×

Fake Universities List 2023: UGC ने बताए देश की 20 फेक यूनिवर्सिटीज के नाम, एडमिशन लेने से पहले जान लें

Fake Universities List 2023: कई संस्थान यूजीसी अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत डिग्री प्रदान कर रहे हैं। ये डिग्री न तो मान्यता प्राप्त होगी और न ही उच्च शिक्षा या रोजगार के उद्देश्य से मान्य होगी।

Archana Pandey
Published on: 4 Aug 2023 3:37 AM GMT
Fake Universities List 2023: UGC ने बताए देश की 20 फेक यूनिवर्सिटीज के नाम, एडमिशन लेने से पहले जान लें
X
Fake Universities List 2023 (Photo - Social Media)

Fake Universities List 2023: विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) ने बुधवार को 20 फेक यूनिवर्सिटीज के नामों की लिस्ट जारी की है। इन फर्जी संस्थानों की लिस्ट में दिल्ली के सबसे ज्यादा आठ इंस्टीट्यूट शामिल हैं। यूजीसी सचिव मनीष जोशी ने मीडिया को बयान दिया है। जिसमें उन्होंने कहा कि कई संस्थान-विश्वविद्यालय यूजीसी अधिनियम के प्रावधानों के विपरीत डिग्री बांट रहे हैं। ये डिग्री न तो मान्यता प्राप्त होगी और न ही उच्च शिक्षा या रोजगार के उद्देश्य से मान्य होगी। किसी भी संस्थान को फर्जी विश्वविद्यालय बनकर डिग्री देने का अधिकार नहीं है।

अखिल भारतीय विश्वविद्यालय अनुदान आयोग अधिनियम 1956 के अनुच्छेद 22 (1) के अनुसार, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के नियमों के तहत ही विश्वविद्यालय ही उपाधि दे सकते हैं, यानि की जिन्हें संसदीय अधिनियम की ओर से उपाधि प्रदान करने का अधिकार दिया गया है। वहीं, विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अनुच्छेद 23 के अनुसार, इसके अलावा अन्य किसी संस्थान को विश्वविद्यालय शब्द लिखकर उपाधि देने का अधिकार नहीं है। ऐसा करना उनके लिए निषिद्ध है।
ये है फर्जी विश्वव‍िद्यालयों और संस्थानों की लिस्ट

दिल्ली की FAKE यूनिवर्सिटीज

1. अखिल भारतीय सार्वजनिक और शारीरिक स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान।
2. कमर्शियल यूनिवर्सिटी लिमिटेड दरियागंज।
3. संयुक्त राष्ट्र विश्वविद्यालय।
4. व्यावसायिक विश्वविद्यालय।
5. एडीआर-सेंट्रिक ज्यूरिडिकल यूनिवर्सिटी।
6. भारतीय विज्ञान एवं इंजीनियरिंग संस्थान।
7. स्वरोजगार के लिए विश्वकर्मा मुक्त विश्वविद्यालय (ओपन यूनिवर्सिटी)।
8. आध्यात्मिक विश्वविद्यालय. (स्पिरिचुअल यूनिवर्सिटी)।

उत्तर प्रदेश की FAKE यूनिवर्सिटीज

1. गांधी हिंदी विद्यापीठ, प्रयाग (इलाहाबाद)।
2. नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ इलेक्ट्रो कॉम्प्लेक्स होम्योपैथी, कानपुर।
3. नेताजी सुभाष चंद्र बोस यूनिवर्सिटी (ओपन यूनिवर्सिटी), अचलताल, अलीगढ़।
4. भारतीय शिक्षा परिषद, लखनऊ।

पश्चिम बंगाल की FAKE यूनिवर्सिटीज

1. इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन, कोलकाता।
2. इंस्टीट्यूट ऑफ अल्टरनेटिव मेडिसिन एंड रिसर्च, कोलकाता।

कर्नाटक की FAKE यूनिवर्सिटीज

1.बदगानवी सरकार वर्ल्ड ओपन यूनिवर्सिटी एजुकेशन सोसाइटी, गोकक, बेलगाम।

केरल की FAKE यूनिवर्सिटीज

1. सेंट जॉन्स यूनिवर्सिटी, किशनट्टम।

महाराष्ट्र की FAKE यूनिवर्सिटीज

1. राजा अरबी विश्वविद्यालय, नागपुर।

पुडुचेरी की FAKE यूनिवर्सिटीज

1. श्री बोधि उच्च शिक्षा अकादमी, थिलास्पेट, वजुथावूर रोड, पुडुचेरी।

Archana Pandey

Archana Pandey

Next Story