×

बंगला में TMC की जीत, नंदीग्राम में ममता बनर्जी की हार

सभी राज्यों की कुल 822 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान की गणना शुरू हो चुकी है और रूझान आने लगे हैं।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Shreya
Published on: 2 May 2021 6:37 AM IST (Updated on: 2 May 2021 11:05 PM IST)

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने बंगाल में सबसे ज्यादा चर्चित विधानसभा सीट रही नंदीग्राम में जीत का स्वाद चखकर, बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी को 1200 वोटों से मात दे दी है। ये ममता की बड़ी जीत मानी जा रही है, क्योंकि शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें इस सीट से हराने की खुली चुनौती दी थी। इस जीत के बाद ममता को बधाइयां मिलने लगी हैं।

बता दें कि पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2021) के लिए 2364 केंद्रों में मतगणना जारी है। जल्द ही 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में नई सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी।

अभी तक सामने आए रुझानों के मुताबिक, 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में से 3 राज्य ऐसे होंगे, जहां पर सत्ता का परिवर्तन नहीं होने के आसार हैं। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, केरल और असम शामिल है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से यह संकेत मिल रहे हैं कि इन राज्यों में सत्तापक्ष एक बार फिर सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।

जबकि तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सत्ता परविर्तन की पूरी संभावना है। तो तमिलनाडु में विपक्षी द्रमुक की अगुवाई वाला गठबंधन अन्नाद्रमुक को सत्ता से बेदखल करते हुए दिखाई दे रहा है। जबकि पुडुचेरी में एआईएनआरसी नीत एनडीए जीत की तरफ बढ़ रहा है।

सभी राज्यों की मतगणना से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर हम आप तक पहुंचाते रहेंगे...

Live Updates

  • 2 May 2021 2:16 PM IST

    पुडुचेरी में क्या है स्थिति?

    पुडुचेरी के रुझान (फोटो साभार- सोशल मीडिया)


  • 2 May 2021 2:14 PM IST

    असम की क्या है स्थिति

    अमस के रुझान (फोटो साभार- सोशल मीडिया)


  • 2 May 2021 1:59 PM IST

    महबूबा मुफ्ती ने ममता बनर्जी को दी बधाई

    बंगाल में रुझान सामने आने के बाद जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने बंगाल की मुख्यमंत्री और टीएमसी को जीत की बधाई दी है।


  • 2 May 2021 1:55 PM IST

    अब तक पांच राज्यों की स्थिति-

    पश्चिम बंगाल

    TMC- 207

    BJP- 81

    कांग्रेस- 01

    अन्य- 02

    असम

    BJP- 78

    कांग्रेस- 47

    अन्य- 01

    तमिलनाडु

    DMK+Congress-133

    AIADMK- 97

    अन्य- 03

    केरल

    LDF-89

    UDF- 44

    BJP- 04

    अन्य-03

    पुडुचेरी

    BJP- 09

    कांग्रेस- 03

    अन्य- 01

  • 2 May 2021 1:50 PM IST

    TMC नेता बोले- तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगी ममता

    बंगाल में मतगणना के रुझान सामने आने के बाद टीएमसी नेता फिरहाद हाकिम ने कहा है कि मैं हमेशा से मीडिया को कहता कहा था कि ममता बनर्जी तीसरी बार मुख्यमंत्री बनेंगी। भाजपा ने उन्हें हटाने की पूरी कोशिश की लेकिन वह सफल नहीं हो पाए। लेफ्ट बंगाल से पूरी तरह साफ हो चुका है।


  • 2 May 2021 1:44 PM IST

    प्रकाश करात बोले- LDF की अहम जीत

    केरल में मतगणना रुझानों में एलडीएफ के बढ़त को लेकर सीपीआईएम नेता प्रकाश करात ने कहा कि यह एक अहम जीत है। क्योंकि बीते 40 साल में कोई सरकार दूसरे कार्यकाल के लिए नहीं चुनी गई है। यह दिखाता है कि केरल की जनता ने विजयन सरकार के प्रदर्शन की सराहना की है।

  • 2 May 2021 1:32 PM IST

    TMC सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने अमित शाह पर कसा तंज

    बंगाल में एक बार फिर से दीदी की एंट्री के संकेत मिल चुके हैं। टीएमसी ने दोहरा शतक पार कर लिया है। जिसके बाद राजनीतिक का एक दूसरे के प्रति तंज शुरू हो चुका है। इसी क्रम में टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन ने ट्वीट कर अमित शाह पर तंज कसा है। उन्होंने शाह का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह बंगाल में 200 से अधिक सीटें आने का दावा कर रहे हैं।


  • 2 May 2021 1:26 PM IST


    चुनाव आयोग (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    जश्न मनाने पर चुनाव आयोग का सख्त एक्शन

    भारत के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव की मतगणना जारी है। इस दौरान रुझान से कई राज्यों की तस्वीरें लगभग साफ हो गई हैं। जिसके बाद संबंदित पार्टी समर्थकों द्वारा जश्न मनाने की खबरें लगातार सामने आ रही हैं। जिस पर चुनाव आयोग ने सख्त रूख अपनाते हुए ने पांचों राज्यों के मुख्य सचिवों को निर्देश दिया है कि ऐसे किसी भी मामले में संबंधित एसएचओ को निलंबित किया जाए और ऐसे मामले में त्वरित कार्रवाई की जाए। चुनाव आयोग ने कहा है कि भीड़ जुटाकर जीत का जश्न मनाने पर FIR करें।

  • 2 May 2021 1:19 PM IST



    नंदीग्राम में बड़ा उलटफेर

    पश्चिम बंगाल की सबसे चर्चित नंदीग्राम सीट के रुझानों में बड़ा उलटफेर देखने को मिल रहा है। शुरुआत से आगे रहे भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु को ममता बनर्जी ने पीछे छोड़ दिया है। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस वक्त शुभेंदु से करीब 1500 वोट से आगे हैं।

  • 2 May 2021 1:12 PM IST

    जानिए राज्यों में अब तक कैसे हैं हालात

    पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस ने भाजपा के खिलाफ निर्णायक बढ़त बना ली है। असम में भाजपा की धमाकेदार वापसी के लिए तैयार है। तमिलनाडु में द्रमुक के नेतृत्व वाला गठबंधन आगे चल रहा है। केरल में माकपा की अगुवाई वाला वाम लोकतांत्रिक मोर्चा (LDF) बढ़त बनाए हुए है। केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में एनडीए नौ सीटों पर आगे है जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले गठबंधन को तीन सीटों पर बढ़त मिली हुई है।



Shreya

Shreya

Next Story