UP election 2022 phase 7 voting: यूपी के किन जिलों में 5 बजे तक कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जाने यहां

UP Election 2022 phase 7 Voting: आज पूर्वांचल के 9 जिलों की 54 सीटों के लिए वोटिंग। 613 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 7 March 2022 10:15 AM GMT (Updated on: 7 March 2022 12:52 PM GMT)

UP Assembly Election 2022 Phase 7 Voting live News Updates : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) आज 07 मार्च को अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) के 7वें और आखिरी चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। सातवें और अंतिम चरण में पूर्वांचल के 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। पूर्वांचल की इन 54 सीटों पर कुल 613 प्रत्याशी मैदान में हैं। आज दो करोड़ से भी अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

पूर्वांचल के जिन 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों (UP Assembly Election) पर आज मतदान हो रहे हैं उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी शामिल है। आज वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र जिलों में मतदान हो रहे हैं। इन जिलों के सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के प्रबंध चाक-चौबंद हैं। पोलिंग बूथों पर उत्तर प्रदेश पुलिस और होमगार्ड के अलावा केंद्रीय बलों के जवान की भी तैनाती हुई है। इस अंतिम चरण में जिन बड़े राजनीतिक चेहरों की किस्मत का फैसला होना है, उनमें दारा सिंह चौहान, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी और धनंजय सिंह आदि के नाम प्रमुख हैं।

Live Updates

  • 7 March 2022 5:42 AM GMT

    पूर्व सांसद धनंजय सिंह ने किया वोट

    पूर्व सांसद धनंजय सिंह अपने गांव बन्सफा स्थित प्राथमिक विद्यालय नटकावीर बूथ पर पत्नी श्रीकला सिंह के मतदान किया। 

  • 7 March 2022 5:36 AM GMT

    अजय राय बोले- हमें ही बहुमत मिलेगा

    वाराणसी: कांग्रेस नेता अजय राय ने आज मतदान किया। उन्होंने कहा, 'पहले के विपरीत, बहुत से लोगों को नहीं देखा जा सकता है। जब मतदान केंद्र के बाहर लंबी कतारें देखी जाती थीं। उन्होंने मतदान स्थल पर उचित व्यवस्था नहीं होने की भी बात कही। वो बोले, आज लोग धूप में खड़े होने को मजबूर हैं। अजय राय ने आगे कहा, मतदान को लेकर लोग उत्साहित दिख रहे हैं। हमें ही बहुमत मिलेगा।'



  • 7 March 2022 5:30 AM GMT

    अफजाल अंसारी ने किया वोट, ये कहा

    गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद से बसपा सांसद अफजाल अंसारी ने मतदान के बाद कहा- 'मैंने राज्य में महंगाई, बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, कानून-व्यवस्था की स्थिति को ध्यान में रखते हुए वोट डाला।'



  • 7 March 2022 5:24 AM GMT

    बूथ पर दिव्यांगजनों के लिए व्हीलचेयर की सुविधा

    सोनभद: जिले की प्राथमिक विद्यालय, सजौर रॉबर्टसगंज के सखी बूथ मतदान स्थल पर दिव्यांगजनों की सुविधा के लिए व्हील चेयर की सुविधा उपलब्ध है। जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी/नोडल अधिकारी दिव्यांगजन ऋतुराज सिंह द्वारा बताया, कि बूथ पर लगाए गए नोडल अधिकारी शेषमणि दुबे ओ.आर. डब्ल्यू विजय कुमार, स्काउट गाइड वॉलिंटियर संजू कुशवाहा द्वारा दिव्यांगजनों को मतदान हेतु सहयोग प्रदान किया जा रहा है। 







  • 7 March 2022 5:15 AM GMT

    अनुप्रिया पटेल- बीजेपी गठबंधन ने दी विकास की श्रृंखला, जीत सुनिश्चित

    मीरजापुर : जिले में अपना दल एस की सांसद अनुप्रिया पटेल ने सेंट मेरी स्कूल पोलिंग बूथ पर मतदान किया। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात करते हुए कहा, कि 'जिले की पांचो सीट बीजेपी गठबन्धन जीतने जा रही है। पिछले पांच वर्षों में विकास की दृष्टि से देखें तो बाण सागर, जल जीवन, मेडिकल कॉलेज आदि विकास की श्रृंखला को देखते हुए भाजपा गठबन्धन की जीत सुनिश्चित है।'

  • 7 March 2022 5:11 AM GMT

    राबर्ट्सगंज के स्वामी विवेकानंद प्रेक्षा गृह का निरीक्षण करते जिलाधिकारी टी. के. शिबू व पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह।



  • 7 March 2022 5:10 AM GMT

    राबर्ट्सगंज के आदर्श इंटर मीडियट कॉलेज के बूथ संख्या- 17 व 18 का निरीक्षण करते जिलाधिकारी टी.के. शिबू और पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह।



  • 7 March 2022 5:01 AM GMT

    वोटिंग के बाद अनुप्रिया बोलीं- जिले की पांचों सीट जीतेंगे

    मिर्जापुर में मतदान के बाद केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा, 'भारतीय जनता पार्टी गठबंधन जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी' 

  • 7 March 2022 4:54 AM GMT

    प्रियंका गांधी सोच-समझकर जिम्मेदारी से मतदान करें

    कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने आज ट्वीट कर लिखा, 'उत्तरप्रदेश के मेरे प्यारे बहनों-भाइयों आज अंतिम चरण का चुनाव है। प्रदेश के लिए ऐसी राजनीति चुनिए जो आपके जीवन को प्रभावित करने वाले मुद्दों की बात करे। ऐसी राजनीति चुनिए जो आपके जीवन को बेहतर बनाने का विकल्प आपके सामने रखे। सोच-समझकर जिम्मेदारी से मतदान करें।'


  • 7 March 2022 4:48 AM GMT

    केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने डाला वोट

    मिर्जापुर में सेंट मैरिज स्कूल में बने मतदान केंद्र पर केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। 



aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story