×

32 सितारे, 1000 सैनिक और 55 कैमरे, आसां नहीं थी करगिल पर बनी फिल्म की शूटिंग

आज हिंदुस्तान के लिए गर्व का दिन है, आज से ठीक 20 साल पहले सरहद पर भारत ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ाते हुए घुसपैठियों को करगिल की पहाड़ियों से वापस खदेड़ दिया था।

Roshni Khan
Published on: 26 July 2019 6:48 AM GMT
32 सितारे, 1000 सैनिक और 55 कैमरे, आसां नहीं थी करगिल पर बनी फिल्म की शूटिंग
X

लखनऊ: आज हिंदुस्तान के लिए गर्व का दिन है, आज से ठीक 20 साल पहले सरहद पर भारत ने पाकिस्तान के छक्के छुड़ाते हुए घुसपैठियों को करगिल की पहाड़ियों से वापस खदेड़ दिया था।

ये भी देखें:#KargilWar: भारत की सिफारिश पर इस पाकिस्तानी को मिला वीरता पुरस्कार

सन् 1971 में भारत पाकिस्तान के बीच 60 से अधिक दिनों तक चलने वाले करगिल युद्ध में जब भारत ने अपनी जीत का झंडा फहराया। इस पर फिल्म भी बनी थी। जेपी दत्ता के निर्देशन में बनी फिल्म 'एलओसी करगिल' का निर्माण इतना आसान नहीं था। तो आइए जानें कैसे बनी थी एलओसी करगिल

बता दें कि फिल्म में कुल 32 एक्टर्स ने अहम रोल निभाया था। इसमें संजय दत्त, अजय देवगन, सैफ अली खान, सुनील शेट्टी, अक्षय खन्ना, नागार्जुन, मनोज वाजपेयी, संजय कपूर, अभिषेक बच्चन, राज बब्बर, किरन कुमार, आशीष विद्यार्थी, मोहनीश बहल, सुदेश बेरी, करन नाथ, अयूब खान, अमित बहल, अमर उपाध्याय, आशुतोष राणा, अवतार गिल, मिलिंद गुनाजी सहित कुल 32 एक्टर्स शामिल थे। वहीं एक्ट्रेसेस में करीना कपूर, रानी मुखर्जी, ईशा देओल आदि मुख्य भूमिकाओं में थीं।

लेह की ऊंचाई में शूट की जा रही फिल्म एलओसी करगिल में 1000 सेना के जवान भी शामिल हुए थे। इसके अलावा फिल्म की शूट‍िंग के लिए कुल 55 कैमरा क्रू मौजूद थे।

ये भी देखें:करगिल विजय दिवस पर सेना प्रमुख की कड़ी चेतावनी, पाक ने दोबारा ऐसा किया तो…

शूटिंग के दौरान फिल्म की यूनिट इतनी बड़ी थी कि कुल 12 होटलों में सभी एक्टर्स और आर्ट‍िस्ट्स के ठहरने का प्रबंध किया गया था। एलओसी करगिल में हथियारों का इस्तेमाल भी भरपूर किया गया। इन्हें चंडीगढ़ से लेह तक ले जाने में पांच दिनों का समय लगा था।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story