×

लाॅकडाउन में मजदूरों के मसीहा सोनू सूद को आज भी है इस बात का मलाल

लॉकडाउन में लोग घरों में कैद है। बॉलीवुड के सितारे भी कोरोना के इस दौर में स्टारडम से दूर हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी स्टार है जो अपने काम से रियल स्टार बन कर लोगों के दिलों में जगह बना रहे हैं। उनमें एक्टर सोनू सूद आजकल खासे चर्चा में हैं और अपने काम से लोगों के दिलों में जगह बना रहे हैं। सोनू ने प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है।

suman
Published on: 30 May 2020 4:07 AM GMT
लाॅकडाउन में मजदूरों के मसीहा सोनू सूद को आज भी है इस बात का मलाल
X

मुंबई : लॉकडाउन में लोग घरों में कैद है। बॉलीवुड के सितारे भी कोरोना के इस दौर में स्टारडम से दूर हैं। लेकिन कुछ ऐसे भी स्टार है जो अपने काम से रियल स्टार बन कर लोगों के दिलों में जगह बना रहे हैं। उनमें एक्टर सोनू सूद आजकल खासे चर्चा में हैं और अपने काम से लोगों के दिलों में जगह बना रहे हैं। सोनू ने प्रवासी मजदूरों की मदद के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी है।

सोनू सूद लगातार बसों का इंतजाम कर रहे हैं जिनके जरिए वो मुंबई में फंसे मजदूरों को उनके घरों तक भेज रहे हैं। बिहार के सीवान में उनका स्टैच्यू बनाने की तैयारी शुरू हो गई है।आज के समय में सोनू सूद दूसरों की तकलीफ में उनके साथ खड़े हुए हैं उनके बारे में कम ही लोग ये बात जानते हैं कि जब वे मुंबई आए थे तो उन्हें बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ा था।

यह पढ़ें.... रणबीर को छोड़ आलिया पर चढ़ा अब इसका नशा, बहन रिद्धिमा ने किया ऐसा रिएक्ट

सोनू ने एक इंटरव्यू में बताया कि लोग उनसे मिलना नहीं चाहते थे, उन्हें डिमोटिवेट करते थे। वो जब उन चीजों को याद करते हैं तो उन्हें पुराना वक्त याद आता है। सोनू ने बताया कि यही वजह है कि वह हर किसी से मिलते हैं और अगर उसमें हुनर नहीं भी है तो उसे डिमोटिवेट नहीं करते। वो मानते हैं कि इंसान अपनी लाइफ और अपने फैसले खुद तय करता है।

सोनू सूद की जब पहली फिल्म रिलीज हुई उससे पहले ही अपनी मां को खो दिया था। सोनू ने एक इंटरव्यू में बताया, "मेरी मां हमेशा मेरी प्रेरणा रही हैं। वो हमेशा मुझे प्रेरित करती थीं कि मैं अपने लक्ष्य तक पहुंच पाऊं।उन्हें हमेशा लगता था कि कुछ फिल्में आएंगी सोनू की जिंदगी में जो बहुत अहम होंगी। जोधा अकबर वो फिल्म थी जिसके लिए वो बहुत एक्साइटेड थीं। लेकिन शायद भगवान को कुछ और ही मंजूर था।"

यह पढ़ें.... बिग बी का आलीशान महल: देख आपका मुंह खुला रह जाएगा, है बेहद खूबसूरत

एक्टर ने बताया जोधा अकबर के बाद उन्हें और भी फिल्में मिली। नाम और शोहरत मिली, लेकिन उन्हें हमेशा इस बात की तकलीफ रही कि जिसके लिए उन्होंने इतनी मेहनत की और जो हमेशा से उन्हें कामयाबी के उस मुकाम पर देखना चाहती थीं। मां आज उनके साथ नहीं हैं। लेकिन मां के आशीर्वाद और अहसास की वजह से कामयाबी की मुकाम हासिल कर रहे हैं और लोगों के काम आ रहे हैं।

suman

suman

Next Story