×

बंगला में TMC की जीत, नंदीग्राम में ममता बनर्जी की हार

सभी राज्यों की कुल 822 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान की गणना शुरू हो चुकी है और रूझान आने लगे हैं।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Shreya
Published on: 2 May 2021 6:37 AM IST (Updated on: 2 May 2021 11:05 PM IST)

नई दिल्ली: तृणमूल कांग्रेस की मुखिया ममता बनर्जी ने बंगाल में सबसे ज्यादा चर्चित विधानसभा सीट रही नंदीग्राम में जीत का स्वाद चखकर, बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी को 1200 वोटों से मात दे दी है। ये ममता की बड़ी जीत मानी जा रही है, क्योंकि शुभेंदु अधिकारी ने उन्हें इस सीट से हराने की खुली चुनौती दी थी। इस जीत के बाद ममता को बधाइयां मिलने लगी हैं।

बता दें कि पश्चिम बंगाल, असम, तमिलनाडु, केरल और पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव (Assembly Elections 2021) के लिए 2364 केंद्रों में मतगणना जारी है। जल्द ही 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में नई सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी।

अभी तक सामने आए रुझानों के मुताबिक, 4 राज्यों और 1 केंद्र शासित प्रदेश में से 3 राज्य ऐसे होंगे, जहां पर सत्ता का परिवर्तन नहीं होने के आसार हैं। इन राज्यों में पश्चिम बंगाल, केरल और असम शामिल है। निर्वाचन आयोग के आंकड़ों से यह संकेत मिल रहे हैं कि इन राज्यों में सत्तापक्ष एक बार फिर सरकार बनाने की ओर अग्रसर है।

जबकि तमिलनाडु और केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में सत्ता परविर्तन की पूरी संभावना है। तो तमिलनाडु में विपक्षी द्रमुक की अगुवाई वाला गठबंधन अन्नाद्रमुक को सत्ता से बेदखल करते हुए दिखाई दे रहा है। जबकि पुडुचेरी में एआईएनआरसी नीत एनडीए जीत की तरफ बढ़ रहा है।

सभी राज्यों की मतगणना से जुड़ी हर छोटी बड़ी खबर हम आप तक पहुंचाते रहेंगे...

Live Updates

  • 2 May 2021 10:07 AM IST

    द्रमुक 122 सीटों पर आगे

    तमिलनाडु में अन्नाद्रमुक 90 सीटों पर और द्रमुक 122 सीटों पर आगे चल रही है।

  • 2 May 2021 9:58 AM IST

    Puducherry में एनडीए को बढ़त

    केंद्र शासित प्रदेश पुडुचेरी में शुरुआती रुझानों में एनडीए को नौ सीटों पर बढ़त मिली है। वहीं, यूपीए पांच सीटों पर आगे है। बता दें कि यहां की 30 सीटों वाली विधानसभा में बहुमत के लिए 16 सीटों की जरूरत है।

  • 2 May 2021 9:55 AM IST

    असम में भाजपा की प्रचंड वापसी के संकेत

    असम में एक बार फिर से बीजेपी की सरकार बनती नजर आ रही है। यहां रुझानों में एनडीए बहुमत के आंकड़े को पार कर गया है। अब तक एनडीए 67 सीटें और यूपीए को 39 सीटें मिलती दिख रही है।

  • 2 May 2021 9:51 AM IST

    बंगाल में तृणमूल 137 सीटों पर आगे

    पश्चिम बंगाल में बीजेपी और टीएमसी के बीच कांटे की टक्कर जारी है। यहां तृणमूल कांग्रेस 145 सीटों पर आगे चल रही है। वहीं भाजपा 110 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। कांग्रेस-लेफ्ट गठबंधन को छह सीटों पर बढ़त

  • 2 May 2021 9:46 AM IST

    बीजेपी को असम में बढ़त 

    असम के शुरुआती रूझानों में बीजेपी गठबंधन को 54 सीटों पर बढ़त, कांग्रेस गठबंधन 36 सीटों पर आगे चल रही है।

  • 2 May 2021 9:42 AM IST

    सत्ताधारी एलडीएफ बहुमत की ओर

    केरल के शुरुआती रूझानों में अब सत्ताधारी एलडीएफ बहुमत की ओर बढ़ रहा है। अभी तक LDF 56, UDF 21 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

  • 2 May 2021 9:36 AM IST

    रूझानों ने तेजी से रफ्तार

    असम में रूझानों ने तेजी से रफ्तार पकड़ ली है। यहां एनडीए 40 सीटों पर और यूपीए 29 सीटों पर आगे चल रही है।

  • 2 May 2021 9:33 AM IST

    एलडीएफ को केरल में बढ़त 

    केरल की 65 सीटों के शुरुआती रुझान आ गए हैं। 45 पर एलडीएफ और 18 पर यूडीएफ आगे चल रही है। 

  • 2 May 2021 9:29 AM IST

    नंदीग्राम में शुभेंदु अधिकारी का जलवा

    बंगाल की नंदीग्राम सीट से सीएम ममता बनर्जी पीछे चल रही हैं। यहां करीब 1500 वोट से बीजेपी के शुभेंदु अधिकारी ने बढ़त बना ली है।

  • 2 May 2021 9:25 AM IST

    क्या है असम का हाल?

    असम में एनडीए 22 सीटों पर आगे चल रहा है, जबकि यूपीए 9 सीटों पर बढ़त है।



Shreya

Shreya

Next Story