UP election 2022 phase 7 voting: यूपी के किन जिलों में 5 बजे तक कितने प्रतिशत हुआ मतदान, जाने यहां

UP Election 2022 phase 7 Voting: आज पूर्वांचल के 9 जिलों की 54 सीटों के लिए वोटिंग। 613 प्रत्याशियों की किस्मत दांव पर।

Network
Newstrack NetworkPublished By aman
Published on: 7 March 2022 10:15 AM GMT (Updated on: 7 March 2022 12:52 PM GMT)

UP Assembly Election 2022 Phase 7 Voting live News Updates : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) आज 07 मार्च को अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच चुका है। यूपी विधानसभा चुनाव (UP Assembly Election) के 7वें और आखिरी चरण के लिए आज सुबह 7 बजे से शाम 6 बजे तक मतदान होगा। सातवें और अंतिम चरण में पूर्वांचल के 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। पूर्वांचल की इन 54 सीटों पर कुल 613 प्रत्याशी मैदान में हैं। आज दो करोड़ से भी अधिक मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।

पूर्वांचल के जिन 9 जिलों की 54 विधानसभा सीटों (UP Assembly Election) पर आज मतदान हो रहे हैं उनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संसदीय क्षेत्र वाराणसी भी शामिल है। आज वाराणसी, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, जौनपुर, मिर्जापुर, चंदौली और सोनभद्र जिलों में मतदान हो रहे हैं। इन जिलों के सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा के प्रबंध चाक-चौबंद हैं। पोलिंग बूथों पर उत्तर प्रदेश पुलिस और होमगार्ड के अलावा केंद्रीय बलों के जवान की भी तैनाती हुई है। इस अंतिम चरण में जिन बड़े राजनीतिक चेहरों की किस्मत का फैसला होना है, उनमें दारा सिंह चौहान, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर, बाहुबली मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी और धनंजय सिंह आदि के नाम प्रमुख हैं।

Live Updates

  • 7 March 2022 4:42 AM GMT

    ज़हर घोलने वाली ताकतों के विरुद्ध किया मतदान- TMC नेता

    मिर्जापुर : तृणमूल कांग्रेस नेता ललितेश पति त्रिपाठी ने आज अपना वोट डाला। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'लोकतंत्र में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने के महापर्व में मैंने अपना योगदान समाज में ज़हर घोलने वाली ताकतों के विरुद्ध खड़े होकर किया।'



  • 7 March 2022 4:40 AM GMT

    'मछलीशहर के इस बूथ पर नहीं डालने दिए जा रहे टेंडर वोट'

    समाजवादी पार्टी ने ट्विटर हैंडल से ट्वीट कर आरोप लगाया है, कि जौनपुर जिले की 369 मछली शहर विधानसभा के बूथ संख्या- 204 पर पीठासीन अधिकारी टेंडर वोट नहीं डालने दे रहे। वो अपनी मनमानी कर रहे हैं। पार्टी ने चुनाव आयोग से तत्काल कठोरतम कार्रवाई करते हुए सुचारू एवं निष्पक्ष मतदान सुनिश्चित कराने की अपील की है।


  • 7 March 2022 4:33 AM GMT

    सपा का आरोप- मऊ में डलवाए जा रहे फर्जी वोट

    समाजवादी पार्टी ने आज अपने ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए आरोप लगाया है, कि मऊ जिले की मधुवन विधानसभा संख्या- 353 के बूथ संख्या- 154 पर फर्जी वोट डलवाए जा रहे हैं। सपा ने इस संबंध में चुनाव आयोग से संज्ञान लेने की अपील की है।

  • 7 March 2022 4:27 AM GMT

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के सातवें चरण में सुबह 9 बजे तक 8.58 प्रतिशत मतदान हुआ। मऊ जिले में सबसे अधिक वोटिंग हुई। 



  • 7 March 2022 4:21 AM GMT

    मिर्जापुर: जिले की 397 मझवा विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 380 पर ईवीएम खराब होने से मतदान बाधित।

  • 7 March 2022 4:21 AM GMT

    जौनपुर जिले में सुबह 9 बजे तक 8.94 प्रतिशत मतदान हुआ।  

  • 7 March 2022 4:20 AM GMT

    मिर्जापुर: सुबह 9 बजे तक जिले का मतदान प्रतिशत 9.14 रहा



  • 7 March 2022 4:19 AM GMT

    मिर्जापुर में इन बूथों पर EVM ख़राब

    मिर्जापुर: ईवीएम खराबी के चलते बूथ संख्या- 210,162,116,143,144 व बूथ संख्या- 31 पर वीवीपैट मशीन की खराबी के चलते एक घंटे देर से शुरू हुआ मतदान। मड़िहान विधानसभा सभा क्षेत्र के 445 बूथों पर हो रहा मतदान।

  • 7 March 2022 4:16 AM GMT

    मड़िहान विधानसभा क्षेत्र में ऊर्जा राज्य मंत्री रमाशंकर सिंह पटेल ने अपने गांव गोलहनपुर में मतदान किया। 



  • 7 March 2022 4:14 AM GMT

    वाराणसी: 7 मार्च 2022 विधान सभा सामान्य निर्वाचन 2022 में सुबह 9 बजे तक विधानसभावार मतदान प्रतिशत-

    384 पिण्डरा 9.15%

    385 अजगरा 9.5%

    386 शिवपुर 10.82%

    387 रोहनिया 8.85%

    388 वाराणसी उत्तरी 8.45%

     389 वाराणसी दक्षिणी 7.12%

     390 वाराणसी कैंट 7.5%

     391 सेवापुरी 10.08%

    जिले में मतदान का कुल प्रतिशत- 8.93%

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story