×

CDS Bipin Rawat: भारत के पहले चीफ ऑफ़ डिफेन्स स्टाफ जनरल बिपिन रावत, हौसलों के आगे कांपते थे दुश्मन, जाने इनके बारे में सब कुछ

Bipin Rawat Wiki In Hindi: सीडीएस बिपिन रावत और उनकी पत्नी की मौत की पुष्टि अधिकारियों की ओर से की जा चुकी है। जिस पर देश के तमाम बड़े नेताओं और सेना के वरिष्ठ अधिकारियों ने दुख जताया है।

Neel Mani Lal
Written By Neel Mani LalPublished By Shreya
Published on: 8 Dec 2021 1:35 PM GMT (Updated on: 8 Dec 2021 2:15 PM GMT)
Bipin Rawat
X

बिपिन रावत (फोटो साभार- सोशल मीडिया) 

Bipin Rawat Wiki In Hindi: तमिलनाडु के कुन्नूर जिले में आज यानी बुधवार दोपहर भारतीय सेना का हेलिकॉप्टर क्रैश (Bhartiya Sena Ka Helicopter Hua Crash) होने की वजह से सेना के चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) बिपिन रावत का निधन (Bipin Rawat Ka Nidhan) हो गया है। उस हेलिकॉप्टर में बिपिन रावत और उनकी पत्नी समेत 14 वरिष्ठ अधिकारी सवार थे। जिनमें से 13 लोगों की मौत की पुष्टि की जा चुकी है। केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) समेत अन्य बड़े नेताओं ने ट्वीट कर बिपिन रावत और अन्य अधिकारियों की मौत पर दुख जताया है।

बिपिन रावत विकिपीडिया (Bipin Rawat Wikipedia)

आपको बता दें कि जनरल बिपिन रावत (General Bipin Rawat) भारत के पहले रक्षा प्रमुख या चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) थे। उन्होंने 1 जनवरी 2020 को रक्षा प्रमुख के पद का भार ग्रहण किया था। इससे पूर्व वो भारतीय थलसेना (Indian Army) के प्रमुख थे। रावत 31 दिसंबर 2016 से 31 दिसंबर 2019 तक थल सेनाध्यक्ष के पद पर रहे।

बिपिन रावत का जन्म (Bipin Rawat Birthday) उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल जिले (Bipin Rawat Birth Place) में एक चौहान राजपूत परिवार (Bipin Rawat Caste) में 16 मार्च 1958 को हुआ था। उनकी मां (Bipin Rawat Mother) परमार वंश से हैं जिनके पूर्वज मायापुर, हरिद्वार से आकर गढ़वाल के परसई गांव में बसने के कारण परसारा रावत कहलाये। बिपिन के पिता (Bipin Rawat Father) लेफ्टिनेंट जनरल लक्ष्मण सिंह रावत (Laxman Singh Rawat) सेना में लेफ्टिनेंट जनरल के पद से सेवानिवृत्त हुए थे।

(फोटो साभार- सोशल मीडिया)

जनरल बिपिन रावत की शिक्षा (Bipin Rawat Education Qualification)

बिपिन रावत ने ग्यारहवीं गोरखा राइफल की पांचवी बटालियन से 1978 में अपने करियर (Bipin Rawat Regiment) की शुरुआत की थी। उन्होंने देहरादून (Dehradun) में कैंबरीन हॉल स्कूल, शिमला में सेंट एडवर्ड स्कूल और भारतीय सैन्य अकादमी , देहरादून से शिक्षा ली, जहां उन्हें 'सोर्ड ऑफ़ ऑनर' दिया गया। वह अमेरिका के फोर्ट लीवनवर्थ में डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन और हायर कमांड कोर्स के स्नातक भी रहे हैं।

बिपिन रावत ने मद्रास विश्वविद्यालय (Madras University) से डिफेंस स्टडीज में एमफिल, मैनेजमेंट में डिप्लोमा और कम्प्यूटर स्टडीज में भी डिप्लोमा किया है। 2011 में उन्हें सैन्य-मीडिया सामरिक अध्ययनों पर अनुसंधान के लिए चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा डॉक्टरेट ऑफ़ फिलॉसफी (Doctorate of Philosophy) से सम्मानित किया गया।

कौन कौन से मिले सम्मान (Bipin Rawat Samman)?

जनरल बिपिन रावत को उत्तम युद्ध सेवा पदक, अति विशिष्ट सेवा पदक, युद्ध सेवा पदक, सेना पदक., विशिष्ट सेवा पदक, घाव पदक, सामान्य सेवा पदक, विशेष सेवा पदक, ऑपरेशन पराक्रम पदक, सैन्य सेवा पदक, उच्च तुंगता सेवा पदक, विदेश सेवा पदक, आजादी की 50वीं वर्षगांठ पदक, आदि से सम्मानित किया गया है।

CDS बिपिन रावत (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बिपिन रावत करियर (Bipin Rawat Career)

जनरल बिपिन रावत को 16 दिसंबर 1978 को सेना के एतिहासिक इलेवन गोरखा राइफल्स में शामिल कर लिया गया। उनकी पहली पोस्टिंग मिजोरम में हुई थी और उन्होंने इस बटालियन का नेतृत्व भी किया। इस दौरान उनकी बटालियन को उत्तर पूर्व की सर्वश्रेष्ठ बटालियन चुना गया। इस बटालियन में रहते हुए उन्होंने बड़े से बड़े युद्धों और काउंटर विरोधी अभियानों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

सेना में काम करते हुए उन्होंने कई बटालियन के लिए काम किया, जहां उन्हें अलग-अलग जगहों की सुरक्षा नीति और युद्ध नीति का अनुभव मिला। जैसे कि इन्फेंट्री बटालियन में काम करते हुए उन्हें वास्तविक नियंत्रण रेखा का अनुभव मिला। इसी तरह कश्मीर घाटी में 19 इन्फेंट्री डिवीज़न के साथ काम करते हुए कश्मीर की सुरक्षा ढांचा को समझने का मौका मिला।

इसके अलावा उन्होंने सेना की तीसरी कोर, दक्षिण कमांड के जनरल ऑफिसर कमांडिंग इन चीफ, इंडियन मिलिट्री अकादमी देहरादून, और मिलिट्री ऑपरेशंस डायरेक्टरेट जैसे विभिन्न महत्वपूर्ण विभागों के लिए काम किया। उन्हें कांगो में मल्टीनेशनल ब्रिगेड की कमान संभालने के साथ-साथ यूएन मिशन में सेक्रेटरी जनरल औऱ फोर्स कमांडर जैसे महत्वपूर्ण पदों पर भी जिम्मेदारी दी जा चुकी है।

लेखन और खेल

बिपिन रावत को एक अच्छा लेखक भी कहा जाता है। उनके अनेक लेख पत्रिकाओं में प्रकाशित हुए हैं। उनको फुटबाल खेलने का बहुत शौक था।

पत्नी संग बिपिन रावत (फोटो साभार- सोशल मीडिया)

बिपिन रावत की पत्नी व बच्चे (Bipin Rawat Family)

बिपिन रावत की पत्नी (Bipin Rawat Wife) का नाम मधुलिका (Madhulika Rawat) है और इनकी दो बेटियां (Bipin Rawat Daughter) हैं। मधुलिका रावत आर्मी वाइव्स वेलफेयर एसोसिएशन (आवा) की प्रेसिडेंट थीं और सैन्य कर्मियों के परिवारजनों के लिए काम करती थीं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story