×

रणबीर को छोड़ आलिया पर चढ़ा अब इसका नशा, बहन रिद्धिमा ने किया ऐसा रिएक्ट

कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को लॉकडाउन कर दिया हैं।लोगों को अब घरों में रहते हुए दो महीने से ज्यादा का समय हो गया है।बॉलीवुड स्टार्स इन दिनों अपने परिवार के साथ हैं और घर में कुछ न कुछ करके टाइमपास कर रहे हैं।अगर बात राजी गर्ल आलिया भट्ट करें तो वो अपनी फिटनेस के साथ इन दिनों जेके रॉलिंग के मशहूर उपन्यास हैरी पॉटर को पढ़कर रही हैं।

suman
Published on: 29 May 2020 5:23 AM GMT
रणबीर को छोड़ आलिया पर चढ़ा अब इसका नशा, बहन रिद्धिमा ने किया ऐसा रिएक्ट
X

मुंबई: कोरोना वायरस ने पूरी दुनिया को लॉकडाउन कर दिया हैं।लोगों को अब घरों में रहते हुए दो महीने से ज्यादा का समय हो गया है।बॉलीवुड स्टार्स इन दिनों अपने परिवार के साथ हैं और घर में कुछ न कुछ करके टाइमपास कर रहे हैं।अगर बात राजी गर्ल आलिया भट्ट करें तो वो अपनी फिटनेस के साथ इन दिनों जेके रॉलिंग के मशहूर उपन्यास हैरी पॉटर को पढ़कर रही हैं।

यह पढ़ें....सिर्फ 38 सौ की है यह टेस्टिंग किट, इतनी जल्दी मिल जाएगा कोरोना की जांच का नतीजा

आलिया ने एक पोस्ट शेयर कर फैंस को बताया, जिसपर रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी ने रिएक्ट किया है। आलिया ने हैरी पॉटर की किताब के साथ अपनी फोटो पोस्ट की और इसके साथ कैप्शन में लिखा- मैजिक हमारे आस-पास ही है। हमें उसे बस महसूस करना है या पढ़ना है।

आलिया ने इसके अलावा एक और पोस्ट में बताया कि उन्हें कभी बचपन में हैरी पॉटर को पढ़ने का मौका नहीं मिल पाया, लेकिन पिछले दो महीनों में उन्होंने इस उपन्यास को पढ़ा है और उन्हें ये काफी पसंद आया है रणबीर की बहन रिद्धिमा कपूर ने भी इमोजी के साथ रिएक्ट कर उन्हें बधाई दी है।

यह पढ़ें....कश्मीर में माहौल बिगाड़ने की पाक की बड़ी साजिश, आतंकी संगठनों की कर रहा मदद

आलिया भट्ट फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में वे पहली बार रणबीर कपूर के साथ काम कर रही हैं।करण जौहर का मल्टीस्टारर प्रोजेक्ट तख्त भी है। इसके साथ ही वो अपने पिता के साथ पहली बार काम कर रही हैं। ये फिल्म सुपरहिट फिल्म सड़क का सीक्वल होगी। आलिया और रणबीर के बीच अफेयर और शादी के चर्चे आएं दिन आते रहते हैं। जब से दोनों ने साथ में फिल्म की है तब से दोनों के लिंकअप की खबर है।

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

suman

suman

Next Story