×

आंध्र प्रदेश बोर्ड के दसवीं का रिजल्ट अब इस तारीख तक होगा जारी

सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट bseap.gov.in पर जाएं। यहां AP SSC Result 2019 की डायरेक्ट लिंक खोजें और क्लिक करें। अपना हॉल टिकट नंबर और पेज पर पूछी गई अन्य जानकारी एंटर करें। जानकारी वेरिफाई करें और सबमिट करें। आपका AP 10th Result 2019 स्क्रीन पर दिखेगा।

Shivakant Shukla
Published on: 29 April 2019 11:56 AM GMT
आंध्र प्रदेश बोर्ड के दसवीं का रिजल्ट अब इस तारीख तक होगा जारी
X

लखनऊ: बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन आंध्र प्रदेश (BSEAP) मई 2019 के दूसरे सप्ताह में दसवीं का रिजल्ट घोषित करेगा। बोर्ड के अधिकारियों ने कहा है कि रिजल्ट 15 मई, 2019 तक घोषित हो सकता है। रिजल्ट जारी होने के बाद छात्र अपना परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट bseap.gov.in पर जाकर देख सकते हैं।

ये भी पढ़ें— जेईई मेन अप्रैल परीक्षा 2019 का रिजल्ट कुछ ​ही देर में होगा जारी

स्कूल शिक्षा के एपी आयुक्त के. संध्या रानी के मुताबिक एसएससी छात्रों के लिए मई के दूसरे सप्ताह में घोषित किया जाएगा। उन्होंने यह भी पुष्टि की कि वर्तमान में टेस्ट पेपर और आंसर शीट्स का मूल्यांकन कार्य चल रहा है और 27 अप्रैल 2019 तक पूरा होने की उम्मीद है।

उन्होंने कहा कि कुल 69 लाख आंसर शीट्स का इवेल्यूएशन किया जाना है, 70 प्रतिशत आंसर शीट्स को पहले ही जांचा जा चुका है। विभिन्न स्कूलों के लगभग 21,000 टीचर्स इवेल्यूएशन के काम में जुटे हैं। मूल्यांकन कार्य पूरा होने के तुरंत बाद, रिजल्ट डेटा प्रोसेस किया जाएगा और आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया जायेगा। बोर्ड ऑफ स्कूल एजुकेशन आंध्र प्रदेश 2019 में कुल 6,17,484 छात्र शामिल हुए हैं। एग्जाम 18 मार्च 2019 से 2 अप्रैल 2019 तक आयोजित की गई थी।

ये भी पढ़ें— VITEEE 2019 के नतीजे जारी, ऐसे करें चेक, जानें टॉप 10 रैंक वाले छात्रों के नाम

ऐसे चेक करें रिजल्ट

Next Story