×

वियाग्रा का इस्तेमाल करते हैं तो ये बातें जान लो, नहीं तो जिंदगी हो जाएगी तबाह

वियाग्रा का नाम तो अधिकतर लोगों ने सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह कैसे काम करती है? क्या आप इसे भी जानते हैं कि इसका साइड इफेक्ट क्या है? अगर आप इसके बार में नहीं जानते हैं, तो जान लीजिए, क्योंकि बिना जाने इसका इस्तेमाल सुरक्षित नहीं है।

Dharmendra kumar
Published on: 27 Aug 2019 11:43 AM GMT
वियाग्रा का इस्तेमाल करते हैं तो ये बातें जान लो, नहीं तो जिंदगी हो जाएगी तबाह
X

लखनऊ: वियाग्रा का नाम तो अधिकतर लोगों ने सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि यह कैसे काम करती है? क्या आप इसे भी जानते हैं कि इसका साइड इफेक्ट क्या है? अगर आप इसके बार में नहीं जानते हैं, तो जान लीजिए, क्योंकि बिना जाने इसका इस्तेमाल सुरक्षित नहीं है। वियाग्रा दवाई का एक ब्रैंड है। इससे ब्लड प्रेशर के रेंज का इलाज होता है।

इसे पुरुषों की यौन क्षमता से जोड़ा जाता है। जिन लोगों की यौन क्षमता कमजोर होती है वो वियाग्रा का इस्तेमाल करते हैं। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक वियाग्रा से उन मर्दों को फायदा मिलेगा जिन्हें इरेक्टाइल डिस्फंक्शन होता है।

यह भी पढ़ें...पोस्टमॉर्टम का ये राज नहीं जानते होंगे आप, इसलिए नहीं होता रात में

विशेषज्ञ मानते हैं कि दूसरी दवाओं की तरह इसका बिना वजह इस्तेनाल करने पर खतरनाक परिणाम हो सकते हैं। भारत में आज भी लोग यौन संबंध पर खुलकर बात करने कतराते हैं, लेकिन वियाग्रा का इस्तेमाल बिना सोचे-समझे करते हैं जो खतरनाक हो सकता है।

आज कल युवा अपनी मर्दानगी बढ़ाने, लंबे समय तक आनंद उठाने और अपने पार्टनर के सामने शर्मिंदा न हो, इस डर से वियाग्रा का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन वे डॉक्टर की सलाह नहीं लेते हैं। वियाग्रा सिर्फ उन लोगों को इस्तेमाल करना चाहिए, जो नपुंसकता की समस्या ग्रसित हों।

यह भी पढ़ें...PV Sindhu Special: आलोचना करने वालों के लिए यही जवाब, खोले कई राज

वियाग्रा का इस्तेमाल बिना डॉक्टर के सलाह के नहीं करना चाहि। कभी-कभी इसके साइड-इफेक्ट जीवनभर के लिए हो सकते हैं। इसलिए जो बिना डॉक्टर के सलाह के वियाग्रा का इस्तेमाल करते हैं तो वे सावधान हो जाएं।

यह भी पढ़ें...यूपी उपचुनाव: सभी पार्टियों में सियासी चाल तेज, इनको नहीं मिल रही संजीवनी

मिलते जुलते साइड-इफेक्ट

सिरदर्द

चक्कर आना

दृष्टि में कमी आना

गर्मी लगना

नाक का बंद होना

जी मिचलाना

सीने में दर्द

दिखना बंद होना

सांस की समस्या, घुटन, पलक और चेहरे में सूजन

आपको ये परेशानी होती है तो तुरंत डॉक्टर से सलाह लें।

यह भी पढ़ें...RBI ने खोला पिटारा, अब सरकार 1.76 लाख करोड़ से करेगी इन 5 क्षेत्रों में विकास

कैसे और कब करें इस्तेमाल

वियाग्रा का इस्तेमाल खाने के बाद या बिना खाए किया जा सकता है। अगर आपने पेट भर कर खाना खाया है तो इसका असर थोड़ी देर से होगा। इसका इस्तेमाल यौन संबंध बनाने से एक घंटे पहले करना चाहिए। इसे अंगूर या अंगूर के जूस के साथ नहीं लेना चाहिए, क्योंकि यह दवा के असर को कम कर सकता है।

यह भी पढ़ें...पीएम मोदी पहुंचे जेटली के घर, कर रहे हैं परिवार वालों से बातचीत

हो जाएं सावधान

अगर आप वियाग्रा ऑनलाइन खरीदते हैं, तो इसकी जांच कर लें कि ऑनलाइन कंपनी सही है या नहीं। हो सकता है कि आपको वियाग्रा के नाम पर गलत दवा मिल रही हो।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story