Cyclone Tauktae: मुंबई में भारी तबाही मचाने के बाद गुजरात पहुंचा तौकते

अरब सागर में उठा चक्रवाती तूफान गुजरात के तट से टकरा चुका है। इसी के साथ अहमदाबाद में भारी बारिश शुरू हो गई है।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Chitra Singh
Published on: 17 May 2021 3:02 AM GMT (Updated on: 17 May 2021 5:48 PM GMT)
Cyclone Tauktae Live
X

उफान पर आया पानी (फोटो साभार- ट्विटर)

नई दिल्ली: अरब सागर से उठने वाला भयंकर चक्रवाती तूफान तौकते (Tauktae) भीषण रूप लेते हुए गुजरात के तट से टकरा चुका है। इसी के साथ अहमदाबाद में भारी बारिश शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि यह तूफान गुजरात में लगभग दो घंटे तक तबाही मचाएगा। वहीं कहा ये भी जा रहा है कि इस तूफान का असर उत्तर प्रदेश में भी देखने को मिलेगा।

Live Updates

  • 17 May 2021 5:46 PM GMT

    तौकते के खतरे को देखते हुए मुंबई एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया था। अब यहां पर रात 10 बजे से उड़ानों का परिचालन फिर से शुरू हो गया है।

  • 17 May 2021 4:47 PM GMT

    CM रूपाणी ने की स्थिति की समीक्षा

    चक्रवाती तूफान के खतरे को देखते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी गांधीनगर के स्टेट कंट्रोल रूम पहुंचे और कलेक्टरों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से तटीय जिलों समेत राज्य की स्थिति की समीक्षा की।


  • 17 May 2021 4:44 PM GMT

    उत्तर प्रदेश पर भी पड़ेगा तूफान का असर

    चक्रवाती तूफान तौकते को लेकर एमपी में अलर्ट जारी कर दिया गया है। इश बीच कहा जा रहा है कि इस तूफान का असर उत्तर प्रदेश में भी दिखाई देगा और आने वाले दिनों में प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में बारिश होने की संभावना है। इस बारे में जानकारी देते हुए लखनऊ स्थित आंचलिक मौसम केंद्र के निदेशक जेपी गुप्ता ने कहा कि 19 मई को राज्य के ज्यादातर क्षेत्रों में बारिश होने के आसार हैं। इसके अलावा अगले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ जगहों पर तेज हवा और धूल भरी आंधी चल सकती है।

  • 17 May 2021 4:25 PM GMT

    अहमदाबाद में भारी बारिश शुरू

    गुजरात में चक्रवाती तूफान तौकते का असर देखने को मिल रहा है। गुजरात के तट पर इसकी दस्तक होने के साथ ही अहमदाबाद में भी बारिश शुरू हो चुकी है। मिली जानकारी के मुताबिक, यहां पर इस वक्त हवा की रफ्तार करीब 175 किलोमीटर प्रतिघंटा है। दूसरी ओर सावधानी बरतते हुए अहमदाबाद एयरपोर्ट को बंद कर दिया गया है।

  • 17 May 2021 4:02 PM GMT

    मध्यप्रदेश के जिलों में ऑरेंज और येलो अलर्ट

    आईएमडी की ओर से चक्रवात ताउते को लेकर मध्यप्रदेश के 13 जिलों में अगले 24 घंटों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। विभाग के मुताबिक, इन जिलों में कहीं-कहीं पर भारी बारिश की संभावना है। इसके साथ ही नौ संभागों में अगले 24 घंटों में बिजली और बारिश के लिए येलो अलर्ट भी जारी है। इस दौरान हवा की रफ्तार 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा रहने की संभावना है।

  • 17 May 2021 3:24 PM GMT

    लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू 

    भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, गुजरात तट के पास बेहद गंभीर चक्रवाती तूफान पहुंचने के साथ ही यहां पर लैंडफॉल की प्रक्रिया शुरू हो गई है जो अगले दो घंटे तक जारी रहेगी।

  • 17 May 2021 3:18 PM GMT

    तूफान ने दी गुजरात में दी दस्तक

    भारत मौसम विज्ञान विभाग के मुताबिक, भीषण चक्रवाती तूफान टाउते गुजरात के तटीय इलाकों में दस्तक दे दी है। बताया जा रहा है कि यह तूफान गुजरात में लगभग दो घंटे तक तबाही मचाएगा।

  • 17 May 2021 2:41 PM GMT

    विकराल चक्रवाती तूफान बदला टाउते

    भारत मौसम विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को बताया कि तूफान टाउते ‘‘विकराल चक्रवाती तूफान’’ में बदल गया है और शाम तक इसके गुजरात के तट तक पहुंचने का अनुमान है।

  • 17 May 2021 1:55 PM GMT

    गुजरात की ओर तेजी से बढ़ रहा तूफान

    चक्रवाती तूफान टाउते 175 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गुजरात की बढ़ रहा है। यह मुंबई से अभी करीब 200 किलोमीटर और गुजरात से लगभग 400 किलोमीटर दूर है। बता दें कि रात करीब 8 से 11 बजे के बीच गुजरात के तट पर तूफान दस्‍तक दे सकता है।

  • 17 May 2021 1:21 PM GMT

    अब रात 8 बजे तक बंद रहेगा मुंबई एयरपोर्ट

    वहीं, मुंबई में चक्रवाती तूफान ताउते के खतरे को देखते हुए मुंबई एयरपोर्ट को अब रात आठ बजे तक बंद करने का फैसला किया गया है। पहले यह समय सीमा शाम छह बजे तक ही थी।

Chitra Singh

Chitra Singh

Next Story