×

VITEEE 2019 के नतीजे जारी, ऐसे करें चेक, जानें टॉप 10 रैंक वाले छात्रों के नाम

सबसे पहले VITEEE की आधिकारिक साइट vit.ac.in पर जाएं। इसके बाद मुख पृष्ठ पर B.Tech एडमिशन/VITEEE परिणाम लिंक उपलब्ध है, इस पर क्लिक करें। यहां एक नया पेज खुल जाएगा, जहां उम्मीदवारों को पूछी गई जानकारी भरकर लॉगिन करना होगा। इसके बाद आपका रिजलट खुलकर सामने आ जायेगा।

Shivakant Shukla
Published on: 29 April 2019 9:59 AM GMT
VITEEE 2019 के नतीजे जारी, ऐसे करें चेक, जानें टॉप 10 रैंक वाले छात्रों के नाम
X

नई दिल्ली: वेल्लोर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी ने आज VITEEE 2019 के नतीजे जारी कर दिए हैं। उम्मीदवार अपना परिणाम वीआईटीईईई की आधिकारिक साइट vit.ac.in पर जाकर देख सकते हैं।

बता दें कि यह परीक्षा 10 अप्रैल से 21 अप्रैल, 2019 के बीच देश भर के विभिन्न राज्यों और शहरों में आयोजित की गई थी। वीआईटीईईई रिजल्ट 2019 कट ऑफ अभी भी संस्थान द्वारा जारी नहीं किया गया है, लेकिन जल्द ही इसके जारी होने की उम्मीद है। आधिकारिक साइट पर परामर्श अनुसूची, प्रक्रिया और शुल्क विवरण जल्द ही अपडेट किए जाएंगे। आधिकारिक साइट के अनुसार, VITEEE 2019 काउंसलिंग 9 मई, 2019 से शुरू होगी।

ये भी पढ़ें— तमिलनाडु बोर्ड ने जारी किए 10वीं के परिणाम, यहां करें चेक

ऐसे देखें रिजल्ट

सबसे पहले VITEEE की आधिकारिक साइट vit.ac.in पर जाएं। इसके बाद मुख पृष्ठ पर B.Tech एडमिशन/VITEEE परिणाम लिंक उपलब्ध है, इस पर क्लिक करें। यहां एक नया पेज खुल जाएगा, जहां उम्मीदवारों को पूछी गई जानकारी भरकर लॉगिन करना होगा। इसके बाद आपका रिजलट खुलकर सामने आ जायेगा।

VITEEE परिणाम 2019 के टॉप 10 छात्रों के नाम

1. सई साकेतिका चेकुरी

2. गुरजला जोएल मूसा

3. तुषार जैन

4. दिशाक जिंदल

5. जी बाला रत्न स्वामी

6. थॉमस जैकब

7. यशिका पटोदिया

8. राघवन गोपालन

9. मोहित कुमार गोयल

10. सिद्धार्थ गिरि

Shivakant Shukla

Shivakant Shukla

Next Story