×

महेश भट्ट पर बड़ा खुलासा: एक्टर ने खोली पोल, बोला- देश छोड़ने को किया था मजबूर

एक्टर रणवीर शौरी तो आप सबको याद ही होंगे। अंग्रजी मीडियन,लूट केस जैसी फिल्मों में काम किया हैं। इन दिनों रणवीर शौरी एक आतिकल के चलते चर्चा में आ गए हैं।

Monika
Published on: 31 Aug 2020 2:12 PM GMT
महेश भट्ट पर बड़ा खुलासा: एक्टर ने खोली पोल, बोला- देश छोड़ने को किया था मजबूर
X
रणवीर शौरी का बड़ा खुलासा(file photo)

बॉलीवुड एक्टर रणवीर शौरी तो आप सबको याद ही होंगे। जिन्होंने अंग्रजी मीडियन, लूट केस, अगली और पगली जैसी फिल्मों में काम किया हैं। इन दिनों रणवीर शौरी एक आतिकल के चलते चर्चा में आ गए हैं।

आटिकल पर किया ट्वीट

दरअसल, उन्होंने एक आर्टिकल के ज़रिए अपनी नाराजगी जाहिर की हैं। रणवीर ने पूजा भट्ट और उनके पिता महेश भट्ट को ले कर बात कही हैं। एक ट्विटर यूजर ने रणवीर को टैग करते हुए पूछा कि इस आटिकल पर उनकी क्या राय है? बता दें कि आर्टिकल की हेडिंग ही ये थी कि पूजा भट्ट रणवीर शौरी के साथ अब्यूसिव रिलेशनशिप में थीं।



यूजर ने पूछा की ये पीआर स्टोरीज कब खत्म होंगी? जिसका जवाब देते हुए रणवीर ने लिखा ‘ये लोग बहुत शक्तिशाली लोग हैं। ये सालों से मुझे परेशान कर रहे हैं। कोई मीडिया का शख्स पुराने रिकॉर्ड और पुलिस रिपोर्ट्स को उठाकर नहीं देखेगा। नहीं तो लोग ऐसी रिपोर्ट नहीं छापते। इन्हें नहीं पता है कि पूजा भट्ट, महेश भट्ट और इनके परिवार ने मुझे भी प्रता‌ड़ित किया है।

ये भी पढ़ें…सपा समर्थकों पर लाठीचार्ज: सिविल अस्पताल पहुंचे सुनील सिंह साजन, देखें तस्वीरें



ये भी पढ़ें…योगी हराएंगे बच्चों के इस काल को, दो साल में मिलेगी निजात

छोड़ना पड़ा देश

यही नहीं एक पूराने इंटरव्यू में शौरी ने यहां तक कहा था कि साल 2002 से लेकर 2005 के बीच में वो देश से बाहर जाने को मजबूर हो गए थे। वजह यही थी कि उनको लेकर इतनी ज्यादा कड़वाहट भर दी गई थी कि उनका यहां रहना कठिन हो गया था। उन्होंने बताया कि उनके खिलाफ जो लोग काम कर रहे हैं वो बहुत ज्यादा पावरफुल थे।

पिछले साल रिलीज़ हुई फिल्म 'सोनचिड़िया' के समय भी नकारात्मक प्रचार कराने और लगातार एक शख्स को निशाना बनाकर पीआर अभियान चलाने का भी आरोप लगाया। इस आर्टिकल को लेकर भी उन्होंने कहा कि ये आर्टिकल भी वैसे ही लगातार पीआर करने के नतीजे हैं।



रणवीर शौरी-पूजा भट्ट

रणवीर शौरी ने पूजा भट्ट से शादी करने वाले शख्स मनीष मखीजा की तस्वीरें शेयर करते हुए कहा कि कभी ये शख्स मेरा दोस्त हुआ करता था। लेकिन बाद में इसकी तस्वीर को मेरी तस्वीर बताते हुए मुझे बदनाम करने की कोशिश की गई। यही नहीं इस घटना के बाद इसी शख्स ने पूजा भट्ट से शादी की, ये सारे रिश्ते मैन्यूप्लेटिव होते हैं।

ये भी पढ़ें…महिला ने सड़क पर उतारा गोद में लिया बच्चा, फिर लोगों के सामने ही लगा ली आग



आपको बता दें कि साल 2003 में पूजा भट्ट ने मनीष मखीजा से शादी की थी। 2014 में दोनों अलग हो गए थे। लेकिन कानूनी तौर पर दोनों ने तलाक नहीं लिया है।

दोस्तों देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Monika

Monika

Content Writer

पत्रकारिता के क्षेत्र में मुझे 4 सालों का अनुभव हैं. जिसमें मैंने मनोरंजन, लाइफस्टाइल से लेकर नेशनल और इंटरनेशनल ख़बरें लिखी. साथ ही साथ वायस ओवर का भी काम किया. मैंने बीए जर्नलिज्म के बाद MJMC किया है

Next Story