×

रिज्यूमे बनाते समय बचें इन गलतियां से बचें

किसी भी नौकरी के लिए जाने से पहले उन तक आपकी खबर आपका बायो डेटा या रिज्यूमे पहुंचाता है, इसलिए रिज्यूमे का अच्छा होना जरुरी है। बहुत से लोग रिज्यूमे में कुछ भी लिखकर भेज देते हैं। यही सबसे बड़ी गलती होती है। रिज्यूमे के कारण बहुत से लोग पहली स्टेज में ही रिजेक्ट हो जाते हैं। इसलिए रिज्यूमे बनाते समय आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए।

suman
Published on: 1 May 2020 5:04 PM GMT
रिज्यूमे बनाते समय बचें इन गलतियां से बचें
X

किसी भी नौकरी के लिए जाने से पहले उन तक आपकी खबर आपका बायो डेटा या रिज्यूमे पहुंचाता है, इसलिए रिज्यूमे का अच्छा होना जरुरी है। बहुत से लोग रिज्यूमे में कुछ भी लिखकर भेज देते हैं। यही सबसे बड़ी गलती होती है। रिज्यूमे के कारण बहुत से लोग पहली स्टेज में ही रिजेक्ट हो जाते हैं। इसलिए रिज्यूमे बनाते समय आपको कई बातों का ध्यान रखना चाहिए।

छोटा रिज्यूमे : कई लोगों को लगता है कि वे रिज्यूमे में अपने बारे में सब कुछ लिख दें। यानी रिज्यूमे जितना बड़ा होता है, उतना ही अच्छा होता है। ऐसा मानना सबसे बड़ी गलती होती है। छोटा बायोडेटा ही सामने वाले आपके बारे में सब कुछ बता सकता है। बड़ा रिज्यूमे लोगों को पढ़ने में भी अच्छा नहीं लगता है।

यह पढ़ें...खाना बनाने का शौक रखने वाले अपनाएं ये करियर

सॉफ्ट स्किल : आपको अपने रिज्यूमे में सॉफ्ट स्किल के बारे में नहीं बताना चाहिए। जैसे कि कई लोग अपने धैर्य और मेहनती होने आदि के बारे में बताते हैं। ज्यादा से ज्यादा उन स्किल्स के बारे में बताएं जो उस प्रोफाइल के लिए जरूरी हैं या कंपनी ने मांगी हैं।

ज्यादा से ज्यादा पर्सनल डिटेल्स : रिज्यूमे में की गई गलतियों में सबसे बड़ी गलती है कि लोग निजी डिटेल्स अधिक लिख देते हैं।

आप शादीशुदा हैं या नहीं, आपकी नागरिकता किस देश की है आदि का कोई मतलब नहीं है। अब किसी को भी इस आधार पर नौकरी नहीं दी जाती है, इसलिए आपको रिज्यूमे में अपनी पर्सनल डिटेल्स ज्यादा नहीं लिखनी चाहिए।

पिछली जानकारी : कई लोग रिज्यूमे में अपनी पिछली कंपनी के बारे में ज्यादा जानकारी देते हैं, ऐसा करना ठीक नहीं है। सिर्फ अपनी जिम्मेदारियों के बारे में बताना चाहिए। आप वहां क्या काम करते थे, आपको क्या-क्या उपलब्धियां मिली सिर्फ इसके बारे में बताएं। कंपनी के बारे में ज्यादा जानकारी रिज्यूमे में नहीं लिखें।

यह पढ़ें...जेआरएफ की परीक्षा 12 जुलाई को

बढ़ा-चढ़ा कर लिखना : कई लोग रिज्यूमे में काफी बढ़ा-चढ़ा कर लिख देते हैं। जिससे इंटरव्यू के समय उन्हें काफी परेशानी होती है। रिज्यूमे में जितना हो सके जरुरी चीजें ही लिखें। आपको जो भी आता है वही लिखें। अन्य स्किल्स के बारे में नहीं बताएं।

suman

suman

Next Story