Aaj Ki Top 10 Khabren: 8 बजे का News Bulletin, जानें आज की बड़ी खबरें कौन सी है

Aaj Ki Top 10 Khabren: देश-दुनिया की हर बड़ी खबर Newstrack.Com पर आपको मिनटों में मिल जायेगी।

Priya Panwar
Newstrack Priya Panwar
Published on: 7 July 2021 2:32 PM GMT (Updated on: 7 July 2021 2:50 PM GMT)
Aaj Ki Top 10 Khabren
X
आज की Top 10 खबरें 

Aaj Ki Top 10 Khabren: देश-दुनिया की हर बड़ी खबर Newstrack.Com पर आपको मिनटों में मिल जायेगी। खबर चाहे देश की हो, या विदेश की, खेल हो या मनोरंजन एक क्लिक में सारी जानकारी यहां उपलब्ध है। Newstrack.com आपको दे रहा है शाम 8 बजे की न्यू बुलेटिन (8 Baje Ki News Bulletin), जहाँ देश दुनिया की टॉप 10 खबरों की लिस्ट मौजूद है। आइये एक नजर डालते है आज की बड़ी खबरों पर।

१ Modi Cabinet Expansion: मोदी मंत्रिमंडल का विस्तार, 47 नेताओं ने ली शपथ

मोदी कैबिनेट के विस्तार (Modi Cabinet Reshuffle 2021) का कार्यक्रम पूरा हो चुका है। मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल में कैबिनेट में पहली बार बड़े पैमाने पर फेरबदल हुआ है। इस बार कैबिनेट में कई नई चेहरों को जगह दी गई है, जबकि 5 का प्रमोशन भी हुआ है। मोदी मंत्रिमंडल विस्तार में 25 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली है, जबकि 28 ने राज्य मंत्री के तौर पर शपथ ग्रहण की है। बता दें कि कैबिनेट विस्तार से पहले कई नेताओं ने अपने इस्तीफे का एलान कर दिया है। जिसे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मंजूर कर लिया है। दरअसल, नए नेताओं को कैबिनेट में शामिल करने के लिए इन लोगों का इस्तीफा लिया गया है।

2- Modi Cabinet Expansion: मंत्रिमंडल विस्तार में यूपी का दबदबा, ये 7 सांसद केंद्रीय मंत्री बने

उत्तर विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मोदी मंत्रिमंडल विस्तार सबसे ज्यादा यूपी का वर्चस्व दिखाई दे रहा है। कैबिनेट विस्तार में यूपी से पांच लोकसभा सांसद और दो राज्यसभा सांसद शामिल हुए हैं। इसमें लखनऊ की मोहनलालगंज सीट से सांसद कौशल किशोर, आगरा से सांसद प्रो. सत्य पाल सिंह बघेल (एसपी सिंह बघेल), जालौन से सांसद भानू प्रताप सिंह वर्मा, महाराजगंज से सांसद पंकज चौधरी शामिल हैं। वहीं काफी दिनों से मंत्री पद की मांग कर रहीं बीजेपी की सहयोगी अपना दल एस की अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल भी दूसरी बार मंत्री बनी हैं, अनुप्रिया मोदी सरकार के पहले कार्यकाल में स्वास्थ्य राज्य मंत्री थीं। अनुप्रिया यूपी के मिर्जापुर से सांसद हैं। जो दो राज्यसभा सांसद हैं, उसमें शहरी विकास मंत्री हरदीप सिंह पुरी का प्रमोशन हुआ है, जबकि बदायूं के रहने वाले राज्यसभा सांसद बीएल वर्मा भी मंत्री बने हैं।

3-Modi Cabinet Expansion 2021: मोदी कैबिनेट में गुजरात से चार नए चेहरे

Modi Cabinet Expansion 2021: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने दूसरे काल में आज पहली बार मंत्रिमंडल विस्तार हो गया है। गुजरात से जिन लोगों को मोदी कैबिनेट में जगह मिली है, उनमें राजीव चंद्रशेखर, दर्शना जरदोष, देवसिंह चौहान और महेंद्र मुंजापर शामिल है।

4- दिल्ली में कैबिनेट फेरबदल के बीच बंगाल बीजेपी युवा मोर्चा अध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

पश्चिम बंगाल में बीजेपी युवा शाखा के अध्यक्ष सौमित्र खान से इस्तीफा दे दिया है। कहा जा रहा है कि मंत्री पद के लिए उनका न आने के विरोध में उन्होंने यह फैसला लिया। जिस पर तृणमूल कांग्रेस के राज्य सचिव कुणाल घोष टिप्पणी की है।

5-UP Politics: संजय सिंह का योगी सरकार पर आरोप, वेंटिलेटर से लेकर तमाम उपकरणों की खरीद में किया घोटाला

कोरोना की तीसरी लहर से बच्चों को बचाने के नाम पर प्रदेश भर में बन रहे विशेष वार्डों के लिए चिकित्सकीय उपकरणों की खरीद में धांधली का मामला उठाने वाले आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी राज्यसभा सांसद संजय सिंह अब इस मुद्दे पर कानूनी लड़ाई छेड़ेंगे।

6- ज्योतिरादित्य सिंधिया मोदी कैबिनेट में शामिल

मोदी कैबिनेट के विस्तार में कई ऐसे नेताओं को शामिल किया गया जो दूसरी पार्टी छोड़कर बीजेपी में शामिल हुए थे। ऐसे नेताओं में बीजेपी के समय पर काम आने वाले मध्यप्रदेश से ज्योतिरादित्य सिंधिया का नाम शामिल है। बुधवार को सिंधिया को मोदी कैबिनेट में मंत्री बनाया गया है। ऐसे लग रहा है कि अब उन्हें इनाम मिल गया है।


Live Updates

Priya Panwar

Priya Panwar

Next Story