×

राष्ट्र को संबोधित करते हुए बोले PM मोदी, देश को लॉकडाउन से बचाना है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रात 8.45 पर देश से कोरोना से बिगड़ते हालातों समेत अन्य मुद्दों पर बात करेंगे।

Network
Newstrack Network NetworkPublished By Shreya
Published on: 20 April 2021 3:05 PM GMT (Updated on: 20 April 2021 4:22 PM GMT)
राष्ट्र को संबोधित करते हुए बोले पीएम, देश को लॉकडाउन से बचाना है
X

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (फाइल फोटो- ट्विटर)

नई दिल्ली: देश में कोरोना वायरस (Corona Virus) की दूसरी लहर की दस्तक होने के बाद से ही संक्रमण की रफ्तार बेकाबू हो चुकी है। रोजाना भारत में रिकॉर्ड तोड़ मामले सामने आ रहे हैं। इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने देश को संबोधित किया और कहा कि देश को लॉकडाउन से बचाने की जरूरत है।

उन्होंने कहा आज की स्थिति में हमें देश को लॉकडाउन से बचाना है। मैं राज्यों से भी अनुरोध करूंगा कि वो लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल करें। लॉकडाउन से बचने की भरपूर कोशिश करनी है। माइक्रो कन्टेनमेंट जोन पर ही ध्यान केंद्रित करना है।

पीएम बोले कोरोना के इस संकट काल में कोरोना से बचने के जो भी उपाय हैं, कृपया करके उनका पालन शत प्रतिशत करिए।


Live Updates

  • 20 April 2021 3:45 PM GMT

    पीएम ने कहा कि आज की स्थिति में हमें देश को लॉकडाउन से बचाना है। मैं राज्यों से भी अनुरोध करूंगा कि वो लॉकडाउन को अंतिम विकल्प के रूप में ही इस्तेमाल करें। लॉकडाउन से बचने की भरपूर कोशिश करनी है। माइक्रो कन्टेनमेंट जोन पर ही ध्यान केंद्रित करना है।

  • 20 April 2021 3:45 PM GMT

    अपने बाल मित्रों से एक बात विशेष तौर पर कहना चाहता हूं। मेरे बाल मित्र, घर में ऐसा माहौल बनाएं कि बिना काम, बिना कारण घर के लोग, घर से बाहर न निकलें। आपकी जिद बहुत बड़ा परिणाम ला सकती है।

  • 20 April 2021 3:44 PM GMT

    पीएम बोले- मेरा युवा साथियों से अनुरोध है की वो अपनी सोसायटी में, मोहल्ले में, अपार्टमेंट्स में छोटी-छोटी कमेटियां बनाकर कोविड अनुशासन का पालन करवाने में मदद करे। हम ऐसा करेंगे तो सरकारों को न कंटेनमेंट जोन बनाने की जरूरत पड़ेगी, कर्फ़्यू लगाने की, न लॉकडाउन लगाने की।

  • 20 April 2021 3:35 PM GMT

    श्रमिकों में दिलाएं भरोसा

    पीएम मोदी ने कहा कि राज्य प्रशासन श्रमिकों में भरोसा जताएं ताकि वह पलायन ना करें। पीएम मोदी ने कहा कि वैक्सीनेशन अभियान में तेजी लाई जा रही है। गरीबों को, श्रमिकों को भी वैक्सीन मिलेगी। इस दौरान उनका काम भी चलता रहेगा।

  • 20 April 2021 3:33 PM GMT

    पीएम ने कहा, कल ही वैक्सीनेशन को लेकर एक और अहम फैसला लिया गया है। एक मई के बाद से, 18 वर्ष के ऊपर के किसी भी व्यक्ति को वैक्सीनेट किया जा सकेगा। अब भारत में जो वैक्सीन बनेगी, उसका आधा हिस्सा सीधे राज्यों और अस्पतालों को भी मिलेगा।

  • 20 April 2021 3:29 PM GMT

    कठिन समय में नहीं खोना है धैर्य

    हमारे शास्त्रों में कहा गया है- त्याज्यं न धैर्यं विधुरेऽपि काले. कठिन से कठिन समय में भी हमें धैर्य नहीं खोना चाहिए। किसी भी परिस्थिति से निपटने के लिए हम सही निर्णय लें, सही दिशा में प्रयास करें तभी विजय हासिल कर सकते हैं। इसी मंत्र को लेकर आज देश दिन-रात काम कर रहा है।

  • 20 April 2021 3:28 PM GMT

    पीएम मोदी बोले दुनिया की सबसे सस्ती वैक्सीन भारत में है। भारत में दो कंपनियों की वैक्सीन के साथ दुनिया का सबसे बड़ा वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू किया गया है। दुनिया में सबसे तेजी से पहले दस करोड़ फिर 11 करोड़ फिर 12 करोड़ डोज दिए गए हैं। हमें इससे हौसला मिलता है कि देश की जनसंख्या के बड़े हिस्से को वैक्सीन लग चुकी है।

  • 20 April 2021 3:26 PM GMT

    पीएम मोदी ने कहा कि हमारे देश का फार्मा सेक्टर मजबूत है। हम दवाई कंपनियों से हर संभव मदद ले रहे हैं।

  • 20 April 2021 3:26 PM GMT

    सभी को ऑक्सीजन पहुंचाने की कोशिश

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि देश में ऑक्सीजन की डिमांड बढ़ी है। हर जरूरतमंद को ऑक्सीजन पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। राज्यों को ऑक्सीजन पहुंचाने का हर संभव प्रयास किया जा रहा है। 

  • 20 April 2021 3:25 PM GMT

    पीएम मोदी ने कहा कि हम हौसले और तैयारियों से यह जंग जीतेंगे। पीएम मोदी ने सभी कोरोना योद्धाओं की सराहना की। उन्होंने कहा कि बीते दिनों में जो कदम उठाए गए हैं। उससे स्थिति को सुधारेंगे।

Shreya

Shreya

Next Story