×

बंगला में TMC की जीत, नंदीग्राम में ममता बनर्जी की हार

सभी राज्यों की कुल 822 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान की गणना शुरू हो चुकी है और रूझान आने लगे हैं।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Shreya
Published on: 2 May 2021 6:37 AM IST (Updated on: 2 May 2021 11:05 PM IST)

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने बंगाल में सबसे ज्यादा चर्चित विधानसभा सीट रही नंदीग्राम में जीत का स्वाद चखकर, बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी को 1200 वोटों से मात दे दी है। ये ममता की बड़ी जीत मानी जा रही है, क्योंकि शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें इस सीट से हराने की खुली चुनौती दी थी। इस जीत के बाद ममता को बधाइयां मिलने लगी हैं।

बता दें कि पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2021) के लिए 2364 केंद्रों में मतगणना जारी है। जल्द ही 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में नई सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी।

अभी तक सामने आए रुझानों के मुताबिक, 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में से 3 राज्य ऐसे होंगे, जहां पर सत्ता का परिवर्तन नहीं होने के आसार हैं। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, केरल और असम शामिल है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से यह संकेत मिल रहे हैं कि इन राज्यों में सत्तापक्ष एक बार फिर सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।

जबकि तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सत्ता परविर्तन की पूरी संभावना है। तो तमिलनाडु में विपक्षी द्रमुक की अगुवाई वाला गठबंधन अन्नाद्रमुक को सत्ता से बेदखल करते हुए दिखाई दे रहा है। जबकि पुडुचेरी में एआईएनआरसी नीत एनडीए जीत की तरफ बढ़ रहा है।

सभी राज्यों की मतगणना से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर हम आप तक पहुंचाते रहेंगे...

Live Updates

  • 2 May 2021 12:05 PM IST

    डीएमके 141 सीटों पर आगे

    तमिलनाडु की बात की जाए तो निर्वाचन आयोग के अनुसार राज्य में डीएमके 141 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि एआईएडीएमके 90 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है।

  • 2 May 2021 12:03 PM IST

    निर्वाचन आयोग के अनुसार बंगाल में तृणमूल कांग्रेस को 198 सीटों पर बढ़त है। बीजेपी 77 सीटों से आगे चल रही है।

  • 2 May 2021 12:02 PM IST

    पुडुचेरी में बीजेपी को बढ़त 

    निर्वाचन आयोग के अनुसार केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी की 30 विधानसभा सीटों में से 12 पर रुझान आए हैं। पुडुचेरी में भाजपा 9 सीटों पर आगे चल रही है। कांग्रेस दो और द्रमुक एक सीट पर आगे हैं। 

  • 2 May 2021 11:55 AM IST

    तमिलनाडु में द्रमुक 128 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं, अन्नाद्रमुक 92 सीटों पर आगे चल रही है। 

  • 2 May 2021 11:49 AM IST

    बंगाल में टीएमसी बड़ी जीत की ओर

    पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी की पार्टी बड़ी बढ़त के साथ 194 सीटों पर आगे चल रही है। जबकि बीजेपी को 80 सीटों पर बढ़त है।

  • 2 May 2021 11:44 AM IST

    असम में बीजेपी को बढ़त

    असम के 117 सीटों के रुझान सामने आए हैं। जिसके मुताबिक, बीजेपी 80 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि कांग्रेस को 37 पर बढ़त है।

  • 2 May 2021 11:39 AM IST


    बंगाल रुझान (फोटो- सोशल मीडिया)

    बंगाल में 275 के रुझान सामने आए हैं, जिनके मुताबिक, टीएमसी 187 सीटों पर भारी बढ़त बनाए हुए है। बीजेपी 84 सीटों पर आगे चल रही है।

  • 2 May 2021 11:18 AM IST

    टीएमसी 172 सीटों पर आगे

    बंगाल में टीएमसी 172 सीटों पर आगे चल रही है, जबकि बीजेपी ने 87 पर बढ़त बनाई हुई है।

  • 2 May 2021 10:54 AM IST

    59 सीटों के रुझानों में असम में BJP 31 सीटों पर लीड कर रही है। जबकि कांग्रेस 9 पर आगे चल रही है। 

  • 2 May 2021 10:53 AM IST

    पुडुचेरी में 11 सीटों के आधिकारिक रूझान के मुताबिक, NR Congress 6 सीटों पर, बीजेपी 2 पर आगे है। जबकि DMK और Congress के पास एक-एक पर बढ़त है।



Shreya

Shreya

Next Story