×

बंगला में TMC की जीत, नंदीग्राम में ममता बनर्जी की हार

सभी राज्यों की कुल 822 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान की गणना शुरू हो चुकी है और रूझान आने लगे हैं।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Shreya
Published on: 2 May 2021 6:37 AM IST (Updated on: 2 May 2021 11:05 PM IST)

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने बंगाल में सबसे ज्यादा चर्चित विधानसभा सीट रही नंदीग्राम में जीत का स्वाद चखकर, बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी को 1200 वोटों से मात दे दी है। ये ममता की बड़ी जीत मानी जा रही है, क्योंकि शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें इस सीट से हराने की खुली चुनौती दी थी। इस जीत के बाद ममता को बधाइयां मिलने लगी हैं।

बता दें कि पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2021) के लिए 2364 केंद्रों में मतगणना जारी है। जल्द ही 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में नई सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी।

अभी तक सामने आए रुझानों के मुताबिक, 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में से 3 राज्य ऐसे होंगे, जहां पर सत्ता का परिवर्तन नहीं होने के आसार हैं। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, केरल और असम शामिल है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से यह संकेत मिल रहे हैं कि इन राज्यों में सत्तापक्ष एक बार फिर सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।

जबकि तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सत्ता परविर्तन की पूरी संभावना है। तो तमिलनाडु में विपक्षी द्रमुक की अगुवाई वाला गठबंधन अन्नाद्रमुक को सत्ता से बेदखल करते हुए दिखाई दे रहा है। जबकि पुडुचेरी में एआईएनआरसी नीत एनडीए जीत की तरफ बढ़ रहा है।

सभी राज्यों की मतगणना से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर हम आप तक पहुंचाते रहेंगे...

Live Updates

  • 2 May 2021 1:08 PM IST

    तृणमूल कार्यकर्ताओं का शुरू हुआ जश्न

    पश्चिम बंगाल में रुझानों में टीएमसी के दोहरा शतक लगाने के बाद उत्साहित पार्टी के समर्थकों ने कोलकाता के कालीघाट में जश्न मनाया। इस दौरान समर्थक झंडे लहराते, नारे लगाते, रंग खेलते और नाचते नजर आए। हालांकि कोरोना के मद्देनजर चुनाव आयोग ने जीत के किसी भी जश्न पर प्रतिबंध लगाया है।

  • 2 May 2021 1:03 PM IST


    जश्न मनाते हुए द्रमुक कार्यकर्ता (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

    द्रमुक समर्थकों का शुरू हुआ जश्न

    तमिलनाडु की 234 विधानसभा सीटों में से द्रमुक-कांग्रेस गठबंधन 137 पर आगे चल रहा है। इनमें से 118 सीटों पर द्रमुक ने बढ़त बना रखी है। नतीजों से खुश द्रमुक कार्यकर्ताओं ने चेन्नई में पार्टी मुख्यालय पर जश्न मनाना शुरू कर दिया है।

  • 2 May 2021 12:57 PM IST

    अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी को दी बधाई

    समाजवादी पार्टी के प्रमुख अखिलेश यादव ने पश्चिम बंगाल में मतगणना के शुरुआती रुझानों के सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बधाई दी है। इसके साथ ही उन्होंने भाजपा को भी निशाने पर लिया।

    प. बंगाल में भाजपा की नफ़रत की राजनीति को हराने वाली जागरुक जनता, जुझारू सुश्री ममता बनर्जी जी व टीएमसी के समर्पित नेताओं व कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई! ये भाजपाइयों के एक महिला पर किए गए अपमानजनक कटाक्ष ‘दीदी ओ दीदी’ का जनता द्वारा दिया गया मुँहतोड़ जवाब है। #दीदी_जिओ_दीदी


  • 2 May 2021 12:45 PM IST


    नेताओं की फाइल फोटो (साभार- सोशल मीडिया)

    जानें पांच राज्यों की स्थिति-

    पश्चिम बंगाल

    TMC- 208

    BJP- 80

    अन्य- 02

    असम

    BJP- 81

    कांग्रेस- 45

    अन्य- 00

    तमिलनाडु

    DMK+Congress-131

    AIADMK- 99

    अन्य- 03

    केरल

    LDF-88

    UDF- 44

    BJP- 03

    अन्य-02

    पुडुचेरी

    BJP- 09

    कांग्रेस- 03

    अन्य- 01

  • 2 May 2021 12:30 PM IST

    Puducherry

    केंद्र शासित प्रदेश में अब तक तस्वीर सामने नहीं आई है। यहां पर बीजेपी 9 सीटों पर आगे हैं। कांग्रेस के हिस्से में 3 सीट है।

  • 2 May 2021 12:23 PM IST

    Assam

    असम में बीजेपी की धमाकेदार वापसी होती दिख रही है। बीजेपी को 84 सीटों पर बढ़त है। कांग्रेस यहीं पर 41 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। एक सीट पर अन्य है।

  • 2 May 2021 12:16 PM IST

    बीजेपी में दीदी की वापसी

    पश्चिम बंगाल में एक बार फिर से दीदी की सरकार बनती दिखाई दे रही है। ममता बनर्जी की पार्टी तृणमुल कांग्रेस (TMC) ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। 12 बजे तक टीएमसी 206 सीटों पर लीड कर रही है। वहीं, बीजेपी 83 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

  • 2 May 2021 12:14 PM IST

    तीन राज्यों में बहुमत का आंकड़ा साफ

    रुझानों में तीन राज्यों में बहुमत का आंकड़ा साफ हो चुका है। पश्चिम बंगाल में TMC, केरल में लेफ्ट और असम में BJP को बहुमत।

  • 2 May 2021 12:09 PM IST

    एलडीएफ 89 सीटों पर आगे

    केरल में एलडीएफ आगे चल रही है। LDF 89 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं, यूडीएफ को 47 सीटों पर बढ़त मिली है। बीजेपी को यहां सिर्फ तीन सीटों पर बढ़त है। अन्य के पास 1 सीट है।

  • 2 May 2021 12:07 PM IST

    असम में कमल खिलाने को तैयार बीजेपी

    असम में एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) की सरकार बनती दिखाई दे रही है। निर्वाचन आयोग के मुताबिक, असम में बीजेपी 84 सीटों, कांग्रेस 41 सीटों पर आगे चल रही है। एक सीट अन्य के खाते में है।



Shreya

Shreya

Next Story