×

अमिताभ की आई रिपोर्ट: हॉस्पिटल ने दी जानकारी, अब फैंस की दुआ की़ जरूरत

बॉलीवुड दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन कोरोना संक्रमित होने की वजह से मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इनके साथ ही अभिषेक बच्चन भी बगल वाले कमरे में भर्ती हैं। सूत्रों से जानकारी मिली है कि अब दोनों की सेहत में सुधार देखने को मिल रहा है।

Newstrack
Published on: 13 July 2020 12:01 PM GMT
अमिताभ की आई रिपोर्ट: हॉस्पिटल ने दी जानकारी, अब फैंस की दुआ की़ जरूरत
X

मुंबई। बॉलीवुड दिग्गज एक्टर अमिताभ बच्चन कोरोना संक्रमित होने की वजह से मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल में भर्ती हैं। इनके साथ ही अभिषेक बच्चन भी बगल वाले कमरे में भर्ती हैं। जिससे की दोनों एक-दूसरे के संपर्क में बने हुए हैं। ऐसे में पूरा देश बच्चन परिवार के जल्दी से ठीक हो जाने की कामना कर रहा है। इसके साथ ही सूत्रों से जानकारी मिली है कि अब दोनों की सेहत में सुधार देखने को मिल रहा है।

ये भी पढ़ें... सबसे ऊंची रेल लाइन: पहुंचेगी लद्दाख सीमा तक, देश के लिए बड़ी ताकत

सेहत में धीरे-धीरे सुधार

मुंबई के नानावटी हॉस्पिटल की रिपोर्ट के मुताबिक, अमिताभ बच्चन और अभिषेक बच्चन की हालत स्थिर बनी हुई है। दोनों में कोरोना के हल्के लक्षण पाए गए हैं और इस वजह से उपचार में ज्यादा सख्ती बरतने की जरूरत नहीं है। दोनों ही सेहत में धीरे-धीरे सुधार भी दिखाई दे रहा है।

आपको बता दें फैंस अमिताभ बच्चन के जल्द ठीक होने की दुआ मांग रहे हैं। कई लोगों ने तो अपने-अपने घरों में अमिताभ बच्चन की अच्छी सेहत के लिए पूजा भी करनी शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें...भारत होगा अमीर: Google ने किया ये कमाल, तेजी से दौड़ेगी अब अर्थव्यवस्था

देश को अमिताभ की चिंता

इसके साथ ही सोशल मीडिया पर कई सारी ऐसी तस्वीरें वायरल हो रही हैं जो इस बात का प्रमाण हैं कि अमिताभ बच्चन को देश कितनी ज्यादा श‍िद्दत से चाहते हैं।

साथ ही शहंशाह अमिताभ बच्चन के परिवार में जया बच्चन की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आई हैं। वहीं अमिताभ की बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्या बच्चन भी कोरोना संक्रमित हैं और फिलहाल होम क्वारनटीन हैं।

ये भी पढ़ें...पोस्टमार्टम से कांपे लोग: सच्चाई सामने आई तो उड़े होश, कैसे बने सब बेवक़ूफ

Newstrack

Newstrack

Next Story