×

Malaika Arora Pregnancy: प्रेग्नेंट हैं मलाइका अरोड़ा? बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने किया खुलासा

Malaika Arora Pregnancy: मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। एक बार फिर कपल सुर्खियों में है। आइए आपको विस्तार से बताते हैं।

Ruchi Jha
Published on: 1 Jun 2023 11:31 AM GMT
Malaika Arora Pregnancy: प्रेग्नेंट हैं मलाइका अरोड़ा? बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर ने किया खुलासा
X
Malaika Arora Pregnancy (Image Credit: Instagram)

Malaika Arora Pregnancy: एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर काफी सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं। दोनों अक्सर अपने रिलेशनशिप को लेकर चर्चा में बने रहते हैं। दोनों को अक्सर उनके रिलेशनशिप को लेकर ट्रोल भी किया जाता है। इस बीच सोशल मीडिया पर मलाइका की प्रेग्नेंसी की खबरे काफी तेजी से उड़ रही हैं। हालांकि, यह कोई पहली बार नहीं है। इससे पहले, भी नवंबर में मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरें सामने आई थीं। हलांकि, मलाइका प्रेग्नेंट हैं या नहीं, इस बात का खुलासा अब अर्जुन कपूर ने कर दिया है। आइए आपको बताते हैं उन्होंने क्या कहा है?

क्या प्रेग्नेंट हैं मलाइका अरोड़ा?

दरअसल, एक्टर अर्जुन कपूर ने अपने लेटेस्ट इंटरव्यू में मलाइका अरोड़ा की प्रेग्नेंसी की खबरों पर बात करते हुए बताया, ''नकारात्मकता फैलाना बहुत आसान है। कई बार एक जैसी बातें सामने आती हैं, तो लोग उस पर यकीन भी करने लगते हैं। देखिए, हमलोग एक्टर्स हैं और हमारी निजी जिंदगी काफी हद तक प्राइवेट नहीं रह पाती है। हमें पता है कि जिस प्रोफेशन में हम हैं, वहां ऐसी अफवाहों का फैलना आम है।''

मीडिया पर भड़के अर्जुन कपूर!

वहीं, अर्जुन कपूर ने मीडिया को भी सही खबरें छापने की सलाह दी और कहा, ''हम काफी हद तक मीडिया के भरोसे रहते हैं कि हमारी बातें किस तरह से आम जनता तक पहुंच रही है। हम यह चाहते हैं कि आपलोग भी यह समझे कि हम भी इंसान ही हैं। इसलिए कुछ भी लिखने से पहले एक बार हमसे कंफर्म जरूर कर लिया करें। आपको कम से कम इतना जरूर करना चाहिए और मैंने भी उस समय कुछ ऐसे ही रिएक्ट किया था। उस खबर को एक बार चेक करना बहुत जरूरी था। अपने से कोई भी खबर नहीं लिख देनी चाहिए।''

मलाइका-अर्जुन के रिलेशनशिप का उड़ता है मजाक

बता दें कि अर्जुन और मलाइका ने साल 2019 में पहली बार इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें पोस्ट कर अपना रिलेशनशिप ऑफिशियल किया था। हालांकि, वह उसके पहले से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। उन दोनों के उम्र में करीब 12 साल का अंतर है और यह बात हमेशा ट्रोलर्स के निशाने पर रहती है। अर्जुन जहां 37 साल के हैं, तो वहीं मलाइका 49 की हैं। हालांकि, उन दोनों को इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता, लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं, जो इस बात को लेकर उनके रिश्ते का मजाक उड़ाते रहते हैं।

Ruchi Jha

Ruchi Jha

Next Story