TRENDING TAGS :
बंगला में TMC की जीत, नंदीग्राम में ममता बनर्जी की हार
सभी राज्यों की कुल 822 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान की गणना शुरू हो चुकी है और रूझान आने लगे हैं।
नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने बंगाल में सबसे ज्यादा चर्चित विधानसभा सीट रही नंदीग्राम में जीत का स्वाद चखकर, बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी को 1200 वोटों से मात दे दी है। ये ममता की बड़ी जीत मानी जा रही है, क्योंकि शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें इस सीट से हराने की खुली चुनौती दी थी। इस जीत के बाद ममता को बधाइयां मिलने लगी हैं।
बता दें कि पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2021) के लिए 2364 केंद्रों में मतगणना जारी है। जल्द ही 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में नई सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी।
अभी तक सामने आए रुझानों के मुताबिक, 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में से 3 राज्य ऐसे होंगे, जहां पर सत्ता का परिवर्तन नहीं होने के आसार हैं। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, केरल और असम शामिल है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से यह संकेत मिल रहे हैं कि इन राज्यों में सत्तापक्ष एक बार फिर सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।
जबकि तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सत्ता परविर्तन की पूरी संभावना है। तो तमिलनाडु में विपक्षी द्रमुक की अगुवाई वाला गठबंधन अन्नाद्रमुक को सत्ता से बेदखल करते हुए दिखाई दे रहा है। जबकि पुडुचेरी में एआईएनआरसी नीत एनडीए जीत की तरफ बढ़ रहा है।
सभी राज्यों की मतगणना से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर हम आप तक पहुंचाते रहेंगे...
Live Updates
- 2 May 2021 4:59 PM IST
पुडुचेरी में BJP के ए नमासीवायम ने दर्ज की जीत
केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी से भारतीय जनता पार्टी (BJP) के ए नमासीवायम मन्नाडिपेद सीट से जीत गए हैं। जीत के बाद उन्होंने कहा कि मैं अपने मतदाताओं का शुक्रगुजार हूं।
- 2 May 2021 4:35 PM IST
कांग्रेस नेता बोले- नतीजे बेहद निराशाजनक
पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव के नतीजे आने लगे हैं। इस बीच कांग्रेस नेता संजय निरुपम ने कहा कि पांच राज्यों के चुनाव के नतीजे जो आए हैं, वो कांग्रेस के लिए बेहद निराशाजनक हैं। सबसे अहम बात यह है कि हमारे पास पिछले दो सालों से कोई पूर्णकालिक अध्यक्ष नहीं है। उन्होंने कहा कि इस चुनाव से निराश होने के बजाय गलतियों को दूर करने पर जोर दिया जाना चाहिए।
- 2 May 2021 4:26 PM IST
जीत के लिए CM ममता को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने दी बधाई
पश्चिम बंगाल में जीत की हैट्रिक लगाने वाली ममता बनर्जी को सभी ओर से बधाईयां मिल रही है। इस बीच भाजपा के दिग्गज नेता और केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी उन्हें जीत के लिए बधाई दी है।
इसके अलावा राजनाथ सिंह ने केरल में ऐतिहासिक जीत करने पर मुख्यमंत्री पिनराई विजयन को भी बधाई दी है। साथ ही डीएमके गठबंधन की जीत पर भी उन्होंने ट्वीट के जरिए बधाई दी है।
- 2 May 2021 4:19 PM IST
असम में कौन होगा मुख्यमंत्री?
चुनावी रुझानों के सामने आने के बाद असम में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की सरकार की वापसी निश्चित मानी जा रही है। इस बीच सवाल ये है कि दोबारा सरकार बनने के बाद आखिर सत्ता किसके हाथों में दी जाएगी, यानी असम में अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। इस पर केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने कहा कि जब चुनाव के बाद हमारा विधानसभा दल गठित होगा, तो इस पर सही समय पर फैसला लिया जाएगा।
- 2 May 2021 4:15 PM ISTमिठाई बांटकर जश्न मनाते कार्यकर्ता (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
असम में पार्टी मुख्यालय में मिठाई बांटकर मनाया गया जीत का जश्न
चुनावी रुझान सामने आने के बाद असम में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी की वापसी की पूरी संभावना है। ऐसे में रुझानों से उत्साहित बीजेपी कार्यकर्ताओं ने पार्टी मुख्यालय में लोगों को मिठाई बांटी। बता दें कि असम में भाजपा 57 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।
- 2 May 2021 4:05 PM IST
MK स्टालिन ने की कार्यकर्ताओं से जश्न ना मनाने की अपील
चुनाव आयोग द्वारा जीत का जश्न न मनाने और विजय जुलूस निकालने पर रोक लगाने के बाद भी कई राज्यों में पार्टी की जीत की खुशी में कार्यकर्ता जीत का जश्न मनाते हुए देखे गए। जिसके बाद चुनाव आयोग ने उचित कार्रवाई करने के आदेश दिए हैं। इसके अलावा डीएमके प्रमुख एमके स्टालिन ने भी पार्टी के कार्यकर्ताओं से जश्न ना मनाने की अपील की है।
- 2 May 2021 3:44 PM IST
शुभेंदु अधिकारी को फिर बढ़त
बंगाल में एक बार फिर से बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। राज्य की सबसे चर्चित विधानसभा सीट नंदीग्राम सीट पर BJP के शुभेंदु अधिकारी ने फिर से बढ़त बना ली है। TMC मुखिया और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी 6 वोटों से पीछे चल रही हैं।
- 2 May 2021 3:27 PM IST
प्रशांत किशोर (फोटो साभार- सोशल मीडिया)
प्रशांत किशोर का बड़ा ऐलान
टीएमसी के रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने इलेक्शन मैनेजमेंट से संन्यास लेने का ऐलान कर दिया है।
- 2 May 2021 3:14 PM IST
इन 3 राज्यों में सत्ता बरकरार रहने के आसार
बीते महीनों देश के 5 राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के रिजल्ट आज आ रहे हैं। लेकिन इनमें से 3 राज्य ऐसे होंगे, जहां पर सत्ता का परिवर्तन नहीं होने के आसार हैं। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, केरल और असम शामिल है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से यह संकेत मिल रहे हैं कि इन राज्यों में सत्तापक्ष एक बार फिर सरकार बनाने की ओर अग्रसर है। जबकि दो राज्यों (तमिलनाडु और पुडुचेरी) में बदलाव की स्थिति नजर आ रही है।