×

कौन थी कोटा रानी, जिन पर बॉलीवुड बनाने जा रहा है फिल्म

अब बॉलीवुड में रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स ने इस्लामिक शासन से पहले कश्मीर पर राज करने वाली आखिरी हिंदू रानी 'कोटा रानी' का नाटकीय जीवन बड़े पर्दे पर लाने की प्लानिंग की है। इस मेगा बजट फिल्म का विषय 13वीं शताब्दी में राज करने वाली "कोटा रानी" पर होगा जो एक अत्यंत नाटकीय दौर की मुख्य पात्र थीं।

Roshni Khan
Published on: 27 Aug 2019 12:10 PM GMT
कौन थी कोटा रानी, जिन पर बॉलीवुड बनाने जा रहा है फिल्म
X

मुंबई: अब बॉलीवुड रिलायंस एंटरटेनमेंट और फैंटम फिल्म्स ने इस्लामिक शासन से पहले कश्मीर पर राज करने वाली आखिरी हिंदू रानी 'कोटा रानी' का नाटकीय जीवन बड़े पर्दे पर लाने की प्लानिंग की है। इस मेगा बजट फिल्म का विषय 13वीं शताब्दी में राज करने वाली "कोटा रानी" पर होगा जो एक अत्यंत नाटकीय दौर की मुख्य पात्र थीं। जिनके बाद शाह मीर वंश एक राज्य के पहले विदेशी शासक बनाए गए जो भारतीय दर्शन और शैव धर्म का केंद्र था।

कोटा रानी अपने समय में बहुत ही खूबसूरत महिला थीं जो एक महान प्रशासक और सैन्य रणनीतिकार भी थीं। उन्होंने कई मध्य एशियाई आक्रमणकारियों के खिलाफ कश्मीर की लड़ाई लड़ी और उसकी रक्षा की एवं उन्होंने अपनी सुंदरता का इस्तेमाल उन पुरुषों पर सत्ता हासिल करने के लिए किया, जिन्होंने उनके प्यारे कश्मीर के लिए खतरा पैदा किया। लेकिन अंततः वह चारों ओर से दुश्मनों से घिरी हुई थीं।

ये भी देखें:वियाग्रा का इस्तेमाल करते हैं तो ये बातें जान लो, नहीं तो जिंदगी हो जाएगी तबाह

फ़िल्म के सह-निर्माता मधु मंटेना कहते हैं,"यह बहुत आश्चर्य की बात है कि हम भारतीय कोटा रानी जैसी शख्सियत के बारे में पर्याप्त या बिल्कुल नहीं जानते हैं। क्लियोपेट्रा से उनकी तुलना करना कोई अतिशयोक्ति करने वाली बात नहीं है और आज हम जिन चीजों को देख रहे हैं, उनका सीधा संबंध कोटा रानी की कहानी से है। उनका जीवन बेहद नाटकीय था और वह शायद भारत की सबसे सक्षम महिला शासक थीं। उनके बारे में नहीं जानना शर्म की बात होगी।"

ये भी देखें:GF ने काटा प्राइवेट पार्ट, आशिक की मजनूगीरी पर लगी कैंची की धार

लोगों तक रानी की कहानी पहुंचाना

रिलायंस एंटरटेनमेंट के सीईओ सिबाशीष सरकार ने शेयर किया, "प्राथमिक उद्देश्य कोटा रानी की उल्लेखनीय कहानी को अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाना है। उनके चरित्र में कई शेड्स हैं। लेकिन बिना किसी संदेह के वह हमारे देश में पैदा होने वाली सबसे लंबी महिला पात्रों में से एक हैं। लेकिन सबसे बड़ी बात यह है कि हममें से बहुत कम लोग उनके बारे में जानते हैं। हम इस फिल्म को एक बड़े पैमाने पर बनाएंगे।

Roshni Khan

Roshni Khan

Next Story