×

बुरी खबर: एक्टर शाहिद कपूर के साथ बड़ा हादसा, चेहरे पर लगे 13 टांके

Shivani Awasthi
Published on: 11 Jan 2020 10:12 AM GMT
बुरी खबर: एक्टर शाहिद कपूर के साथ बड़ा हादसा, चेहरे पर लगे 13 टांके
X

दिल्ली: बॉलीवुड फिल्म अभिनेता शाहिद कपूर (Shahid Kapoor) के साथ बड़ा हादसा हो गया है। फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहिद गंभीर तौर पर घायल हो गये। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया। बता दें कि शाहिद को गंभीर चोटें आई हैं, जिसके कारण उन्हें 13 टांके लगाये गये हैं। वहीं उनकी पत्नी मीरा राजपूत भी आनन फानन में उनसे मिलने पहुंच गयी हैं।

फिल्म की शूटिंग के दौरान शाहिद हुए जख्मी:

दरअसल, शाहिद एक फिल्म की शूटिंग के लिए चंडीगढ़ में हैं। इस दौरान वह गंभीर तौर पर घायल हो गये। जानकारी के मुताबिक शाहिद के चेहरे पर ज्यादा चोट आ गयी है। हालत ज्यादा खराब होने के चलते शाहिद को अस्पताल ले जाया गया, जहां उनको 13 टांके लगे हैं।

ये भी पढ़ें: नेहा कक्कड़ करने जा रही हैं शादी! इनके परिवार की बनेंगी बहू

पत्नी मीरा चंडीगढ़ पहुंच गयीं:

वहीं शाहिद के साथ हुए हादसे की जानकारी के बाद उनकी पत्नी मीरा राजपूत मुंबई से चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गयी। बहरहाल अभी वह भी पति शहीद संग चंडीगढ़ में हैं। बताया जा रहा है कि शाहिद अब ठीक हैं लेकिन चेहरे पर कट गहरे हैं।

shahid-kapoor

फिल्म जर्सी की कर रहे थे शूटिंग:

बता दें कि शाहिद इन दिनों चंडीगढ़ में फिल्म 'जर्सी' की शूटिंग कर रहे हैं। इस फिल्म में शाहिद एक क्रिकेटर का किरदार निभा रहे हैं। इस फिल्म में उनके पिता पंकज कपूर मेंटर की भूमिका में नजर आएंगे। वहीं एक्ट्रेस मृणाल ठाकुर भी अहम किरदार में दिखाई देंगी। शाहिद इस फिल्म के लिए दिन-रात कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: छपाक बनाम तानाजी: जानें कौन पड़ा भारी, किसकी कमाई हुई जबरदस्त

चेहरे पर तेज रफ्तार बॉल लगने से आई चोट:

जानकारी के मुताबिक़, रोज की तरह ही जब वे शूटिंग कर रहे थे, तो उनको चोट आ गयी। बताया जा रहा है कि एक सीन में शाहिद कपूर को क्रिकेट खेलना था, इसी दौरान एक तेज रफ्तार बॉल अचानक उनके चेहरे पर आकर लगी। उनका लोअर लिप काफी ज्यादा कट गया। इस कट के कारण बहुत खून बहा और उनकी चिन पर बुरी तरह सूजन आ गई है।बहरहाल शूट को पांच दिनों के लिए रोक दिया गया है। जब तक चेहरे की सूजन ठीक नहीं होती है, शाहिद कपूर शूटिंग नहीं कर पाएंगे।

ये भी पढ़ें: सेक्स रैकेट चला रही थी ये मशहूर एक्ट्रेस, हुई गिरफ्तार, नाम जान हो जाएंगे दंग

Shivani Awasthi

Shivani Awasthi

Next Story