×

Parliament Session : कृषि कानून वापसी बिल लोकसभा राज्यसभा से पास, अब राष्ट्रपति के मंजूरी का इंतजार

संसद के वर्तमान शीतकालीन सत्र के शुरुआत से ही हंगामेदार रहने के आसार थे। सत्र के पहले दिन आज सोमवार को दो नए सदस्यों के शपथ ग्रहण तथा आठ दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद लोकसभा में कृषि कानूनों (Farm LAWS) की वापसी के लिए बिल पेश किया जाना था।

aman
By aman
Published on: 29 Nov 2021 6:15 AM GMT (Updated on: 29 Nov 2021 9:14 AM GMT)
parliament winter session
X

भारत की संसद की तस्वीर (फोटो:सोशल मीडिया)

Winter Session of Parliament : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तीनों कृषि कानूनों की वापसी के ऐलान के बाद आज संसद की मुहर भी लग गई। विपक्षी पार्टियां कृषि कानूनों की वापसी के बिल पर चर्चा की मांग करती रही। लेकिन सरकार चर्चा को तैयार नहीं था। विपक्ष के जबरदस्त हंगामे के बीच कृषि कानूनों की वापसी का बिल लोकसभा और राज्यसभा से पास हो गया। अब राष्ट्रपति के मंजूरी मिलते ही तीनों कानून रद्द हो जाएंगे।

संसद के वर्तमान शीतकालीन सत्र की शुरुआत से ही विपक्षी सांसदों का हंगामा देखने को मिला। सत्र के पहले दिन आज सोमवार को दो नए सदस्यों के शपथ ग्रहण तथा आठ दिवंगत सदस्यों को श्रद्धांजलि देने के बाद लोकसभा में कृषि कानूनों (Farm LAWS) की वापसी के लिए बिल पेश किया गया। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने इसे पेश किया। इस सब के बीच विपक्षी नेताओं ने संसद के शीतकालीन सत्र के शुरू होते ही हंगामा मचाना शुरू कर दिया। किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस सहित अन्य पार्टियां सदन में नारे लगाने लगे। विपक्ष की नारेबाजी के बीच सदन की कार्यवाही पहली बार दोपहर 12 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। फिर जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो इस बिल को बिना बहस के ही लोकसभा से पास करवा लिए गया।

उसके बाद फिर जब सदन की कार्यवाही शुरू हुई तो विपक्षी सांसदों का हंगामा शुरू हुआ। जिसके बाद लोकसभा की कार्यवाही कल तक के लिए स्थगित कर दी गयी।अब बारी थी राज्यसभा की। दोपहर 2 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसद फिर हंगामा मचाने लगे। उन्होंने बिल पर बहस की भी बात रखी। लेकिन बिल को बिना बहस के ही ऊपरी सदन से भी पास करवा लिया गया।

Live Updates

  • 29 Nov 2021 9:08 AM GMT

    विपक्ष के जबरदस्त हंगामे के बीच कृषि कानूनों की वापसी का बिल लोकसभा और राज्यसभा से पास हो गया। अब राष्ट्रपति के मंजूरी मिलते ही तीनों कानून रद्द हो जाएंगे।

  • 29 Nov 2021 8:47 AM GMT

    तीनों कृषि कानूनों को निरस्त करने वाला बिल राज्यसभा से भी पास।

  • 29 Nov 2021 8:47 AM GMT

    कृषि कानून वापसी बिल राज्यसभा से भी पारित

    लोकसभा के बाद राज्यसभा में भी विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कृषि क़ानून निरसन विधेयक 2021 को पारित कर दिया। 

  • 29 Nov 2021 8:40 AM GMT

    कृषि कानूनों की वापसी का बिल राज्यसभा में पेश

  • 29 Nov 2021 8:39 AM GMT

    विपक्षी सदस्यों की नारेबाजी के बीच राज्यसभा की कार्यवाही प्रश्नकाल के दौरान दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई थी। कई सदस्यों ने सदन में नारेबाजी की। कृषि बिलों और अन्य मुद्दों पर चर्चा की मांग की।

  • 29 Nov 2021 8:39 AM GMT

    शीतकालीन सत्र की शुरुआत आज हंगामेदार रही। लोकसभा की कार्यवाही अब कल तक के लिए स्थगित। 

  • 29 Nov 2021 8:05 AM GMT

    कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी का बयान:
    MSP लीगल गारंटी के साथ लागू की जाए। झूठे केसों में फंसाये गए 35,000 किसानों को मुक्त करने और आंदोलन के दौरान मृतक 700 किसानों को मुआवज़ा देने की मांग पर सदन में चर्चा के लिए मौका दिया जाना चाहिए था, लेकिन हमें सदन में बोलने नहीं दिया गया।

  • 29 Nov 2021 7:45 AM GMT

    2 बजे राज्यसभा में पेश होगा कृषि कानूनों की वापसी का बिल, बिना चर्चा के ही होगा पास।

  • 29 Nov 2021 7:44 AM GMT

    केंद्रीय मंत्री प्रल्हाद जोशी का बयान: सरकार की मंशा साफ है। हम लोकसभा में कृषि कानून वापसी विधेयक 2021 पारित करने के बाद इसे राज्यसभा में ले जाना चाहते हैं। मैं विपक्ष से अपील करता हूं कि विधेयक को राज्यसभा में ले जाने पर हमारे साथ सहयोग करें।

  • 29 Nov 2021 7:35 AM GMT

    लोकसभा में कृषि कानून वापसी बिल पास होने पर बोले कांग्रेस सांसद मल्लिकार्जुन खड़गे- हम बहस चाहते थे। 

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story