Rahul Gandhi Priyanka Gandhi: पीड़ित परिवारों से मिले राहुल-प्रियंका, धीरज बंधाया और किसानों की लड़ाई में साथ देने का संकल्प दोहराया

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से जुड़ी खबरों के लगातार अपडेट के लिए आप न्यूजट्रैक के साथ बने रहें। हम देंगे आपको सबसे तेज सबसे पहले ताजा अपडेट

Shreya
Published By Shreya
Published on: 6 Oct 2021 5:01 AM GMT (Updated on: 6 Oct 2021 5:36 PM GMT)

Rahul Gandhi Lucknow : लंबी जद्दोजहद के बाद आज देर रात कांग्रेस नेता राहुल गांधी व प्रियंका गांधी लखीमपुर में पहुंचे और सीधे जसवंतनगर जाकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की। प्रियंका ने पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया और किसानों के संघर्ष का समर्थन करने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा किसानों के साथ रही है। किसानों के साथ होने वाले हर जुल्म का कांग्रेस विरोध करेगी। इससे पूर्व सीतापुर में पीएससी में बनायी गई अस्थाई जेल से रिहा होकर प्रियंका गांधी सीधे अपने भाई और पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के साथ लखीमपुर खीरी रवाना हो गई थीं। दरअसल सरकार यह नही चाहती थी कांग्रेस नेता अभी लखीमपुर जाएं। सरकार को नेताओं के जाने से माहौल बिगड़ने का अंदेसा था। लेकिन प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की गिरफ्तारी का लगातार तूल पकड़ता मुद्दा हालात को और बिगाड़ रहा था। इसलिए सरकार ने प्रियंका और राहुल गांधी को लखीमपुर जाने की इजाजत दे दी। खबर लिखे जाने तक प्रियंका गांधी व राहुल गांधी दो पीड़ित परिवारों से मिल चुके थे। ये सिलसिला देर रात तक जारी रह सकता है। क्योंकि हादसे में जिले के छह लोगों की मौत हुई है। दोनो नेताओं के पत्रकार रमन कश्यप के घर जाने की भी संभावना है।




LIVE Updates

Live Updates

  • 6 Oct 2021 7:11 AM GMT

    लखनऊ के लिए रवाना हुए राहुल गांधी

    दूसरी ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी, भूपेश बघेल और चरणजीत चन्नी के साथ लखीमपुर खीरी हिंसा में जान गंवाने वाले किसानों के परिवारों से मिलने के लिए लखनऊ के लिए फ्लाइट में सवार हो गए हैं और कुछ ही देर में राजधानी में पहुंचेंगे। इससे पहले कई कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।


  • 6 Oct 2021 7:10 AM GMT

    सचिन पायलट को रोका गया

    गाजियाबाद से बड़ी खबर सामने आ रही है। दरअसल, कांग्रेस नेता सचिन पायलट को दिल्ली यूपी गाजीपुर बार्डर पर यूपी पुलिस ने रोक लिया है। सचिन पायलट कांग्रेस नेताओं के साथ सड़क मार्ग से सीतापुर आ रहे हैं।


  • 6 Oct 2021 7:09 AM GMT

    कई कांग्रेस कार्यकर्ता लिए गए हिरासत में


  • 6 Oct 2021 7:02 AM GMT

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं को लिया गया हिरासत में


  • 6 Oct 2021 7:00 AM GMT

    हिरासत में लिए गए कांग्रेस कार्यकर्ता

    पुलिस ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया है। एयरपोर्ट के लिए भारी संख्या में कार्यकर्ता निकले, लेकिन उन्हें एयरपोर्ट जाने से रोका जा रहा है और बीच रास्ते से ही उन्हें लौटाया जा रहा है। इस बीच पुलिस ने कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।

  • 6 Oct 2021 6:59 AM GMT

    एयरपोर्ट पर जाने से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को रोका गया

    कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के लखनऊ पहुंचने से पहले एयरपोर्ट को छावनी में तब्दील कर दिया गया है। इस बीच खबर है कि पुलिस कांग्रेस कार्यकर्ताओं को एयरपोर्ट जाने से रोक रही है। बीच रास्ते से ही नेताओं कार्यकर्ताओं को वापस किया जा रहा है। 


  • 6 Oct 2021 6:33 AM GMT

    लखनऊ के लिए रवाना हुए राहुल गांधी

    कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी राजधानी लखनऊ के लिए रवाना हो गए हैं। दूसरी ओर लखनऊ हवाई अड्डा पर भारी फोर्स तैनात किया गया है। एयरपोर्ट पूरी तरह से छावनी में तब्दील हो चुका है। 


  • 6 Oct 2021 5:21 AM GMT

    सरकार नहीं चाहती हम प्रेशर बनाए

    बता दें कि इस दौरान राहुल ने हाथरस मामले के बारे में भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि हमारा काम सरकार पर दबाव बनाने का होता है। हाथरस मामले में भी हमने प्रेशर बनाया तब जाकर कार्रवाई हुई। अगर उस दौरान दबाव न बनाया जाता तो अपराधी बचकर निकल जाते हैं। इस मुद्दे से सरकार हमें अलग रखना चाहती है, ताकि सरकार नहीं चाहती की दबाव बनाई जाए।

Shreya

Shreya

Next Story