×

सेक्स रैकेट चला रही थी ये मशहूर एक्ट्रेस, हुई गिरफ्तार, नाम जान हो जाएंगे दंग

मुंबई पुलिस ने गोरेगांव के एक फाइव स्टार होटल में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों में एक बॉलीवुड ऐक्ट्रेस और एक मॉडल है।

Dharmendra kumar
Published on: 10 Jan 2020 1:42 PM GMT
सेक्स रैकेट चला रही थी ये मशहूर एक्ट्रेस, हुई गिरफ्तार, नाम जान हो जाएंगे दंग
X

नई दिल्ली: मुंबई पुलिस ने गोरेगांव के एक फाइव स्टार होटल में हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया है। एक पुलिस अधिकारी के मुताबिक गिरफ्तार किए गए लोगों में एक बॉलीवुड ऐक्ट्रेस और एक मॉडल है। गिरफ्तार किए गए लोगों में एक अमृता धनोआ बिग बॉस 13 में कंटेस्टेंट रह चुके अभिनेता अरहान खान की एक्‍स गर्लफ्रेंड हैं।

हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट में नाम आने के बाद बिग बॉस कंटेस्टेंट अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड अमृता धनोआ एक बार फिर चर्चा में हैं। मुंबई पुलिस ने अमृता को गोरेगांव ईस्ट के होटल से गिरफ्तार किया है। अमृता को पुलिस रेड में मुंबई के फाइव स्टार होटल से गिरफ्तार किया गया। अमृता के अलावा एक और स्ट्रग्लिंग एक्ट्रेस ऋचा सिंह को भी गिरफ्तार किया है।

पुलिस अधिकारी के मुताबिक डीएसपी डीएस स्वामी की अगुवाई में पुलिस ने छापेमारी करते हुए सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया। उन्होंने बताया कि बॉलीवुड एक्ट्रेस अमृता धनोआ (32) और मॉडल रिचा सिंह को गिरफ्तार किया गया है। दोनों पर बड़े होटलों में लड़कियों को देह व्यापार के लिए सप्लाई करने का आरोप है।

यह भी पढ़ें...भगवान भरोसे दीपिका की ‘छपाक’: कई राज्यों में टैक्स-फ्री, तो BJP ने उठाया ये बड़ा कदम

पुलिस ने बताया कि ऑपरेशन के तहत नकली ग्राहकों को होटल में भेजा गया, जिन्होंने लड़कियों के सप्लायर्स से मुलाकात की। इसके बाद पुलिस ने छापेमारी कर दो लड़कियों को वहां से आजाद कराया। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें..अखिलेश का दीपिका प्रेम! ‘छपाक’ के लिए बुक कराया पूरा सिनेमा हॉल

पुलिस ने दो लड़कियों को बचाया और जानकारी मिली कि वे अमृता और ऋचा के साथ कोऑर्डिनेट कर रही थीं, जो कि होटल के आसपास के इलाकों में थीं। जब अमृता को रेड के बारे में पता चला, तो उसने घटनास्थल से भागने की कोशिश की लेकिन पुलिस ने समय रहते अरेस्ट कर लिया।

यह भी पढ़ें...छपाक ने सबके मन को धोया, दिल को झकझोर देने वाली है ये फिल्म

बता दें कि अमृता बिग बॉस कंटेस्टेंट रहे अरहान खान की एक्स गर्लफ्रेंड हैं। अमृता धनोआ ने अरहान खान पर उन्हें धोखा देने और ठगने के आरोप लगाया है। उन्होंने अरहान के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story