×

10,500 भर्तियां! RPF की सबसे ज्यादा नौकरियां, इनके लिए है 50% आरक्षित

अधिकारी ने ये भी बताया कि महिला कांस्टेबल की संख्या RPF में सिर्फ 2.25 फीसदी। ऐसे में मंत्रालय ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए RPF में उनका प्रतिनिधित्व बढ़ाते हुए महिलओं की भर्तियों को प्रमुखता दी है।

Manali Rastogi
Published on: 26 May 2023 10:33 PM GMT
10,500 भर्तियां! RPF की सबसे ज्यादा नौकरियां, इनके लिए है 50% आरक्षित
X

नई दिल्ली: भारतीय रेल ने रेलवे सुरक्षा बल (RPF) में अब तक की सबसे बड़ी भर्ती की है। RPF द्वारा 10,500 कर्मियों की भर्ती की गई है, जिसमें 50 फीसदी महिला कांस्टेबलों को भर्ती किया गया है। दरअसल महिलाओं के लिए कांस्टेबल की 50 फीसदी सीटें आरक्षित थीं।

यह भी पढ़ें: कश्मीरी नेताओं का सफाया! 370 पर अमित शाह का बड़ा बयान

इस मामले में एक शीर्ष अधिकारी का कहना है कि पिछले साल मई में इसके लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई थी। यह चयन प्रक्रिया अब पूरी हुई है। इस बार कुल 10,500 कर्मियों में से 1,120 उप-निरीक्षक, 8,619 कांस्टेबल और 798 सहायक कर्मी पद पर भर्तियां की गई हैं।

10,500 भर्तियां! RPF की सबसे ज्यादा नौकरियां, इनके लिए है 50% आरक्षित

यह भी पढ़ें: मोदी की नमो थाली: जाने कैसा होगा यहां इस खाने का जायका

केंद्रीय भर्ती समिति के अध्यक्ष अतुल पाठक ने कहा, ‘‘ आरपीएफ की सबसे बड़ी भर्ती में हमें 82 लाख से ज्यादा आवेदन मिले। इनमें से 14।25 लाख आवेदन उप निरीक्षक पद के लिए मिले जबकि इस पद के लिए सिर्फ 1,120 सीटें हैं। वहीं कांस्टेबल के लिए 59 लाख लोगों ने आवेदन दिया था। इसके अलावा सहायक पद के लिए नौ लाख आवेदन मिले थे।’’

10,500 भर्तियां! RPF की सबसे ज्यादा नौकरियां, इनके लिए है 50% आरक्षित

यह भी पढ़ें: बालाकोट: भारतीय सेना ने इस जगह की थी एयर स्ट्राइक, PAK ने शुरू किया टेरर कैंप

अधिकारी ने ये भी बताया कि महिला कांस्टेबल की संख्या RPF में सिर्फ 2.25 फीसदी। ऐसे में मंत्रालय ने महिलाओं को सशक्त करने के लिए RPF में उनका प्रतिनिधित्व बढ़ाते हुए महिलओं की भर्तियों को प्रमुखता दी है। इस लिहाज से इस बार 50 फीसदी महिलाओं को इस बल में शामिल करने का फैसला लिया गया।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story