TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

ऐसा क्या कर दिया पायल रोहतगी ने, मुंबई पुलिस ने किया ब्लॉक?

बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने स्क्रीनशॉट पोस्ट किया और मुंबई पुलिस पर आरोप लगाया कि टाइमलाइन पर ब्लॉक कर दिया गया है।

Aditya Mishra
Published on: 12 July 2019 12:12 PM GMT
ऐसा क्या कर दिया पायल रोहतगी ने, मुंबई पुलिस ने किया ब्लॉक?
X

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस पायल रोहतगी ने स्क्रीनशॉट पोस्ट किया और मुंबई पुलिस पर आरोप लगाया कि टाइमलाइन पर ब्लॉक कर दिया गया है। उन्होंने अपने ट्वीट में महाराष्ट्र के सीएम की पत्नी अमृता फडणवीस को टैग किया था जिससे मामला बढ़ गया।

पायल ने ट्वीट कर दी ये जानकारी

ये भी पढ़ें...पायल रोहतगी ने स्वरा भास्कर को बोला आंटी, तो स्वरा बोलीं- ‘दीदी पहले पानी पी लो’

पायल रोहतगी ने टवीट में लिखा है 'मुंबई पुलिस ने आखिर मुझे ब्लॉक क्यों किया। अगर पुलिस ऐसा एकतरफा बर्ताव करेगी तो बतौर हिंदू मेरा हिंदुस्तान में रहना ही मुश्किल हो जाएगा। अब मुझे समझ आया कि क्यों मेरा परिवार मुझे हिंदुओं के लिए बात करने से रोकता है।'



सीएम फडणवीस की पत्नी ने किया बचाव

पायल के इस ट्वीट पर अमृता फडणवीस को बीच-बचाव की मुद्रा में आना पड़ा। उन्होंने लिखा है 'एक नागरिक अपनी निजी राय सोशल मीडिया पर रख रहा है(अगर वो धार्मिक भावनाओं पर चोट नहीं कर रहा है) तो उसे किसी भी पब्लिक ऑर्गेनाइजेशन या एंटिटिज पर ब्लॉक नहीं किया जाना चाहिए। मुंबई पुलिस से निवेदन है कि पायल रोहतगी का मामले देखें।'

इसके जवाब में मुंबई पुलिस ने लिखा 'मैम, मुंबई पुलिस हमेशा नागरिकों के साथ है। पायल रोहतगी का अकाउंट एक्सेस के लिए ओपन है। हम पॉलिसी के तहत कभी भी किसी मुंबईकर को बातचीत से नहीं रोकते हैं। हमारी टेक्निकल टीम जांच कर रही है।'

ये भी पढ़ें...डॉ. पायल तड़वी केस: तीन आरोपी डॉक्टरों की गिरफ्तारी, पति ने एक पर जताया शक

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story