×

चक्रवात फानी के कारण ओडिशा में नीट 2019 की परीक्षा टली

एचआरडी सचिव आर. सुब्रमण्यम ने ट्वीट किया, ‘‘फोनी चक्रवात के मद्देनजर चलाए जा रहे राहत और पुनर्वास कार्य को लेकर ओडिशा सरकार के अनुरोध के बाद राज्य में पांच मई को होने वाली नीट परीक्षा टाल दी गयी है। ओडिशा में परीक्षा के लिए संशोधित तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।’’

Roshni Khan
Published on: 4 May 2019 10:37 AM GMT
चक्रवात फानी के कारण ओडिशा में नीट 2019 की परीक्षा टली
X

नयी दिल्ली: मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्रालय ने शनिवार को कहा कि चक्रवात फोनी के कारण ओडिशा में राष्ट्रीय योग्यता सह प्रवेश परीक्षा (नीट), 2019 टाल दी गयी है।

ये भी देंखे:रमजान विशेष : जानिए क्यों एक हजार रातों से अफजल है शबे कद्र

राज्य में राहत एवं पुनर्वास कार्य के मद्देनजर ओडिशा प्रशासन की ओर से मिले अनुरोध के बाद यह फैसला किया गया ।

एचआरडी सचिव आर. सुब्रमण्यम ने ट्वीट किया, ‘‘फानी चक्रवात के मद्देनजर चलाए जा रहे राहत और पुनर्वास कार्य को लेकर ओडिशा सरकार के अनुरोध के बाद राज्य में पांच मई को होने वाली नीट परीक्षा टाल दी गयी है। ओडिशा में परीक्षा के लिए संशोधित तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी।’’

ये भी देंखे:रमजान में ऐसे रखना है आपको अपना आहार, तभी ईद मनेगी मस्त

शुक्रवार को ओडिशा के तट पर पहुंचने वाले चक्रवाती तूफान फानी के कारण राज्य में काफी नुकसान हुआ। ओडिशा में तबाही मचाने के बाद यह तूफान पश्चिम बंगाल की ओर प्रवेश कर गया।

अधिकारियों ने बताया कि ओडिशा के मयूरभंज जिले में चार और लोगों की मौत के साथ ही हताहतों की संख्या 12 हो चुकी है।

(भाषा)

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story