Aaj Ka Mausam: बारिश से तबाही, कहीं Landslide तो कहीं बाढ़, ये है अगले 5 दिन के मौसम का हाल

Aaj Ka Mausam : मानसून इन दिनों पूरे मूड में है। देश के अधिकतर राज्यों में बारिश हो रही है। लगभग रोजाना बारिश होने से पहाड़ कमजोर पड़ रहे हैं, जिससे भूस्खलन व Landslide के मामले सामने आ रहे हैं तो वहीं कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं।

Shivani
Written By ShivaniReport Network
Published on: 12 Aug 2021 1:47 AM GMT
Mausam Ka hal
X

बारिश में सड़क पर जाता बच्चा (Photo Newstrack)

Aaj Ka Mausam: काले बादल, घना अंधकार। सुबह सुबह ऐसा मौसम, जिसे देख कर लग रहा है कि जैसे अभी रात ही है। वैसे इस मौसम से धोखा मत खाईएगा। सुबह हो चुकी है, बस धूप नहीं निकली है और बदली छाई हुई है। पेड़-पौधे ज्यादा हरे और पानी से भीगें है। जिसे देख कर ऐसा लग रहा है कि शायद रात में बारिश हुई है। हल्की हल्की छुटपुट बारिश अभी भी हो रही है। ये नजारा है राजधानी लखनऊ का। वैसे ऐसा मौसम का हाल आज यूपी के अधिकतर क्षेत्रों में है। पूर्वांचल में अगले 5 दिन तेज बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। झमाझम बारिश लोगों को राहत दे रही है तो वहीं फसलों को नुकसान, बाढ़ की समस्या और जनजीवन को अस्त वस्त भी कर रही है।

मौसम का हाल (Mausam Ka Hal)

मानसून इन दिनों पूरे मूड में है। देश के अधिकतर राज्यों में बारिश हो रही है। लगभग रोजाना बारिश होने से पहाड़ कमजोर पड़ रहे हैं, जिससे भूस्खलन व Landslide के मामले सामने आ रहे हैं तो वहीं कई राज्यों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। जलभराव से इलाकों में घुटनों तक पानी भर गया है। घर लगभग आधे डूबने की कगार पर हैं। कई सड़कें टूट गईं, जिससे गांवों -शहरों के बीच का संपर्क मार्ग भी प्रभावित हुआ। स्थिति ये है कि कई इलाकों में बाढ़ के हालातों से निपटने और जलभराव के बीच फंसे लोगों को निकालने के लिए सेना बुलाई गई है। NDRF और SDRF की टीमें बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मुस्तैद है।

कन्नौर में भूस्खलन (Kinnaur landslide)

बीते दिन हिमाचल प्रदेश के किन्नौर जिले में लैंडस्लाइड होने से 10 लोगों की मौत हो गई। वहीं अब तक करीब 14 लोगों को रेस्क्यू कर लिया गया है और अभी भी 25 यात्रियों के फंसे होने की संभावना है। दरअसल किन्नौर के निगुलसेरी में नेशनल हाईवे-5 पर चील जंगल के पास चट्टानें गिरने से एचआरटीसी बस उसके चपेट में आ गई है। इस बस में करीब 30 से 40 लोग सवार थे। चट्टान गिरने से यह बस मलबे में दब गई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीमों के साथ सेना के जवान भी यात्रियों के रेस्क्यू के लिए पहुंच गए। बस के अलावा अन्य कई वाहन भी मलबे में दबे हुए हैं। रेस्क्यू जारी है।


यूपी के कई जिलों में बाढ़

प्रदेश के कई जिलों में नदियों का जलस्तर काफी बढ़ गया है। नदियों के खतरे के निशान तक पहुंचने के कारण स्थानीय लोगों की मुसीबत बढ़ गई है। फर्रूखाबाद, बलिया, भदोही, बाराबंकी, चंदौली, औरेया और फतेहपुर में बाढ़ का पानी लोगों के जीवन के लिए मुहाल हो गया है। बाढ़ की स्थिति की जानकारी यहां पढ़ी जा सकती है।

Flood In UP: यूपी के चंदौली, औरैया, फतेहपुर और सोनभद्र में बाढ़ ने दिखाया अपना असर, पढ़ें एक क्लिक में यहां की खबरें

आज और कल कहां होगी बारिश

Aaj Or Kal Kaisa Rahega Mausam- आज से बारिश और भी अधिक तीव्रता से होने वाली है। यूपी के पूर्वांचल को लेकर मौसम विभाग ने अलर्ट जारी किया है। अगले 5 दिन पूर्वांचल के क्षेत्रों में मूसलाधार बारिश होगी। प्रदेश के प्रयागराज, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशाम्बी, बस्ती, रायबरेली, श्रावस्ती, बलिया, लखनऊ और सुल्तानपुर में हल्की से तेज बारिश होगी।

वहीं बिहार में बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। बिहार में 14 अगस्त तक अत्यधिक बारिश के आसार हैं। आज बिहार के नेपाल से सटे स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। बिहार में 13 अगस्त के मौसम की बात करें तो कल पूर्वी बिहार के जिलों में मुख्य रूप से भारी बारिश के आसार हैं।

इसके अलावा उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्रों जैसे पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, मध्य भारत, महाराष्ट्र, गुजरात में भी 15-16 अगस्त तक बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वहीं प्रायद्वीपीय भारत यानि तमिलनाडु और केरल के बाहरी क्षेत्रों में 15 अगस्त तक हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, इन इलाकों में 16 अगस्त से बारिश की गतिविधि में तेजी आएगी। आज से अगले 5 दिन तमिलनाडु और केरल में छिटपुट से लेकर तेज बारिश होने की संभावना है।

उत्तराखंड का मौसम- भारत के पहाड़ी क्षेत्रों में भी 15 अगस्त कर मौसम खराब रहेगा। उत्तराखंड में 11 से 15 अगस्त तक भारी बारिश हो सकती है। साथ ही हिमाचल में 12 से 14 अगस्त के बीच कहीं-कहीं भारी बारिश के आसार है।

Shivani

Shivani

Next Story