×

Nysa Devgan: अजय देवगन की लाडली न्यास ने इस कदर करवाई स्किन सर्जरी की पहचानना हुआ मुश्किल

Nyasa Devgn: एक्टर अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन ने चंद सालों में अपने आप को पूरी तरह से बदल लिया हैं और अब न्यासा देवगन का ग्लैमरस अवतार देख हर कोई हैरान है।

Ruchi Jha
Published on: 5 April 2023 12:46 PM GMT
Nysa Devgan: अजय देवगन की लाडली न्यास ने इस कदर करवाई स्किन सर्जरी की पहचानना हुआ मुश्किल
X
Nysa Devgan (Image credit: Instagram)

Nyasa Devgn: बॉलीवुड स्टार कपल अजय देवगन और काजोल की बेटी न्यासा देवगन इन दिनों काफी चर्चा में हैं। हालांकि, इसकी वजह उनका बॉलीवुड डेब्यू या रिलेशनशिप नहीं, बल्कि उनका ग्लैमरस अवतार है, जो कुछ सालों में पूरी तरह से बदल गया है। हर कोई उनका यह अवतार देखकर हैरान है और सोचने पर मजबूर हो गया है कि आखिर कोई इतना कैसे बदल सकता है। तो आइए आपको बताते हैं न्यासा के इस बदले लुक के पीछे का क्या राज है?

न्यासा का ट्रांसफॉर्मेशन देख उड़े लोगों के होश

यह तो सभी जानते हैं कि कुछ वक्त पहले तक न्यासा देवगन की स्किन काफी डार्क थी। लोग इस कारण उनका कभी-कभी मजाक भी उड़ा देते थे। हालांकि, अब न्यासा देवगन गोरी हो चुकी हैं। कई लोगों का कहना है कि न्यासा देवगन ने गोरी स्किन के लिए सर्जरी करवाई है। वहीं, इंडस्ट्री इनसाइडर सोशल मीडिया के जरिए इस बात पर पक्की मुहर लगाते हैं कि न्यासा देवगन ने विदेश में जाकर सर्जरी कराई है, जिससे उनकी रंगत में इतना बदलाव आ गया है।

दुबई से न्यासा ने कराई स्किन सर्जरी

अभी हाल ही में, काजोल की बेटी न्यासा देवगन दुबई से वापस लौटी हैं। दुबई जाने से पहले और दुबई से आने के बाद भी न्यासा देवगन के लुक में काफी फर्क देखा गया है। खबरों की मानें, तो न्यासा ने दुबई से बोटोक्स, ब्रेस्ट कॉस्मेटिक सर्जरी और फिलर कराया है। इसी वजह से उनमें इतना बदलाव आया है और इस बात पर मुहर उनकी पहले और अब की तस्वीरें काफी अच्छी तरह से लगा सकती हैं। इतना ही नहीं, उमैर संधू जो एक बॉलीवुड क्रिटीक हैं, उन्होंने भी न्यासा देवगन की गोरी त्वचा की सच्चाई बताकर लोगों को हैरान कर दिया है। बता दें कि उमैर इंडस्ट्री की हर बड़ी गॉसिप ट्विटर के जरिए लोगों को बताते हैं।

NMACC इवेंट में काजोल के साथ नजर आई थीं न्यासा

मुंबई में हाल ही में हुए एनएमएसीसी के ग्रैंड गाला में बॉलीवुड एक्ट्रेस काजोल अपनी बेटी न्यासा देवगन के साथ पहुंची थीं। इस दौरान मां-बेटी की जोड़ी काफी ग्लैमरस लग रही थी। इन सबके बीच सबसे ज्यादा ध्यान न्यासा देवगन ने खींचा था। इस इवेंट में न्यासा का लुक पहले से भी ज्यादा बदला हुआ नजर आ रहा था, जिसे लेकर न्यासा को काफी ट्रोल भी किया गया था। कुछ लोगों का तो कहना था कि न्यासा अगर इतनी सर्जरी करवाएंगी, तो आगे चलकर उनका चेहरा खराब हो सकता है।

खैर, वाकई इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता कि न्यासा ने अपने चेहरे की सर्जरी करवाई है। वरना किसी के चेहरे पर इतना बदलाव आना वह भी नेचुरल तरह से काफी मुश्किल है। फिलहाल, आप इस पर क्या सोचते हैं? हमें कमेंट में जरूर बताएं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story