Rahul Gandhi Priyanka Gandhi: पीड़ित परिवारों से मिले राहुल-प्रियंका, धीरज बंधाया और किसानों की लड़ाई में साथ देने का संकल्प दोहराया

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से जुड़ी खबरों के लगातार अपडेट के लिए आप न्यूजट्रैक के साथ बने रहें। हम देंगे आपको सबसे तेज सबसे पहले ताजा अपडेट

Shreya
Published By Shreya
Published on: 6 Oct 2021 5:01 AM GMT (Updated on: 6 Oct 2021 5:36 PM GMT)

Rahul Gandhi Lucknow : लंबी जद्दोजहद के बाद आज देर रात कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी लखीमपुर में पहुंचे और सीधे जसवंतनगर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। प्रियंका ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और किसानों के संघर्ष का समर्थन करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ रही है। किसानों के साथ होने वाले हर जुल्म का कांग्रेस विरोध करेगी। इससे पूर्व सीतापुर में पीएससी में बनायी गई अस्थाई जेल से रिहा होकर प्रियंका गांधी सीधे अपने भाई और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ लखीमपुर खीरी रवाना हो गई थीं। दरअसल सरकार यह नही चाहती थी कांग्रेस नेता अभी लखीमपुर जाएं। सरकार को नेताओं के जाने से माहौल बिगड़ने का अंदेसा था। लेकिन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की गिरफ्तारी का लगातार तूल पकड़ता मुद्दा हालात को और बिगाड़ रहा था। इसलिए सरकार ने प्रियंका और राहुल गांधी को लखीमपुर जाने की इजाजत दे दी। खबर लिखे जाने तक प्रियंका गांधी व राहुल गांधी दो पीड़ित परिवारों से मिल चुके थे। ये सिलसिला देर रात तक जारी रह सकता है। क्योंकि हादसे में जिले के छह लोगों की मौत हुई है। दोनो नेताओं के पत्रकार रमन कश्यप के घर जाने की भी संभावना है।




LIVE Updates

Live Updates

Shreya

Shreya

Next Story