चलिए जानते हैं कि आज (8 सितंबर 2021) किन किन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी है और वहां मौसम का हाल क्या है।

बारिश (कॉन्सेप्ट फोटो साभार- सोशल मीडिया)

आज का मौसम कैसा रहेगा

दिल्ली में आज का मौसम- IMD के मुताबिक, आज यानी बुधवार को नई दिल्ली मध्य, पूर्व, उत्तर-पूर्वी दिल्ली के कई जगहों और आसपास के इलाकों में गरज के साथ मध्य से भारी तीव्रता की बारिश हो सकती है। इसके अलावा दक्षिणी दिल्ली, दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम, दक्षिण-पूर्वी दिल्ली के कई स्थानों पर गरज के साथ मध्यम बारिश होने की संभावना है।

उत्तर प्रदेश में मौसम- बागपत, गाजियाबाद, रामपुर, मेरठ, हापुर, खतौली समेत यूपी के अलग अलग जगहों पर हल्की से मध्यम बारिश के आसार नजर आ रहे हैं।

हरियाणा का मौसम- सोनीपत, खरखौदा, गुरुग्राम सेमत हरियाणा के अलग अलग जिलों में आज बारिश हो सकती है।

राजस्थान में आज का मौसम- मौसम विभाग ने बताया है कि आज हरियाणा के कई हिस्सों में भारी बारिश के आसार हैं।

मौसम का हाल (Mausam Ka Hal)

आपको बता दें कि हाल ही में मौसम विभाग की ओर से 10 से 11 सितंबर तक के मौसम का अलर्ट जारी किया गया है। जिसमें विभाग ने जानकारी दी है कि अगले एक हफ्ते तक दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान में हल्की से मध्यम और भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल, उत्तराखंड में भी लोगों को बारिश की संभावना है। विभाग ने इन राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं, महाराष्ट्र में भी आज अच्छी खासी बारिश दर्ज की जा सकती है।

यही नहीं आईएमडी ने यह भी जानकारी दी है कि 8 से 9 सितंबर तक गुजरात में भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। जिसे देखते हुए अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसके अलावा 10 से 11 सितंबर तक मध्य प्रदेश, 7 से 10 सितंबर तक जम्मू, 6 से 7 सितंबर तक तेलंगाना, 7 से 8 सितंबर तक कोंकण, आंध्र प्रदेश, अगले 5 दिनों तक ओडिशा में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story