×

महाराष्ट्र: इस साल 90.66 छात्र हुए पास, लड़कियों ने पीछे कर दिया लड़कों को

छात्रों के कुल पास प्रतिशत 90.66 रहा है। पिछले साल पास फीसदी 85.88 रहा था। कोकंण जिला सबसे आगे रहा है। यहां 95.89 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।

Newstrack
Published on: 16 July 2020 12:53 PM GMT
महाराष्ट्र: इस साल 90.66 छात्र हुए पास, लड़कियों ने पीछे कर दिया लड़कों को
X

महाराष्ट्र: महाराष्ट्र बोर्ड के एचएससी के नतीजे आज जारी हो गया है। इस बार महाराष्ट्र एचएससी का पास फीसदी 4.78 बढ़ा है। बोर्ड की वेबसाइट mahresult.nic.in नतीजे जारी किए गए। नतीजों की घोषणा होने पर परीक्षार्थी अपना रिजल्ट maharesult.nic.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकेंगे। इस साल महाराष्ट्र 12वीं का रिजल्ट पिछले साल से 4.78 अच्छा रहा है।

रिजल्ट पिछले साल से अच्छा रहा है

बता दें कि छात्रों के कुल पास प्रतिशत 90.66 रहा है। पिछले साल पास फीसदी 85.88 रहा था। कोकंण जिला सबसे आगे रहा है। यहां 95.89 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। साइंस स्ट्रीमें 96.93 फीसदी बच्चे पास हुए हैं। कॉमर्स में भी रिजल्ट पिछले साल से अच्छा रहा है। कॉमर्स में 91.27 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए हैं, वहीं पिछले साल 88.28 फीसदी बच्चे पास हुए हैं।

ये भी देखें: कभी खून से रंग गई थी ये जगह, आज है अमन-चैन और खुशहाली

12वीं की परीक्षा लॉकडाउन शुरू होने से पहले हो गयी थी

महाराष्ट्र स्टेट बोर्ड ऑफ सेकंड्री ऐंड हायर सेकंड्री एजुकेशन (एमएसबीएसएचएसई) ने 12वीं की परीक्षा लॉकडाउन शुरू होने से पहले करा ली थी। जबकि 23 मार्च को होने वाली 10वीं की ज्योग्राफी की परीक्षा नहीं सकी थी। बाद में स्थिति को ध्यान में रखते हुए बोर्ड ज्योग्राफी का पेपर रद्द कर दिया था और कहा था कि अन्य विषयों के औसत मार्क्स के आधार पर इसके मार्क्स दिए जाएंगे।

लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से अच्छा रहा

पिछले वर्ष एमएसबीएसएचएसई 10वीं परीक्षा परिणाम में 77.10 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे। लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से अच्छा रहा था। लड़कियां 82.82% और लड़के 72.18% पास हुए थे।वहीं महाराष्ट्र बोर्ड 12वीं में 85.88 प्रतिशत स्टूडेंट्स पास हुए थे। 12वीं में भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा था। 90.25 प्रतिशत लड़कियां जबकि लड़के 82.40 प्रतिशत पास हुए थे।

ये भी देखें: मां-बाप रहें सावधान: बच्चों को डिजिटल क्लास से खतरा, हड्डियों पर होगा बुरा असर

कोंकर्ण जिले का सबसे अच्छा प्रदर्शन

4470 स्टूडेंट्स ने 90 फीसदी से अधिक अंक हासिल किए थे। कोंकर्ण जिले का सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा था और नागपुर का सबसे खराब। स्ट्रीम वाइज पास प्रतिशत की बात करें तो आर्ट्स में 76.45 फीसदी, साइंस में 92.60 फीसदी और कॉमर्स में 88.28 फीसदी स्टूडेंट्स पास हुए थे।

Newstrack

Newstrack

Next Story