×

बिग बी का आलीशान महल: देख आपका मुंह खुला रह जाएगा, है बेहद खूबसूरत

हिंदी सिनेमा में महानायक अमिताभ बच्चन के 50 साल पूरे हो गए हैं। बिग ने इन 50 सालों में बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सुपरहिट मूवीज दी हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने शानदार अभिनय से ना केवल देश बल्कि विदेशों में भी लाखों लोगों के दिल जीते हैं।

Shreya
Published on: 28 May 2020 9:35 AM GMT
बिग बी का आलीशान महल: देख आपका मुंह खुला रह जाएगा, है बेहद खूबसूरत
X

मुंबई: हिंदी सिनेमा में महानायक अमिताभ बच्चन के 50 साल पूरे हो गए हैं। बिग ने इन 50 सालों में बॉलीवुड इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक सुपरहिट मूवीज दी हैं। अमिताभ बच्चन ने अपने शानदार अभिनय से ना केवल देश बल्कि विदेशों में भी लाखों लोगों के दिल जीते हैं। उन्होंने एक्टिंग में अपना करियर बनाने के लिए मुंबई का रुख किया था।

मुंबई में उन्होंने काफी स्ट्रगल भी किया लेकिन फिल्मी दुनिया में आने के बाद से उन्होंने पहचान बनाने के साथ-साथ काफी दौलत शौहरत भी कमाई।

उनके पास मुंबई में एक नहीं बल्कि तीन आलिशान घर हैं। उन्हीं में से एक है जलसा। तो आज हम आपको उस घर की इनसाइड तस्वीरें दिखाने वाले हैं।

यह भी पढ़ें: सेना से घबराए दुश्मन: चला दी ताबड़तोड़ गोलियां, कईयों को मार गिराया

अमिताभ बच्चन अपने पूरे परिवार के साथ जलसा वाले घर में रहते हैं। यहीं पर हर रविवार को उनके फैन्स उनसे मिलने पहुंचते हैं। दरअसल, उनके फैन्स उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं।

यह भी पढ़ें: बदल रहे 5 नियम: 1 जून से पहले जान लें, राशन कार्ड और रेलवे वाले जरूर देखें

और अमिताभ बच्चन उनके फैन्स का दिल ना टूटे इसलिए उन्होंने उनसे मिलने के लिए एक दिन भी तय कर लिया है। इसलिए वो हर रविवार अपने फैन्स से रुबरु होते हैं।

इस घर का इंटीरियर काफी खूबसूरत है। अमिताभ का घर जलसा लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहा है। अमिताभ बच्चन का घर जलसा मुंबई के जुहू में स्थित है। ये बंगला काफी भव्य है। जो कि तस्वीरों में भी साफतौर पर नजर आता है।

यह भी पढ़ें: नोटों पर हो वीर सावरकर की तस्वीर, पीएम मोदी से की गई मांग

इस जलसा बंगले में अमिताभ बच्चन, उनकी पत्नी जया बच्चन, बेटे अभिषेक बच्चन, बहू ऐश्वर्या राय बच्चन और नातिन आराध्या साथ रहती हैं।

जलसा के हर रूम को डिफरेंट थीम पर सजाया गया है। है। ड्रॉइंग रूम से लिविंग एरिया तक सभी कमरों की सजावट बेहतरीन है। इस घर का मंदिर भी काफी आकर्षक है। अमिताभ बच्चन भी अपने मंदिर की फोटो को सोशल मीडिया पर शेयर कर चुके हैं।

यह भी पढ़ें: हाय रे लॉकडाउन: भूख से तड़प-तड़प कर हार गए मजदूर, फिर उठाया ये खौफनाक कदम

बता दें कि बिग बी 70 के दशक के आखिर में 'प्रतीक्षा' बंगले में शिफ्ट हुए थे। उसके उन्होंने जलसा बंगला खरीदा था। अमिताभ बच्चन के घर में एक बड़ा गार्डन भी है।

बच्चन परिवार के पास मुंबई के जुहू इलाके में तीन बंगले हैं, जलसा, प्रतीक्षा और जनक। ये तीनों ही बंगले एक दूसरे से कम ही दूरी पर स्थित हैं।

यह भी पढ़ें: हर गरीब के खाते में 6 महीने तक प्रति माह 7500 रुपये डाले मोदी सरकार: राहुल

देश दुनिया की और खबरों को तेजी से जानने के लिए बनें रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलों करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story