×

PM Modi Birthday Live Update: मोदी को बधाई का तांता, गडकरी ने दी पहली शुभकामना तो शाह ने कार्यकर्ताओं को याद दिलाया "मिशन मोदी"

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) वर्ष 2014 के बाद से एक दमदार वैश्विक नेता के तौर पर उभरे हैं। कई बड़े मौकों पर उन्होंने निर्णय लेने की क्षमता से देश और दुनिया को दिखाया है कि वे इरादे के कितने पक्के हैं।

Network
Newstrack NetworkPublished By Ashiki
Published on: 16 Sep 2021 5:39 PM GMT (Updated on: 17 Sep 2021 10:11 AM GMT)

PM Modi Birthday Live Update: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 17 सितंबर को जन्‍मदिन (PM Narendra Modi Birthday) है। वर्ष 1950 में इसी तारीख को उनका जन्म हुआ था और वे इस बार अपना 71वां जन्मदिन (PM Modi 71st Birthday) मनाएंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) वर्ष 2014 के बाद से एक दमदार वैश्विक नेता के तौर पर उभरे हैं। कई बड़े मौकों पर उन्होंने निर्णय लेने की क्षमता से देश और दुनिया को दिखाया है कि वे इरादे के कितने पक्के हैं।


Live Updates

  • 17 Sep 2021 4:59 AM GMT

    राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन के अवसर पर दी बधाई। 


  • 17 Sep 2021 3:09 AM GMT

    डॉ. दिनेश शर्मा ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की दी बधाई

    बीजेपी नेता और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने प्रधानमंत्री को जन्मदिन की दी बधाई। भारत की गौरवशाली परंपरा के ध्वजवाहक माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की अनंत बधाई एवं शुभकामनाएं। 


  • 17 Sep 2021 3:01 AM GMT

    उप - मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री को दी बधाई

    उत्तर प्रदेश के उप - मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रधानमंत्री मोदी को दी बधाई। उन्होंने कहा एक-एक पल मां भारती की सेवा में समर्पित रहने वाले, विश्व के सबसे शक्तिशाली नेता, देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं।



  • 17 Sep 2021 2:51 AM GMT

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री को दी बधाई

    उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दी जन्मदिवस की हार्दिक बधाई। उन्होंने उनके दीर्घायु व उत्तम स्वास्थ्य की प्राप्ति की कामना की। 


  • 17 Sep 2021 2:34 AM GMT

    राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री को जन्मदिवस की दी बधाई

     रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने प्रधानमंत्री मोदी को दी जन्मदिवस की बधाई। उन्होंने कहा भारत को सशक्त, समृद्ध और स्वाभिमानी देश के रूप में विकसित करने का उनका स्वप्न पूरा हो, उनके जन्मदिन पर यही शुभकामना है ।



  • 17 Sep 2021 2:24 AM GMT

    गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री को अनोखे तरीके से दी बधाई

    गृह मंत्री अमित शाह ने प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर एक अनोखे तरीके से बधाई दी है। उन्होंने बीजेपी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि इस मौके पर सेवा कार्यों में भाग लें और साथ ही भाजपा सरकारों की कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाएं।



  • 17 Sep 2021 1:29 AM GMT

    पीयूष गोयल ने दी प्रधानमंत्री को बधाई

     वाणिज्य और उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनके जन्मदिन पर दी बधाई। उन्होंने कहा - विगत 20 वर्षों से मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के रूप में लगातार देश और समाज के लिये कार्यरत हमारे प्रधानमंत्री जी को उनके जन्मदिन पर मैं बधाई और शुभकामनायें व्यक्त करता हूँ।




  • 17 Sep 2021 1:01 AM GMT

    मोदी को सबसे पहले नितिन गडकरी ने दी बधाई

    भारत सरकार में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर सबसे पहले बधाई देने वाले मंत्री हैं उन्होंने आज सुबह 6 :05 मिनट पर प्रधानमंत्री को बधाई दी है। उन्होंने उनके स्वस्थ और दीर्घायु रहने की कामना की है। 



  • 16 Sep 2021 6:11 PM GMT

    वाराणसी: भारत माता मंदिर में जलाए जाएंगे 71,000 दीये

    पीएम मोदी के 71वें जन्म दिवस को लेकर उनके संसदीय क्षेत्र वाराणसी में तैयारियां जोरों पर है। शुक्रवार को पीएम मोदी के जन्मदिन पर 'आपको हमारी उमर लग जाय' संकल्प के तहत हर घर में दीप जलाए जाएंगे। भारत माता मंदिर में भी बीजेपी की ओर से 71,000 दीप प्रज्वलित किए जाएंगे। पार्टी 17 सितंबर से अगले 21 दिनों तक जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में 71 कार्यक्रम आयोजित करने का लक्ष्य रखा है।

  • 16 Sep 2021 5:54 PM GMT



Ashiki

Ashiki

Next Story