TRENDING TAGS :
PM Modi Birthday Live Update: मोदी को बधाई का तांता, गडकरी ने दी पहली शुभकामना तो शाह ने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया "मिशन मोदी"
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) वर्ष 2014 के बाद से एक दमदार वैश्विक नेता के तौर पर उभरे हैं। कई बड़े मौकों पर उन्होंने निर्णय लेने की क्षमता से देश और दुनिया को दिखाया है कि वे इरादे के कितने पक्के हैं।
PM Modi Birthday Live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्मदिन (PM Narendra Modi Birthday) है। वर्ष 1950 में इसी तारीख को उनका जन्म हुआ था और वे इस बार अपना 71वां जन्मदिन (PM Modi 71st Birthday) मनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) वर्ष 2014 के बाद से एक दमदार वैश्विक नेता के तौर पर उभरे हैं। कई बड़े मौकों पर उन्होंने निर्णय लेने की क्षमता से देश और दुनिया को दिखाया है कि वे इरादे के कितने पक्के हैं।
Live Updates
- 17 Sep 2021 7:56 AM GMT
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इन नेताओं ने दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन के अवसर पर कई पक्षीय और विपक्षीय दल के नेताओं ने सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी है।
- 17 Sep 2021 7:37 AM GMT
जे पी नड्डा ने दिल्ली में सेवा और समर्पण अभियान को किया लॉन्च
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दिल्ली में आज सेवा और समर्पण अभियान को लॉन्च किया।
- 17 Sep 2021 7:36 AM GMT
जे पी नड्डा ने दिल्ली में सेवा और समर्पण अभियान को किया लॉन्च
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा ने दिल्ली में आज सेवा और समर्पण अभियान को लॉन्च किया।
- 17 Sep 2021 7:28 AM GMT
श्रीकांत शर्मा ने प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर किया रक्तदान
प्रधानमंत्री के जन्मदिन के शुभ अवसर पर बीजेपी कार्यकर्ता के यूपी प्रभारी राधामोहन के सानिध्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा ब्लड डोनेशन कैम्प में रक्तदान किया गया।
- 17 Sep 2021 7:07 AM GMT
कौशल किशोर प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर चला रहे नशा मुक्त अभियान
आवासन एवं शहरी कार्य राज्यमंत्री कौशल किशोर आज विश्वकर्मा दिवस व माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर "नशा मुक्त समाज अभियान" चला रहे जिसके तहत जिला अंबाला में दो विद्यालयों में जाकर 300 विद्यार्थियो को अपनी जिंदगी में नशा न करने का संकल्प दिलाया गया।
- 17 Sep 2021 6:59 AM GMT
भाजपा उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने प्रधानमंत्री को दी बधाई
उत्तर प्रदेश के भाजपा उपाध्यक्ष विजय बहादुर पाठक ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की हार्दिक बधाई दी।
- 17 Sep 2021 5:24 AM GMT
शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री को दी जन्मदिवस की शुभकामनाएं
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में आज प्रत्येक क्षेत्र में राष्ट्र विकास की ओर अग्रसर है।
- 17 Sep 2021 5:17 AM GMT
राजस्थान के मुख्यमंत्री ने दी प्रधानमंत्री को जन्मदिन की बधाई
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की दी बधाई।
- 17 Sep 2021 5:13 AM GMT
नितीश कुमार ने प्रधानमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई
बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने प्रधानमंत्री को दी जन्मदिन की बधाई। उन्होंने उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।